HOME PAGE

HOME PAGE

सोमवार, 14 जून 2021

बेरोजगार युवक को पत्नी ने काम ढूढने के लिए कहा तो फंदा लगा कर ली आत्महत्या, पहले पत्नी से की मारपीट फिर उठाया कायराना कदम


बठिंडा।
नई बस्ती गली नंबर 1 में किराए के मकान में रहने वाले एक युवक ने घर में फंदा लगा लिया। आसपास के लोगों ने युवक को तुरंत उतार लिया तथा समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही संस्था के वालंटियर सफल गोयल, अतुल जैन, राजविंदर धालीवाल एम्बुलैंसे सहित मौके पर पहुंचे। 

युवक की नब्ज चल रही थी। संस्था सदस्यों ने बेसुद्ध पड़े युवक को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान प्रिंस कुमार (25 वर्ष) पुत्र लखवीर सिंह के तौर पर हुई। मृतक की पत्नी ने बताया कि चार साल पहले उनकी लव मैरिज हुई थी। लेकिन इन दिनों काफी समय से प्रिंस बेरोजगार था तथा उसकी पत्नी प्रिंस को नौकरी करने के लिए कहती थी। आज फिर नौकरी करने के लिए कहने पर प्रिंस ने गुस्से में अपनी पत्नी को पीटा तथा बाद में कमरे में जा कर पंखे के साथ खुद को फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें