HOME PAGE

HOME PAGE

बुधवार, 16 जून 2021

मुख्यमंत्री की कोठी के घेराव करने के लिए बठिंडा से रवाना हुआ शिअद वर्करों के काफिले : ढिल्लों


बठिंडा
. शिरोमणी अकाली दल के पार्टी प्रधान सरदार सुखबीर सिंह बादल के दिशा निर्देशानुसार सरूप चंद सिंगला का नेतृत्व में बठिंडा शहरी यूथ अकाली दल के प्रधान हरपाल सिंह ढिल्लों, नगर निगम में विरोधी पक्ष के नेता की अगुवाई में बठिंडा से चंडीगढ़ के लिए मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कोठी का घेराव करने हेतु यूथ नेताओं के काफिले रवाना हुए। जिसमें बड़ी संख्या में वर्करों ने भाग लिया और नए चुने पदाधिकारी पूरी टीम लेकर शामिल हुए।

इस मौके उनके साथ महासचिव भुपिंद्र सिंह भुप्पा हाकी खिलाड़ी
, सर्कल प्रधान विशाल जिंदल लैंबर, सर्कल प्रधान परमिंदर सिंह कोहली, भुपिंदर सिंह, राणा ठाकुर, लवप्रीत सिंह थिंद, भुपिंदर सिंह, हैपी धालीवाल, प्रितपाल सिंह, गोबिंद व अन्य यूथ नेता उपस्थित थे। उक्त नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सब से बड़ी बेअदबी की है, जिन्होंने कसम खाकर वायदे पूरे नहीं किए। यहां तक कि वैक्सीन फतेह किटों और स्कालरशिप में भी बड़े घुटाले किए गए हैं। जिसकी शिरोमणी अकाली दल उच्च स्तरीय जांच की मांग करता है।

फोटो- मुख्यमंत्री की कोठी के घेराव के लिए बठिंडा से रवाना हुए वर्करों के काफिले।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें