HOME PAGE

HOME PAGE

मंगलवार, 20 जुलाई 2021

आईआईटियन क्लासेज के संस्थापक प्रभंजन पाण्डेय को दी छात्रों व स्टाफ ने श्रद्धांजलि -आईआईटियन क्लासेज का नाम पाण्डेय सर आईआईटियन क्लासेस रखा गया


बठिंडा.
मालवा के प्रसिद्ध संस्थान आईआईटियन क्लासेज ने आज संस्थान के संस्थापक प्रभंजन कुमार पांडेय को श्रद्धांजलि देने  लिए श्रद्धांजलि समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान के नाम में पाण्डेय सर का नाम जोड़ने का फैसला लिया गया। अब संस्थान का नाम पाण्डेय सर आईआईटियन क्लासेज के नाम से जाना जाएगा। गौरततब है कि अभी पिछले 17 जनू को प्रभंजन पाण्डेय का अकस्मात निधन हो गया था। पाण्डेय आईआईटियन क्लासेज के संस्थापक व मालवा क्षेत्र के सबसे उत्कृष्ट मैथमेटिशियन में से एक थे। इस असवर पर संस्थान द्वारा एक आनलाईन प्रोग्राम आर्गोनाइज किया गया। इसमें लगभग 500 छात्रो ने भाग लेकर संस्थान के संस्थापक प्रभंजन पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रोग्राम के मुख्य वक्ता हेरम्ब पाण्डेय ने कहा कि पाण्डेय सर हर हाल में विध्यार्थियों को खुश रखना चाहते थे और उनके सबसे बेहतर रिजल्टस के लिए नए नए कारगर तरीके अपनाते रहते थे। इस अवसर पर पाण्डेय की पत्नी रीमा सिंह ने सभी छात्रों व अभिभावकों को उनके निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

फोटो - आईआईटियन क्लासेज ने आज संस्थान के संस्थापक प्रभंजन कुमार पांडेय को श्रद्धांजलि देने लिए श्रद्धांजलि समागम का आयोजन किया। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें