HOME PAGE

HOME PAGE

गुरुवार, 1 जुलाई 2021

परस राम नगर गली नंबर 11-1 में मानसिक परेशानी के चलते नवयुवक ने फांसी का फंदा लगाया

बठिंडा. शहर में स्थानीय परस राम नगर गली नंबर 11-1 में एक नवयुवक ने गले में केवल की तार बांधकर पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसकी सूचना मिलने पर थाना कैनाल की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम मनी करण शर्मा और सोनू मौके पर पहुंचे। टीम ने पंखे पर लटक रहे 26 वर्षीय नवयुवक रवि कुमार के शव को पुलिस की मौजूदगी में नीचे उतारा। सूत्रो अनुसार मृतक कई दिनों से मानसिक परेशान था। घरवालों से अकेला रहता था। 1 साल पहले पत्नी से तलाक हो चुका है। कमरे में अकेला रहता था। इसी के चलते वह अक्सर मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। पुलिस कार्रवाई के बाद सहारा टीम ने मृतक रवि कुमार की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया।

फोटो - युवक के शव को नीचे उतारते संस्था के वर्कर। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें