बठिंडा. थाना नहियांवाला के अधीन आते एक गांव में तीन युवकों ने एक युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया और फरार हो गए। बेसुध लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार के लोगों को सारी घटना के बारे में बताया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए पीिड़ता को पहले सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाकर उसका मेडिकल करवाया और मामले में आरोपी तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए रेड शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में पीिड़ता ने बताया कि गत दिवस वह अपने गांव को जाने वाली सड़क पर खड़ी थी, इस दौरान उसके गांव का निवासी सोनू जो उसके पहले से जानता था, उसे घर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बिठा ले गया। आरोपी उसे घर छोड़ने की जगह उसे एक एजेंसी में ले गया। जहां पहले से मौजूद सोनू का साथी मंगा और एक अन्य युवक मौजूद थे। यहां आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली चीज मिलाकर पिला दी, इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जांच कर रही एसआई सुखवीर कौर ने बताया कि अारोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उनकी तलाश शुरू कर दी है।
HOME PAGE
▼
HOME PAGE
▼
सोमवार, 31 मई 2021
थाना नहियांवाला के अधीन आते एक गांव में युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशे वाली चीज मिलाकर किया गैंगरेप
बठिंडा. थाना नहियांवाला के अधीन आते एक गांव में तीन युवकों ने एक युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया और फरार हो गए। बेसुध लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार के लोगों को सारी घटना के बारे में बताया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए पीिड़ता को पहले सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाकर उसका मेडिकल करवाया और मामले में आरोपी तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए रेड शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में पीिड़ता ने बताया कि गत दिवस वह अपने गांव को जाने वाली सड़क पर खड़ी थी, इस दौरान उसके गांव का निवासी सोनू जो उसके पहले से जानता था, उसे घर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बिठा ले गया। आरोपी उसे घर छोड़ने की जगह उसे एक एजेंसी में ले गया। जहां पहले से मौजूद सोनू का साथी मंगा और एक अन्य युवक मौजूद थे। यहां आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली चीज मिलाकर पिला दी, इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जांच कर रही एसआई सुखवीर कौर ने बताया कि अारोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उनकी तलाश शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें