HOME PAGE

HOME PAGE

शुक्रवार, 14 मई 2021

गिदडबाहा से बठिंडा आ रहे मोटरसाइकिल सवार तीन युवक सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन से टकराए, गंभीर रुप से घायल


बठिंडा. शुक्रवार सुबह गिदडबाहा से बठिंडा आ रहे मोटरसाइकिल सवार तीन युवक सड़क किनारे खड़े एक पिकअप डाल से जा टकराएं। मोटरसाइकिल की रफ्तार काफी तेज होने के कारण युवक इतनी जोर से जा टकराएं कि तीन युवक मोटरसाइकिल समेत हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पिकअप डाला चालक ने अपनी गाड़ी में डालकर उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया। जहां पर सिर पर चोट लगने के कारण 20 आकाश दीप सिंह को डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया, जबकि 39 वर्षीय बंटी व टिंकू हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों युवक गिदड़बाहा के रहने वाले है और एनमोलिया की मजदूरी का काम करते है। हादसे की सूचना मिलने पर थाना थर्मल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मामले की जानकारी मृतक व घायल युवकों के परिजनों को दे दी है। 

फोटो -हादसे में घायल युवकों को कैंटर में डालकर सिविल अस्पताल लाते हुए। 




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें