HOME PAGE

HOME PAGE

शुक्रवार, 14 मई 2021

बठिंडा के व्यवसायी राहुल जिंदल की माता कमलेश रानी का निधन

 

बठिंडा. समाज सेवी स्वर्गीय राम स्वरुप की पत्नी व व्यवसायी राहुल जिंदल की माता कमलेश रानी वासी 45 पंचवंटी नगर का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। कमलेश रानी के निधन पर शहर की प्रमुख राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने शोक जताया है। पेशे से अध्यापक रही कमलेश रानी ने जिंदगी भर जरुरतमंद बच्चों की मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाया व उनकी प्रेरणा से जिंदल परिवार राजनीतिक व सामाजिक तौर पर लोगों की सेवा में जुटा है। एसएसडी स्कूल में उन्होने तीन दशक से अधिक समय तक जरूरतमंद बच्चों को शिक्षित करने का काम किया। 

फोटो -स्वर्गीय कमलेश रानी की फाइल फोटो


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें