HOME PAGE

HOME PAGE

सोमवार, 14 जून 2021

बठिंडा के पटेल नगर वार्ड नंबर सात में 136 लोगों को लगाई गई कोरोना की वैक्सीन, कैंप का आयोजन जगजीत गिल्लपत्ती, प्रदेश सचिव, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से किया


बठिंडा
. वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल की निर्देश पर वार्ड नंबर 7 में कोरोना टीकाकरण कैंप माता वैष्णों देवी मंदिर, पटेल नगर, बठिंडा में लगाया गया। इस दौरान कैंप का आयोजन जगजीत गिल्लपत्ती, प्रदेश सचिव, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से किया गया।  इस मौके 136 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई और कैंप में पहुंचे लोगों के लिए चाय-पानी का प्रबंध भी किया गया। इस कैंप में सिविल अस्पताल बठिंडा के डा. हसन सरदार सिंह मैडीकल अफसर और उनकी टीम ने विशेष सहयोग दिया व लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरुक किया। इस मौके तारा सिंह बराड़, गुरचरन सिंह बाहिया, गुरमुख सिंह संधू, लिखिल बांसल, सोमराज, कुलदीप नंबरदार, सुनील गोयल, पवन रमा, हैपी, हेमराज कांसल, राज कुमार और मंदिर कमेटी ने इस कैंप को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।

फोटो--वार्ड नंबर सात में आयोजित निशल्क टीकाकरण कैंप में कोरोना वैक्सीन लगाते डाक्टर। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें