फोटो सहित--नरिन्दर सिंह भलेरिया।
HOME PAGE
▼
HOME PAGE
▼
गुरुवार, 12 अगस्त 2021
टक्साली कांग्रेसी परिवार नरिन्दर भलेरिया को हाऊसफैड्ड पंजाब का चेयरमैन बनाने पर पार्टी हाईकमांन का धन्यवाद किया
बठिंडा: पंजाब सरकार की तरफ से जिला बठिंडा के टक्साली कांग्रेसी परिवार के सीनियर मेंबर नरिन्दर सिंह भलेरिया पूर्व प्रधान जिला कांग्रेस बठिंडा देहाती को हाऊसफैड पंजाब का चेयरमैन नियुक्त किया है। यह नियुक्ति की ख़बर आते ही वर्करों में खुशी की लहर दौड़ गई। भलेरिया परिवार की तरफ से पंजाब सरकार और कांग्रेस पार्टी की लीडरशिप का धन्यवाद किया गया। नरिन्दर सिंह भुलेरिया कांग्रेस पार्टी के टक्साली परिवारों में से हैं जिन को यह अहम जिम्मेदारी दी गई है। इस नियुक्ति के लिए पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह, पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, कैबिनेट मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा (कोआपरेटिव विभाग), माल मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ समेत पार्टी हाईकमांन का धन्यवाद किया गया। नरिन्दर सिंह भलेरिया ने कहा कि पंजाब सरकार और पार्टी की तरफ से दी गई जिम्मेदारी को तनदेही के साथ निभाएंगे और कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करने के लिए हर समय यत्नशील रहेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें