HOME PAGE

HOME PAGE

मंगलवार, 25 मई 2021

बठिंडा में कोरोना से संक्रमित 17 लोगों की मौत, 350 नए केस आए वही राहत वाली बात 637 लोग हुए ठीक


बठिंडा:
जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के साथ 17 लोगों की मौत हो गई जबकि 350 नए केस आए और 637 करोना प्रभावित मरीज़ ठीक होने के उपरांत अपने घर वापस लौट गए हैं। डिप्टी कमिशनर बी श्रीनिवासन ने बताया कि जिले के अंदर कोविड -19 के अंतर्गत कुल 310065 सैंपल अब तक लिए गए है, जिनमें से 37274 पॉजिटिव केस आए, जिस में से 31679 करोना प्रभावित मरीज़ करोना वायरस पर फतेह हासिल करके अपनी घर वापस लौट चुके हैं। इस समय जिले में कुल 4771 केस एक्टिव हैं और अब तक करोना प्रभावित 824 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस समय 4407 करोना पॉजिटिव घरेलू एकांतवास में हैं। 

दूसरी तरफ सहारा जनसेवा बठिंडा की कोरोना वारियर्स टीम विजय गोयल, पंकज सिंगला, गौरव कुमार, गौतम, हरबंस सिंह, टेक चंद, जग्गा सहारा, विजय कुमार विक्की, राजेंद्र कुमार, सुमीत ढींगरा, संदीप गोयल, कमल गर्ग, अर्जुन कुमार, सिमर गिल, संदीप गिल, मनी कर्ण, राजेंद्र कुमार, शिवम राजपूत, तिलकराज, सूरजभान गुनी, दीपक गोयल, मोनू कुमार, हरदीप सिंह, नितीश सैन, गुरबिंदर बिंदी, विकास शर्मा ने 17 कोरोना मृतकों का अंतिम संस्कार स्थानीय शमशान भूमि दाना मंडी और बठिंडा के आस पास के क्षेत्रों में टीम ने पीपीई किटे पहन कर पूर्ण सम्मान के साथ परिजनों की उपस्थिति में किया।

कोरोना मृतकों की सूचि

1. गुरदेव कौर पत्नी बलवीर सिंह 77 वर्ष वासी गोपाल नगर जो आदेश मेडिकल कालेज में दाखिल थी

2. सर्वजीत कौर पत्नी कौर सिंह आयु 61 वर्ष वासी दियालपुर मिर्जा जो सिविल अस्पताल में दाखिल थी

3. सुरजीत कौर पत्नी धनसिंह आयु 85 वर्ष वासी शेखपुरा जो गोल्ड मेडिका अस्पताल में दाखिल थी

4. गुरमुख सिंह पुत्र प्रेम सिंह आयु 84 वर्ष वासी बठिंडा जो सिविल अस्पताल में दाखिल था

5. सुनिता पत्नी नरेश कुमार आयु 40 वर्ष वासी बाबा दीप सिंह नगर जो सिविल अस्पताल में दाखिल थी

6. जसपाल कौर पत्नी सुखदेव सिंह आयु 70 वर्ष वासी मंडी कलां जो आदेश मेडिकल कालेज में दाखिल थी

7. जसप्रीत कौर पत्नी गुरमंदर सिंह आयु 61 वर्ष वासी मशाना जो आदेश मेडिकल कालेज में दाखिल थी

8. मोहन लाल पुत्र केवल राम आयु 65 वर्ष वासी बाबा दीप सिंह नगर जो सिविल अस्पताल में दाखिल था

9. नसीब कौर पत्नी जगसीर सिंह आयु 60 साल बासी झुंबा जो फरीदकोट मेडिकल कालेज में दाखिल थी

10. हरबंस सिंह पुत्र रघुवीर सिंह आयु 45 वर्ष वासी बठिंडा जो आदेश मेडिकल कालेज में दाखिल था

11. स्ांगीता बांसल पत्न प्रदीप कुमार बांसल आयु 50 वर्ष वासी अग्रवाल कालोनी बठिंडा जो एम्स अस्पताल में दाखिल थी

12. बलजीत कौर पत्नी जंगवत सिंह आयु 75 वासी बठिंडा जो ग्लोबल हैल्थ केयर अस्पताल में दाखिल थी

13. मेजर सिंह पुत्र भोगा सिंह आयु 49 साल वासी तलवंडी साबो जो कालड़ा अस्पताल में दाखिल था

14. गुरदेव कौर पत्नी भाग सिंह आयु 79 वासी नसीबपुरा जो सिविल अस्पताल बठिंडा में दाखिल थी

15. कुसमलता काटिया पत्नी सोमचंद काटिया आयु 77 वर्ष वासी नामदेव रोड जो दिल्ली हार्ट अस्पताल में दाखिल थी

16. सत्यनारायण खांडेवाल पुत्र भूरामल आयु 70 वर्ष वासी हीरा चौंक सिरकी बाजार बठिंडा जो दिल्ली हार्ट में दाखिल था

17. महिंद्र कौर पत्नी सुखदेव सिंह आयु 75 वर्ष  वासी मेहराज जो नवजीवन अस्पताल में दाखिल थी



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें