बठिंडा. स्थानीय बस स्टैंड के पास एक फाइनास कंपनी के मुलाजिम से अज्ञात दो युवकों द्वारा 9.82 लाख रुपए की नगदी लूटने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार अरबन फाइनास कंपनी का मुलाजिम कुलविन्द्र सिंह उक्त कंपनी में नगदी वाला बैग लेकर आ रहा था कि उक्त कंपनी से कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवकों ने उसे रोककर तेजधार हथियार के सहारे नगदी वाला बैग लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना नेहियांवाला की पुलिस व हलका भुच्चो के डी.एस.पी. अशोक शर्मा भी पहुंच गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की सहायता से नगदी छीनने वाले युवकों की तलाश की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें