HOME PAGE

HOME PAGE

रविवार, 2 मई 2021

Bathinda-भाजपा युवा मोर्चा ने सरकार से रखी बसों को सेनेटाइज करवाने की मांग वही बसों को किया सेनेटाइज


बठिंडा.
कोविड महामारी के चलते हुए जहाँ केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लोगो को इस महामारी से बचने के लिए उपाय बताए जा रहे हैं, वही प्रधानमंत्री मोदी जी के आह्वान पर भाजपा की और से सेवा ही संगठन के तहत पूरे देश मे विभिन्न सेवा प्रकल्प शुरू किए हुए है। इसके चलते युवा मोर्चा की और से प्रदेशाध्यक्ष भानू प्रताप राणा के दिशा निर्देशों अनुसार लगातार सेवा कार्य जारी है। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सन्दीप अग्रवाल ने बताया कि सेवा ही संगठन के मूल मंत्र को लेकर भाजपा युवा मोर्चा की और से भाजयुमो केयर्स के तहत  प्रदेश सचिव सुखपाल सिंह सरां की प्रेरणा से बस स्टैंड में खड़ी बसों एवं बस स्टैंड के बरामदे को कार्यकर्ताओं ने सेनेटाइज किया। भाजपा के प्रदेश सचिव सुखपाल सिंह सरां ने कहा कि बसों में अकसर भीड़ होती है, व हर कुछ समय बाद नए लोग सफर करते है। जिसमे सेनेटाइज होना अति लाजमी होता है, लेकिन प्रदेश सरकार की और से इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसके चलते भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बसों को सेनेटाइज करने का बीड़ा उठाया है। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सन्दीप अग्रवाल ने कहा कि बसों में सेनेटाइज के लिए प्रदेश सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए व हर बस में सेनेटाइज व मास्क उपलब्ध करवाना चाहिए, ताकि बसों में सफर करने वाले यात्री सुरक्षित सफर कर सकें। वही मुसाफिर इस महामारी से बच सकें। युवा मोर्चा के महामंत्री गगन गोयल ने कहा कि भाजयुमो द्वारा लगातार सार्वजनिक स्थानों पर सेनेटाइज किया जाएगा व लोगो को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस मौके पर  उपाध्यक्ष साहिल सेतिया, सेंट्रल मण्डल के सुमित केजरीवाल, पश्चिम मण्डल उपाध्यक्ष अभिषेक गोगा, साहिल जतिन, भूषण कुमार, गौरीश व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

फोटो सहित-बीटीडी-14-भाजपा युवा मोर्चा के नेता बसों को सैनटाइज करते।  






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें