HOME PAGE

HOME PAGE

शुक्रवार, 25 जून 2021

Bathinda-संगुआना बस्ती के घर में पति-पत्नी मिलकर चला रहे थे जिस्मफरोशी का धंधा, 8 नामजद सात गिरफ्तार



बठिंडा. संगुआना बस्ती में जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा हुआ है। एक महिला उक्त धंधे को अपने घर में चला रही थी व बाहर से लड़के व लड़कियों को बुलाकर गौरखधंधा करवाया जाता था व इस काम के बदले मोटी राशि वसूल की जा रही थी। फिलहाल कनाल कालोनी पुलिस ने महिला व उसके पति सहित 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें मुख्य आरोपी महिला अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। कनाल कालोनी पुलिस के इंस्पेक्टर रजिंदर कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि संगुआना बस्ती में स्थित एक घर में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। 

यहां जिले के विभिन्न इलाकों से लड़के व लड़कियों को बुलाया जाता है व इस काम के बदले मोटी राशि ग्राहकों से वसूल की जा रही है। संगुआना बस्ती में उक्त घर बबली के नाम पर है व उसका पति जोगिंदर सिंह भी इस काम में शामिल है। पुलिस ने आसपास के लोगों की मुखबरी के बाद मौके पर छापामारी की। इस दौरान जोगिंदर सिंह वासी संगुआना बस्ती, विकास कुमार वासी बैक साइड बस स्टेंड बठिंडा, सोनू वासी अमरपुरा बस्ती बठिंडा, साहिल वासी नरुआना रोड़ बठिंडा, मनीशा वासी परसराम नगर बठिंडा, राजविंदर कौर वासी बंगी नगर बठिंडा, दर्शना कौर वासी गुरु नानकपुरा मुहल्ला बठिंडा को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया जबकि बबली मौके से फरार होने में सफल रही। पुलिस उक्त आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। 

पुलिस के अनुसार उक्त लोग लंबे समय से इलाके में विभिन्न इलाकों से लड़कियों को बुलाकर जिस्मफरोशी करवाते थे। इसमें ग्राहकों से दो से तीन हजार रुपए की वसूली की जाती थी व इस राशि में अधिकतर पैसा बबली व उसका पति रखता था। इसे लेकर आसपास के लोगों में भारी आक्रोश था व उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस के पास की थी। फिलहाल पुलिस ने इमोरल ट्रैफिक प्रोवेशनल एक्ट के तहत आरोपी लोगों पर केस दर्ज किया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें