बठिंडा. लड़की से छेड़खानी करने पर 9 लोगों ने मिलकर लड़के के जीजा से मारपीट कर घायल कर दिया। संगत पुलिस के पास भगवान सिंह वासी गुरथड़ी ने शिकायत दी कि उसका सासा हरप्रीत सिंह वासी जस्सी बागवाली की बहन के साथ छेड़खानी करता था। इसका उक्त लोग विरोध कर रहे थे। इसी रंजिश में गत दिवस जसबीर सिंह अपने 8 साथियों के साथ उसके घर आए व लड़के के जीजा भगवान सिंह के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने हमलावर आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें