HOME PAGE

HOME PAGE

सोमवार, 12 जुलाई 2021

बठिंडा नहर के किनारे लड़की का भ्रूण मिला, अज्ञात महिला व व्यक्ति पर दर्ज किया केस

बठिंडा. बठिंडा सरहिंद नहर जनता नगर रेलवे पुल के पास नहर के किनारे एक नवजात बच्ची का शव बरामद किया गया है। इस संबंध में आसपास के लोगों ने मामे की जानकारी सूचना सहारा मुख्यालय में दी। सहारा जनसेवा की लाईफ सेविंग टीम जग्गा व कमल गर्ग एम्बुलेंस लेकर घटना स्थल नहर पर पहुंचे। वहां कोई अज्ञात व्यक्ति नवजात बालिका को डिब्बे में छोड़ गया था। नवजात बालिका पर कोई कपड़ा नहीं था। कूड़ा कर्कट चूगने वाले ने जब गत्ते के डब्बे को देखा उसमें एक नवजात बालिका का शव था। सहारा टीम ने थाना थर्मल को मामले की सूचना दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। सहारा अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया नवजात बालिका का जन्म कुछ घंटे पहले ही हुआ प्रतीत होता है। कोई अज्ञात मां ने किसी मजबूरी या पाप छिपाने के लिए नवजात बच्ची के भ्रूण को नहर किनारे फैंक दिया। पुलिस कार्रवाई के बाद सहारा टीम ने  बालिका का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात मां के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है। आगे की जांच पड़ताल की जा रही है। 

फोटो -नहर के किनारे मिले नवजात बच्ची के शव को उठाते सहारा वर्कर। फोटो-अशोक

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें