HOME PAGE

HOME PAGE

सोमवार, 24 मई 2021

शिक्षा मंत्री का अध्यापक संगठनों ने फूंका पुतला, सेवा मुक्त अध्यापकों को वलंटियर के तौर पर बुलाने का विरोध

 



बठिंडा.
डेमोक्रेटिक टीचर्ज फ्रंट पंजाब की बठिंडा इकाई की तरफ से प्रदेश कमेटी के अहवान पर शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संगठन के नेता शिक्षा मंत्री की तरफ से बैठक को लेकर किए जा रहे टालमटोल का विरोध कर रहे थे। बठिंडा मिनी सचिवालय के आगे कोविड नियमों की पालना करते रोष रैली करने के उपरांत शिक्षा मंत्री की अर्थी फूँकी गई। रैली को संबोधन करते प्रदेश कमेटी के नवचरनप्रीत और जसविन्दर बठिंडा ने कहा कि शिक्षा मंत्री ने अध्यापकों की जायज मांगों को नजरअंदाज कर मीटिंग के लिए समय देने में आनाकानी कर रहे हैं। 


2022 के चुनाव एजेंडे के चलते सरकारी स्कूलों में दाखिला बढ़ाने के लिए कोरोना बीमारी के शिखर को अनदेखा करते अध्यापकों को घर -घर जाकर दाखिला करने के तुगलकी फरमान के कारण 37 अध्यापक कोरोना की बीमारी में अपनी कीमती जानें गवा चुके हैं और सैंकड़ों अध्यापक कोरोना बीमारी के साथ लड़ रहे हैं। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इस प्रदर्शन में सरकारी स्कूल लैबार्टरी स्टाफ यूनियन से जिला प्रधान गुरविन्दर सिंह संधू,  5178 मास्टर काडर यूनियन से ज़िला प्रधान अश्वनी कुमार, अध्यापक दल पंजाब से ज़िला प्रधान जगतार सिंह बाठ, पुरानी पैंशन बहाली समिति के ज़िला कनवीनर दविन्दर सिंह बठिंडा ने भी हिस्सा लिया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें