HOME PAGE

HOME PAGE

गुरुवार, 3 जून 2021

बठिंडा में वनवासी कल्याण आश्रम की जिला संयोजक विणु गोयल के नेतृत्व में कोरोना प्रभावित मरीजों को देगा निशुल्क दवा


बठिंडा.
कोरोना महामारी के दौरान बठिंडा की सभी संस्थाएं व समाज सेवक अपने अपने तरीके से सेवाएं निभा रहे हैं। वहीं वनवासी कल्याण आश्रम की महिला विंग की जिला संयोजक समाजसेवी वीनू गोयल व उनकी टीम की तरफ से जरूरतमंदों तक निशुल्क  दवाइयां उपलब्ध  करवाने की सेवा निभाई जा रही है। वीनू गोयल ने बताया कि अगर किसी भी परिवार को दवाइयां प्राप्त करने में दिक्कत आ रही हो तो वे उनसे संपर्क कर सकते हैं। वह दवाइयां उपलब्ध करवाएंगें। इस मौके पर  इस कार्य के लिए प्रांत अध्यक्ष कैलाश, पीएन गर्ग,  सर्वेश बेरी ने टोली के इस कार्य की सराहना की है और पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

फोटो - कोविड मरीजों के लिए दवाईयों के पैकेट बनाते वनवासी कल्याण आश्रम की महिला विंग की जिला संयोजक। फोटो-सुनील


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें