HOME PAGE

HOME PAGE

शनिवार, 23 जनवरी 2021

बठिंडा में सरकारी अफसरों व मुलाजिमों के घर तोड़कर बीडीए काटेगा रिहायशी कालोनी


बठिडा।
कामर्शियल हब के नाम से विकसित किए जाने वाले सिविल स्टेशन व पुलिस लाइन के एरिया की 64 एकड़ जमीन को खाली करवाने के बाद जिला प्रशासन इसे बीडीए को सौंप देगा। इस दौरान यहां रिहायशी मकानों में रहने वाले अधिकारियों व मुलाजिमों को थर्मल कालोनी में शिफ्ट करने की योजना है। उन्हें यहां से शिफ्ट करने के पीछे तर्क दिया गया है कि सिविल लाइन स्टेशन में बारिश का पानी ज्यादा जमा हो जाता है, जिसके चलते यह सारा एरिया तोड़कर नया कामर्शियल हब बनाया जाएगा। हालांकि बीडीए की ओर से तैयार किए गए प्रोजेक्ट के अनुसार यहां की 64 एकड़ जमीन में से 22.18 एकड़ जमीन पर रिहायशी कालोनी काटने के अलावा फ्लैट बनाने की योजना है।

दरअसल, इस समय सरकारी क्वार्टरों में रहने वाले अधिकारियों व मुलाजिमों से हाऊस रेंट के नाम पर सरकार को ज्यादा आमदन नहीं होती। मगर रिहायशी कालोनी काटे जाने के बाद इसको महंगे दाम पर बेच दिया जाएगा। इसके लिए बीडीए ने प्रोजेक्ट तैयार किया है। सिविल लाइन स्टेशन में 12.58 एकड़ जमीन पर कामर्शियल, 1.48 एकड़ जमीन पर होटल, 16.29 एकड़ जमीन पर रिहायशी कालोनी व 2.32 एकड़ जमीन पर रिहायशी फ्लैट्स बनाए जाएंगे। इसके अलावा पुलिस लाइन की 2.59 एकड़ जमीन को कामर्शियल, 3.87 एकड़ जमीन को रिहायशी व 4.24 एकड़ जमीन को पार्कों के लिए डवलप किया जाएगा। इन सभी को तैयार करने के लिए बीडीए ने 400 करोड़ के करीब का बजट तैयार किया है। फिल्हाल थर्मल कालोनी में रहने वाले अधिकारियों की तरफ से कोर्ट में स्टे ले लिया गया है, जिसकी अगली सुनवाई पांच फरवरी को है। यह केस खत्म होने के बाद प्रशासन की ओर से एरिया को शिफ्ट करने का काम हर हाल में शुरू कर दिया जाएगा। 

कुल एरिया और वे घर जिन पर चलेगा हथौड़ा

सिविल स्टेशन..एरिया: 40 एकड़ 24 मरले

ये मकान टूटेंगे : सिविल, ज्यूडिशरी व पुलिस के सीनियर अफसरों के 84 बंगले, दर्जा तीन व चार कर्मचारियों के 240 फ्लैट।

यह दफ्तर बचे रहेंगे: पोस्ट आफिस, बीएसएनएल आफिस, बीएसएनएल रिहायशी कालोनी, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड आफिस, सैनिक भवन, जिला रेडक्रास सोसायटी आफिस, कोआपरेटिव बैंक, आफिस आफ असिस्टेंट रजिस्ट्रार कोआप्रेटिव्स, पब्लिक हेल्थ आफिस, चिल्ड्रन पार्क, म्यूनिसिपल स्विमिग पूल, मिनी सचिवालय, रोजगार भवन, महिला पुलिस स्टेशन, सखी सेंटर व जिला वेलफेयर दफ्तर। 

पुलिस लाइन..

एरिया : 24 एकड़ 4 कनाल 18 मरले

ये मकान टूटेंगे : सीनियर अफसरों के पांच बंगले और जूनियर अधिकारियों के 77 क्वार्टर।

ये दफ्तर बचे रहेंगे: पुलिस पब्लिक स्कूल, पुलिस एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग, डीएसपी दफ्तर, सीएसडब्ल्यू कैंटीन व पुलिस व्हीकल वर्कशाप।


थर्मल कालोनी में अधिकारियों को रैंक के हिसाब से अलाट होंगे घर 

जिले के एडीसी, एडिशनल जिला सेशन जज व एसपी रैंक के अधिकारियों को 18 घर टाइप-6 व टाइप-7 के अलाट किए जाएंगे। इसके अलावा एसडीएम, डीएसपी, सीजेएम व ए-लेवल के अधिकारियों को टाइप-5 के 90 मकान दिए जाएंगे। वहीं जूनियर अफसरों व कर्मचारियों को 780 मकान देने की योजना तैयार की गई है। इसमें रैंक के हिसाब से टाइप-4 के 40, टाइप-3 के 240, टाइप-2 के 296 व टाइप-1 के 204 मकान दिए जाएंगे। 

थर्मल कालोनी की स्थिति

  • एरिया : 283.69 एकड़
  • फ्लैट: टाइप-7 के सात,
  • टाइप-6 के 34, 
  • टाइप-5 के 132, 
  • टाइप-4.5 के 21, 
  • टाइप-4 के 96, 
  • टाइप-3 के 405, 
  • टाइप-2 के 440 
  • टाइप-1 के 360 रिहायशी फ्लैट

चार अफसरों के लिए 10 करोड़ की लागत से बनेंगे बंगले

 बठिडा के सिविल लाइन एरिया को शिफ्ट करने के बाद थर्मल कालोनी में जिले के चार सीनियर अफसरों के लिए बंगले बनाने की योजना है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने 10.50 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। इनमें आइजी बठिडा जोन, जिला व सेशन जज, डीसी बठिडा व एसएसपी बठिडा के घर शामिल हैं। इन घरों को तैयार करने के पीछे तर्क दिया है कि कालोनी में उपरोक्त चारों अधिकारियों के रहने लायक मकान नहीं हैं, जिसके चलते नए मकान बनाने का प्रस्ताव डाला गया है।

 थर्मल कालोनी में रिपेयर पर खर्च होंगे करोड़ों रुपये

  • रिहायशी घर 25.54 करोड़
  • मल्टीपर्पज स्पो‌र्ट्स हाल 8.52 करोड़
  • सड़कों की रिपेयर 3.69 करोड़
  • वाटर सप्लाई 9.96 करोड़
  • बिजली के लिए 6.40 करोड़

सिविल लाइन व पुलिस लाइन एरिया को लेकर अभी योजना चल रही है। इस पर जो भी काम होगा, वह सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही होगा। फिल्हाल कोर्ट में केस चल रहा है। इसका नतीजा आने के बाद काम होगा। अभी तो पूरे प्रोजेक्ट को तैयार किया जा रहा है, जिसमें बदलाव भी हो सकता है।

- परमवीर सिंह, मुख्य प्रशासक, बठिडा डवलपमेंट अथारिटी।

बठिंडा नगर निगम चुनाव के लिए अकाली दल ने 11 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट की जारी, बलवंत राय नाथ वार्ड नंबर 18 से लड़ेगे चुनाव

 


बठिंडा। शिरोमणि अकाली दल बादल ने नगर निगम चुनावों के लिए शनिवार को 11 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें पूर्व मेयर बलवंत राय नाथ को वार्ड नंबर 18 से उम्मीदवार बनाया गया है। जारी की लिस्ट निम्न अनुसार है। 





ਮਲੂਕਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿਚ ਹਲਕਾ ਫੂਲ ਦੀ ਚੌਣਾਂ ਸਬੰਧੀ ਹੋਈ ਮੀਟਿੰਗ, ਚੌਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਨਿਰਪੱਖ ਤੇ ਪਾਰਦਰਸ਼ੀ ਚੌਣਾਂ ਬਣਾਵੇ ਯਕੀਨੀ - ਮਲੂਕਾ


ਝੂਠੇ ਪਰਚੇ ਪਾਉਣ ਵਾਲੇ ਬਖਸ਼ੇ ਨਹੀ ਜਾਣਗੇ - ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਮਲੂਕਾ

ਮਲੂਕਾ - ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਹੋਣ ਵਾਲੀਆ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨਗਰ ਪੰੰਚਾਇਤਾ ਤੇ ਕਾਰਪੋਰੇਸ਼ਨ ਦੀਆਂਾਂ ਚੌਣਾਂ ਸਬੰਧੀ ਸਾਰੀਆ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਪਾਰਟੀਆ ਵੱਲੋਜ਼ ਸਰਗਰਮੀਆ ਜਾਰੀ ਹਨ। ਇਹਨਾਂ ਚੌਣਾਂ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਹਲਕਾ ਰਾਮਪੁਰਾ ਫੂਲ ਦੀ ਹਲਕਾ ਪੱਧਰੀ ਮੀਟਿੰਗ ਸਾਬਕਾ ਪੰਚਾਇਤ ਮੰਤਰੀ ਸਿਕੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮਲੂਕਾ ਅਤੇ ਸਾਬਕਾ ਚੇਅਰਮੈਨ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਮਲੂਕਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿਚ ਹੋਈ। ਮੀਟਿੰਗ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆ ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਸਿਕੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮਲੂਕਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੂਬੇ ਵਿਚ ਕਾਂਗਰਸ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਮਾੜੀ ਕਾਰਗੁਜਾਰੀ ਕਾਰਨ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਮੋਹ ਕਾਂਗਰਸ ਤੋਜ਼ ਭੰਗ ਹੋ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ। ਕਾਂਗਰਸ ਸਰਕਾਰ ਹਾਰ ਦੇ ਡਰੋ ਸਰਕਾਰੀ ਮਸ਼ੀਨਰੀ ਦਾ ਦੁਰਉਪਯੋਗ ਕਰਕੇ ਜਾਂ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਰਾਹੀ ਲੋਕਾਂ ਤੇ ਝੂਠੇ ਪਰਚੇ ਦਰਜ ਕਰਵਾ ਕੇ ਡਰ ਦਾ ਮਾਹੋਲ ਪੈਦਾ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਸੂਬੇ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਘਟੀਆ ਹੱਥਕੰਡੇ ਅਪਣਾ ਕੇ ਚੌਣਾਂ ਜਿੱਤਣਾ ਚਾਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਮਲੂਕਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਵਰਕਰਾ ਅਤੇ ਚੌਣਾਂ ਲੜਨ ਵਾਲੇ ਉਮੀਦਵਾਰਾ ਦੇ ਹੌਜ਼ਸਲੇ ਬੁਲੰਦ ਹਨ। 

ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀਦਲ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿਚ ਲੋਕ ਲਹਿਰ ਬਣੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਮਲੂਕਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੂਬੇ ਦੇ ਚੌਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਨੂੰ ਚੌਣਾਂ ਵਿਚ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਚੌਣ ਅਮਲੇ ਨੂੰ ਨਿਰਪੱਖ ਤੇ ਪਾਰਦਰਸ਼ੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਚੌਣਾਂ ਕਰਵਾਉਣ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਜਾਰੀ ਕਰਨੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੇਸ਼ੱਕ ਚੌਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਵੱਲੋਜ਼ ਚੌਣਾਂ ਦੌਰਾਨ ਵੀਡਿਓਗਰਾਫੀ ਦੇ ਇੰਤਜਾਮ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ ਪਰ ਫਿਰ ਵੀ ਕਾਂਗਰਸੀ ਆਗੂਆ ਤੇ ਚੌਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਵੱਲੋਜ਼ ਤਿੱਖੀ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਮਲੂਕਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀਦਲ ਚੌਣਾਂ ਦੌਰਾਨ ਕੋਈ ਵੀ ਧੱਕਾ ਜਾਂ ਸਰਕਾਰੀ ਮਸ਼ੀਨਰੀ ਦਾ ਦੁਰਉਪਯੋਗ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀ ਕਰੇਗਾ। 

ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਾਬਕਾ ਚੇਅਰਮੈਨ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਮਲੂਕਾ ਨੇ ਵਰਕਰਾ ਨੂੰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀਦਲ ਦੇ 100 ਸਾਲਾ ਇਤਿਹਾਸ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਂਝੀ ਕਰਦਿਆ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੂਬੇ ਦੀ ਤਰੱਕੀ ਤੇ ਖੁਸ਼ਹਾਲੀ ਵਿਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀਦਲ ਦਾ ਵੱਡਾ ਯੋਗਦਾਨ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੂਬੇ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਜ਼ ਅਕਾਲੀ ਵਰਕਰਾ ਤੇ ਝੂਠੇ ਪਰਚੇ ਦਰਜ ਕਰਵਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਸਮਾਂ ਆਉਣ ਤੇ ਅਕਾਲੀ ਵਰਕਰਾ ਤੇ ਨਜਾਇਜ ਪਰਚੇ ਦਰਜ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆ ਤੇ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਪਣੀ ਮਾੜੀ ਕਾਰਗੁਜਾਰੀ ਕਾਰਨ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਡਰ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਪੈਦਾ ਕਰਕੇ ਧੱਕੇ ਨਾਲ ਚੌਣਾਂ ਜਿੱਤਣਾ ਚਾਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਸ਼ੋ੍ਰਮਣੀ ਅਕਾਲੀਦਲ ਦੇ ਵਰਕਰ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਹਰ ਧੱਕੇਸ਼ਾਹੀ ਦਾ ਜਵਾਬ ਦੇਣ ਲਈ ਤਿਆਰ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਭੈਅਮੁਕਤ ਹੋ ਕੇ ਵੋਟ ਦਾ ਇਸਤੇਮਾਲ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਮੋਕੇ ਜੱਥੇਦਾਰ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਭਾਈਰੂਪਾ, ਹਰਿੰਦਰ ਹਿੰਦਾ, ਸਤਪਾਲ ਗਰਗ, ਸੁਰਿੰਦਰ ਜੌੜਾ, ਗਗਨਦੀਪ ਗਰੇਵਾਲ, ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਪੱਪੀ, ਰਕੇਸ਼ ਗੋਇਲ, ਮੋਹਨ ਭਗਤਾ, ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਖਾਣਦਾਨ, ਨਰੇਸ਼ ਸੀHਏ, ਹੈਪੀ ਬਾਂਸਲ, ਸੁਰਜੀਤ ਭਾਈਰੂਪਾ, ਪਿੰ੍ਰਸ ਨੰਦਾ, ਹਰਜੀਤ ਮਲੂਕਾ, ਨਿਰਮਲ ਮਲੂਕਾ, ਪਿੰਟੂ ਜਲਾਲ, ਜਗਸੀਰ ਪੰਨੂ, ਕਰਮਜੀਤ ਕਾਂਗੜ, ਅਜੈਬ ਸਿੰਘ ਹਮੀਰਗੜ੍ਹ, ਸਰਬਜੀਤ ਕਾਂਗੜ, ਹਰਮਨ ਢਪਾਲੀ, ਮਨਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾਂ, ਬਲਜੀਤ ਸ਼ਰਮਾਂ ਤੇ ਮੀਡੀਆ ਇੰਚਾਰਜ ਰਤਨ ਸ਼ਰਮਾਂ ਮਲੂਕਾ ਤੋਜ਼ ਇਲਾਵਾ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿਚ ਵਰਕਰ ਹਾਜਰ ਸਨ।   

 

अमृतसर के जंडियाला गुरु में किसानों व भाजपा कार्यकर्ताओं में टकराव, पुलिस ने संभाला मामला


अमृतसर ।
जंडियाला गुरु में नगर कौंसिल चुनावों को लेकर चल रही भाजपा की बैठक में अचानक केेंंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे कुछ किसान नेता पहुंच गए। किसान नेता वहां भाजपा विरोधी नारे लगाने लगे। बैठक लेने के लिए पार्टी के पंजाब कार्यकारिणी सदस्य राजीव कुमार आए हुए थे। किसानों के विरोध करने पर भाजपा कार्यकर्ता भी नारेबाजी करने लगे। टकराव बढ़ता देख पुलिस ने मामले को शांत कराया।

पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे डीएसपी रविन्द्र सिंह, डीएसपी सुखविंदरपाल सिंह और एसएचओ हरचंद सिंह ने दोनों गुटों को समझाते हुए स्थिति को संभाला। एक तरफ पुलिस टीम ने जहां भाजपा नेताओं को समझा बुझा कर कार्यक्रम को बंद करवाया तो वहीं दूसरी तरफ सिख और किसान संगठन के सदस्यों को भी समझाकर मौके से वापस भेजा।

सिख और किसान संगठनों के सदस्यों का कहना था कि देश का अन्नदाता अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर धक्के खा रहा है और भाजपा चुनावों के नाम पर अपने कार्यक्रम आयोजित कर रही है। वह भाजपा को चुनाव नहीं लड़ने देंगे और न ही कोई कार्यक्रम आयोजित करने देंगे। वहीं मीटिंग में विशेष रूप से पहुंचे भाजपा के चुनाव आब्जर्वर केवल कुमार ने कहा कि लोकतांत्रिक भारत देश में चुनाव लड़ना सबका अधिकार है। भाजपा हमेशा से ही किसानों के साथ खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी।

भाजपा पंजाब कार्यकारिणी सदस्य राजीव कुमार ने कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी को चुनाव लड़ने से रोकना लोकतंत्र की हत्या करना है। ऐसे हथकंडे अपनाकर जो भी लोग भाजपा को रोकना चाहते हैं वह कभी किसान हो ही नहीं सकते। यह सब अन्य राजनीतिक पार्टियों की एक सोची समझी साजिश है। भाजपा को चुनाव नहीं लड़ने देने की धमकियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा जंडियाला गुरु के 15 वार्डों में अपने उम्मीदवार खड़े करेगी और शानदार विजय भी हासिल करेगी। उनके साथ भाजपा जिला अमृतसर देहाती प्रधान हरदयाल सिंह औलख, जिला महासचिव सुशील देवगन आदि भी मौजूद थे।


बठिंडा में भाजपा की बैठक में अचानक किसान पहुंचे, बेरिकेड को हटाकर विरोध प्रदर्शन किया, तनाव के बीच भारी पुलिस बल तैनात



  •  बठिंडा में भाजपा की बैठक स्थल के बाहर पहुंचे किसान, पुलिस ने पूर्व मंत्री कालिया को पिछले दरवाजे से निकाला
  • पुलिस ने किसी तरह बैठक में शामिल होने आए पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया को पिछले दरवाजे से निकाला।

बठिंडा : भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) ने शनिवार को नगर निगम चुनाव को लेकर  भाजपा नेताओं से चर्चा के लिए आए चुनाव प्रभारी एवंं पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया को वापस जाने पर मजबूर कर दिया। वह यहां मित्तल माल के नजदीक स्थित एक होटल में बैठक कर रहे थे। भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड उखाड़ दिए गए तो प्रशासनिक अधिकारियों ने कालिया को होटल के पिछले दरवाजे से बाहर निकाला। हालांकि पुलिस की ओर से 500 कर्मचारियों को तैनात किया गया था और होटल को जाने वाले तीन रास्तों में चार जगहों पर मजबूत बैरिकेडिंग भी की हुई थी। किसानों के कड़े विरोध और खलल के चलते भाजपा नेता महज 45 मिनट ही बैठक कर सके।


मनोरंजन कालिया निगम चुनाव को लेकर यहां वरिष्ठ नेताओं से मीटिंग करने के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने होटल के बाहर और तीनों रास्तों पर चार जगह बैरिकेडिंग करके 500 कर्मचारियों को तैनात कर दिया था, लेकिन भाकियू को भी इसकी भनक लग गई। बैठक शुरू हुए आधा घंटा ही हुआ होगा कि किसान भी एक रास्ते से वहां पहुंच गए। पहुंचते ही उन्होंने बैरिकेड हटाकर रास्ता देने की मांग की, लेकिन पुलिस ने मना कर दिया। इस पर किसानों ने बैरिकेड उखाड़ दिए।



इस दौरान किसान नारेबाजी करते हुए होटल के बिलकुल पास लगे हुए बैरिकेड पर पहुंच गए। यहां पर किसानों ने अपनी बाहर खड़ी लाउड स्पीकर वाली गाड़ी को अंदर आने देने की मांग की, लेकिन पुलिस ने बात अनसुनी कर दी। इस पर किसानों ने बैरिकेड को भी उखाड़ दिया। इससे पहले कि किसान होटल की ओर बढ़ने की कोशिश करते पुलिस ने उनकी बात मान ली तो किसान वहीं पर धरने पर बैठ गए।

दोनों जगहों पर पुलिस और किसानों के बीच जमकर जोर अजमाइश हुई, लेकिन करीब 100 की गिनती में आए किसानों के आगे 500 पुलिस कर्मचारियों की भी नहीं चली। हंगामे की सूचना मिलते ही तहसीलदार सुखबीर सिंह बराड़ भी मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार और एसपी जसपाल सिंह ने तुरंत बैठक में पहुंचकर बाहर के हालातों से मनोरंजन कालिया को अवगत कराया और यहां से चले जाने को कहा।

हालांकि इस दौरान मनोरंजन कालिया ने अधिकारियों की इस बात का कड़ा विरोध जताया और कहा कि क्या वह पंजाब छोड़ दें। इस तरह से प्रशासन यहां पर निष्पक्ष और भयरहित नगर निगम चुनाव कैसे करवा पाएगा। अंतत: कालिया अधिकारियों की बात मान गए और उन्हें बैठक बीच में हो छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्हें होटल के पिछले दरवाजे से बाहर निकाला गया। बाद में मनोरंजन कालिया भाजपा के उप प्रधान राजेश नोनी के घर पहुंचे और वहां पर चाय-पानी पिया। यहां से वापस जालंधर के लिए रवाना हो गए।



मिनिस्टर्स के ग्रुप ने पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप पर ज्वाइंट एसोसिएशन ऑफ कलेजिस (जैक) के साथ बैठक की


पंजाब 31 मार्च से पहले पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के तहत 309 करोड़ रुपये जारी करेगा

बठिंडा. पंजाब सरकार ने आज पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (पीएमएस) मुद्दों को हल करने के लिए ज्योईंट असोसिएशन ऑफ कॉलेजिस (जैक) के साथ बैठक आयोजित की। जिसमें पंजाब सरकार के सभी प्रमुख अधिकारियों के साथ-साथ जैक  के 13 सदस्यों ने भाग लिया।

समिति में पंजाब के वित्त मंत्री, सरदार मनप्रीत सिंह बादल; तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री, चरणजीत सिंह चन्नी, उच्च शिक्षा मंत्री, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा; समाज कल्याण मंत्री, सरदार साधु सिंह धर्मसोत और संसदीय सचिव, श्री राज कुमार वेरका शामिल थे।

सीएम के प्रमुख प्रधान सचिव श्री सुरेश कुमार; सीएम के विशेष प्रधान सचिव, सरदार गुरकीरत कृपाल सिंह; प्रमुख सचिव, समाज कल्याण, सरदार जसपाल सिंह; प्रमुख सचिव, वित्त, श्री केएपी सिन्हा; प्रमुख सचिव, तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण, श्री अनुराग वर्मा; एससी और बीसी के कल्याण, निदेशक, सरदार मालविंदर सिंह जग्गी और तकनीकी शिक्षा निदेशक सौरभ राज भी समिति का हिस्सा थे।

 

जैक  से सरदार सतनाम एस संधू, मुय संरक्षक, जैक ; डॉ गुरमीत सिंह धालीवाल, चेयरमैन, जैक ; सरदार जगजीत सिंह, अध्यक्ष, जैक  और डॉ अंशु कटारिया, सह अध्यक्ष, जैक  ने पीएमएस के विभिन्न मुद्दों को उठाया। बैठक में जैक  ने 309 करोड़ जारी करने पर जोर दिया जो केंद्र द्वारा दिया गया है। जैक  ने निजी कॉलेजों के 2017-18, 2018-19 और 2019-20 की लंबित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (पीएमएस) 1850 करोड रुपये का भुगतान करने का भी आग्रह किया। साथ ही साथ जैक ने सरकार से 9% ब्याज कटौती और फीसकैपिंग मुद्दे को हल करने के लिए कहा।

प्रेस को जानकारी देते हुए डॉ अंशु कटारिया ने कहा कि सरकार ने आश्वासन दिया है कि सीएम, पंजाब और सरकार एससी छात्रों के भविष्य को लेकर बहुत चिंतित हैं। उन्होंने 31 मार्च से पहले 309 करोड़ रुपये जारी करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि वे 2017-18, 2018-19 और 2019-20 में राज्य के 40% हिस्से को लंबित कर देंगे और वे केंद्र सरकार की शेष 60% हिस्सेदारी की रिहाई के लिए जैक  के साथ मिलकर काम करेगी।

जैक  सदस्य सरदार मंजीत सिंह, सरकार चरणजीत सिंह वालिया, संरक्षक, जैक ; सरदार निर्मल सिंह, उपाध्यक्ष, जैक ; सरदार जसनिक सिंह, डॉ सतविंदर सिंह संधू, उपाध्यक्ष, जैक ; सरदार सुखमंदर सिंह , महासचिव, जैक , श्री शिमांशु गुप्ता, वित्त सचिव, जैक और सरदार राजिंदर सिंह धनोआ, सचिव जैक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे।

 

 

 

ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ 26 ਜਨਵਰੀ ਦੀ ਟਰੈਕਟਰ ਪਰੇਡ ਦੀ ਹਮਾਇਤ ਲਈ ਆਪ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਮਾਰਚ


ਬਠਿੰਡਾ।
ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ 26 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਟਰੈਕਟਰ ਪਰੇਡ ਦੇ ਸੱਦੇ ਤੇ ਅੱਜ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋ ਬਠਿੰਡਾ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਮਾਰਚ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਗੁਰਜੰਟ ਸਿੰਘ ਸਿਵੀਆਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਠਿੰਡਾ ਦਿਹਾਤੀ ਅਤੇ ਨਵਦੀਪ ਸਿੰਘ ਜੀਦਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਠਿੰਡਾ ਸ਼ਹਿਰੀ ਨੀ ਪ੍ਰੈੱਸ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਦਿਤੀ। ਓਹਨਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ਼ ਖੜੀ ਸੀ ਅਤੇ ਅੱਗੇ ਤੋਂ ਵੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਹੱਕਾਂ ਲਈ ਆਵਾਜ਼ ਬੁਲੰਦ ਕਰਦੀ ਰਹੇਗੀ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਮਾਰਚ ਰਾਹੀਂ ਆਪ ਵੱਲੋਂ ਵਪਾਰੀਆਂ, ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ, ਆੜਤੀਆਂ ਅਤੇ ਛੋਟੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨੂੰ 26 ਜਨਵਰੀ ਦੀ ਟਰੈਕਟਰ ਪਰੇਡ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਿਸਾਨ ਪਰੇਡ ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸਾਰੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰ ਅਤੇ ਵਰਕਰ ਵੱਧ ਚੜ ਕੇ ਹਿੱਸਾ ਲੈਣਗੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸੀਨੀਅਰ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਐੱਮ ਐਲ ਏ ਬਲਜਿੰਦਰ ਕੌਰ ਤਲਵੰਡੀ ਸਾਬੋ, ਰਕੇਸ਼ ਪੁਰੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ, ਬਲਕਾਰ ਸਿੰਘ ਭੋਖੜਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੀਡੀਆ ਇੰਚਾਰਜ, ਸੁਖਵੀਰ ਬਰਾੜ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਇੰਚਾਰਜ, ਐੱਮ ਐਲ ਜਿੰਦਲ ਕੈਸ਼ੀਅਰ, ਅਮ੍ਰਿਤ ਅਗਰਵਾਲ, ਅਨਿਲ ਠਾਕੁਰ, ਅਮਰਦੀਪ ਰਾਜਨ, ਐਡਵੋਕੇਟ ਗੁਰਲਾਲ ਸਿੰਘ, ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਹਰਜਿੰਦਰ ਰਾਇ, ਬੂਟਾ ਸਿੰਘ ਸਿਵੀਆਂ ਅਤੇ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਆਪ ਵਰਕਰ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ।

एम्स बठिंडा में बिना आपरेशन गुर्दे की पथरी निकालेगी जर्मन तकनीक की मशीन, 26 जनवरी को उद्घाटन


बठिंडा
. एम्स बठिंडा में यूरोलॉजी ओपीडी विभाग में एक नई अत्याधुनिक मशीन लगाई गई है। यह मशीन बिना किसी सर्जरी और एनेस्थीसिया के गुर्दे की पथरी को बाहर निकालती है। यह जर्मनी से आयातित सबसे आधुनिक मशीन है जो पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ और एम्स नई दिल्ली सहित उत्तर भारत में कहीं भी उपलब्ध नहीं है और देश के इस क्षेत्र में गुर्दे की पथरी से पीड़ित रोगियों के लिए वरदान साबित होगी। एम्स में इस मशीन के लगने के बाद मालवा के साथ हरियाणा व राजस्थान के हजारों मरीजों को लाभ मिलेगा। खासकर इस मशीन में सभी तरह के आधुनिक यंत्र होने के कारण मरीजों को अस्पताल में लंबे समय तक दाखिल रहने के झंझट से भी राहत मिलेगी।  मशीन का उद्घाटन 26 जनवरी 2021 को दोपहर 12:30 बजे  निदेशक एम्स बठिंडा और श्री श्वेत मलिक, एम.पी., राज्य सभा द्वारा किया जाएगा। 

किडनी में पथरी से पीड़ित मरीजों को अब ऑपरेशन से डरने की जरूरत नहीं हैं। किडनी से स्टोन निकालने के लिए चीरफाड़ जरूरत नहीं होगी। अब एम्स बठिंडा में किडनी स्टोन बिना चीरफाड़ के निकाली जाएगी।


आईजीएमसी में एक्स्ट्राकापोरियल शॉक वेब लिथोट्रिप्सी (ईएसडब्लूएल) से किडनी की पथरी का उपचार होगा। इसके लिए एम्स में दो करोड़ की लिथोट्रिप्सी इस्टाल हो चुकी है। इससे इलाज 26 जनवरी के बाद शुरू होगा। अभी तक लिथोट्रिप्सी की सुविधा प्रदेश में नहीं है। ऐसे में या मरीज ऑपरेशन नहीं कराते या प्रदेश से बाहर जाते हैं।


ऑपरेशन से सस्ता होगा इलाज, अभी रेट फिक्स नहीं


दो करोड़ की लिथोट्रिप्सी मशीन 26 जनवरी से  काम शुरू करेगी। अभी इसका काम चल रहा है। अभी तक इससे इलाज के रेट डिसाइड नहीं हुए हैं। रेट डिसाइड करने के लिए मीटिंग होगी। अभी किडनी के स्टोन के उपचार के लिए किए जाने वाले आपरेशन पर कम से कम 15 हजार रुपए का खर्च आता है। मरीजों को कम रेट पर ही इस उपचार की सुविधा मुहैया कराएंगे।


क्यों होती है गुर्दे की पथरी


किडनी स्टोन गलत खानपान का नतीजा है। गुर्दे की पथरी होने पर असहनीय दर्द होता है। जब नमक एवं अन्य खनिज (जो मूत्र में मौजूद होते हैं) एक-दूसरे के संपर्क में आते हैं तब पथरी बनती है। कुछ पथरी रेत के दानों की तरह बहुत छोटे आकार की होती है तो कुछ मटर के दाने की तरह। पथरी मूत्र से बाहर निकल जाती है, लेकिन जो पथरी बड़ी होती है वह बहुत ही परेशान करती है।


ऐसे काम करती है मशीन


लिथोट्रिप्सीमशीन के ऑपरेटिंग टेबल पर मरीज काे लेटा दिया जाएगा। टेबल पर पेट की सीध में पानी से भरा तकिया लगा दिया जाएगा। ये किडनी के पीछे होगा। इसके बाद शॉक वेब से स्टोन को टारगेट किया जाएगा। पत्थरी को क्रश करने के लिए 1 से 2 हजार शॉक वेब की जरूरत होती है। इस प्रोसिजर के बाद किडनी की पथरी का चूरा पेशाब के साथ बाहर निकलेगा।


मशीन से यह होंगे फायदे : लिथोट्रिप्सीसे सबसे बड़ा फायदा कि ऑपरेशन नहीं होगा। जब ऑपरेशन नहीं होगा तो मरीज और उसके तीमारदार को अस्पताल में ब्लड के लिए भटकना नहीं होगा। इस मशीन से किडनी में मौजूद पथरी को क्रश करने की पूरी प्रक्रिया में 45 से 60 मिनट का समय लगेगा। उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


अभी ऑपरेशन से होता है इलाज


अभी किडनी के स्टोन से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए चीरफाड व लेजर विधि से सुराख कर उफचार किया जाता है। इसमें मरीज को बेहोश करने की जरूरत पड़ती है व आपरेशन के बाद उसे 24 से 48 घंटे तक अस्पताल में दाखिल होकर डाक्टर की निगरानी में रहना पड़ता है। आपरेशन के बाद 10 से 15 दिन तक उसे बैड रेस्ट भी करना पड़ता है। वर्तमान में नई विधि में मरीज को इससे निजात मिलने वाली है।  


बठिंडा में तेजधार हथियारों से मारपीट कर दो लोगों को घायल करने वाले 10 लोग नामजद


बठिंडा.
बठिंडा के जीटी रोड गली नंबर 6 में दो दिन पहले एक व्यापारी को घेरकर तेजधार हथियारों से हमला करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने करीब 6 लोगों के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस के पास गौरव कुमार बांसल वासी गुरु गोबिंद सिंह नगर बठिंडा ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपनी कार से दुकान बंद कर घर की तरफ जा रहा था कि रास्ते में करीब छह लोगों ने उसकी कार रास्ते में रोक ली व कृपाण, डंडो व बेसबाल से उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया व उसकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी। यही नहीं जाते हुए हमलावरों ने देशी बंदूक उस पर तानकर उसे जान से मारने की धमकियां भी दी। हमलावर कौन थे व उनका मकसद क्या था इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
इसी तरह एक अन्य मामले में अमरपुरा बस्ती गली नंबर दो बठिंडा में एक व्यक्ति पर चार लोगों की तरफ से जानलेवा हमला करने के मामले में कनाल पुलिस ने केस दर्ज किया है। कनाल कालोनी पुलिस के पास अमन सिंह वासी अमरपुरा बस्ती ने शिकायत दी कि तीन माह पहले 14 अक्तूबर 2020 को बोबी वासी अमरपुरा बस्ती ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे गली में घेर लिया व उसके साथ बिना किसी कारण के मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर लिया। इसमें मामले की शिकायत पुलिस के पास तीन माह पहले ही कर दी गई लेकिन पुलिस ने मामले में मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद अब मामला दर्ज किया है। इसमें किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

लापरवाह वाहन चालकों ने एक को कुचला दो गंभीर घायल, दो पर केस

बठिंडा. जिले में दो सड़क हादसों में लापरवाही से वाहन चलाने से हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत व दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में दो चालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सदर बठिंडा पुलिस के पास माली राम वासी महिमा सरकारी बठिंडा ने शिकायत दी कि गत दिवस वह अपने दोस्त गौरा सिंह के साथ बस स्टेंड दिय़ोण के पास खड़ा था। इसी दौरान इंद्रजीत सिंह वासी गांव डिक्खअपनी कार लापरवाही से चलाते हुए उनकी तरफ आया व दोनों को टक्कर मार दी जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसमें आसपास के लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल बठिंडा में दाखिल करवाया। मामले में सदर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है जबकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसी तरह नहियावाला पुलिस के पास कुलदीप सिंह वासी भोखड़ा ने लिखित शिकायत दी कि वह अपने भाई गुरदीप सिंह उम्र 36 साल वासी भोखड़ा के साथ गोनियाना मंडी में जरूरी काम से मोटरसाइकिल पर आए थे व काम पूरा कर वापिस जा रहे थे। इसी दौरान थाना नहियावाला के नजदीक सड़क पर एक अज्ञात वाहन चालक तेजी से उनकी तरफ आया व टक्कर मारकर फरार हो गया। इस दौरान गुरदीप सिंह की मौके पर मौत हो गई व कुलदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। नहियावाला पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अफीम, भुक्की, नशीली गोलियों की तस्करी करने वाले चार लोग गिरफ्तार

बठिंडा. जिला पुलिस ने अफीम, भुक्की, लाहन व हरियाणा मार्का शराब सहित चार लोगों को नामजद किया है। इसमें सभी आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है। नथाना पुलिस के सहायक थानेदार गुरदीप सिंह ने बताया कि बलविंदर सिंह सरपंच वासी कोटला रायकेवाला जिला मोगा को 500 ग्राम अफीम, दो हजार नशीली गोलियों व 10 किलोग्राम भुक्की के साथ उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह कैंटर में सवार होकर लहरा मुहब्बत के पास से जा रहा था। मुखबरी के आधार पर कैंटर को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में नशे के लिए इस्तेंमाल होने वाला सामान बरामद किया गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नथाना पुलिस के सहायक थानेदार चमकौर सिंह ने बताया कि जसविंदर सिंह वासी तुंगवाली को गांव में 300 लीटर लाहन के साथ गिरफ्तार किया गया है। वही तलवंडी साबों पुलिस के होलदार भुपिंदर सिंह ने बताया कि जसपाल सिंह वासी खड़क सिंह वाला व गुरसेवक सिंह वासी सपाला को गांव लहिरी में 12 बोतल हरियाणा मार्का शराब की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पंजाब में चुनावों पर किसान आंदोलन का असर:किसानों ने गेट पर पोस्टर लगाकर कहा- किसान संघर्ष चल रहा है, नेता कौंसिल चुनाव में वोट मांगने न आएं

 


धनौला. केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लगभग 4 महीने से संघर्ष कर रहे हैं। नगर कौंसिल चुनाव पर भी इसका प्रभाव दिखेगा। यहां के लोगों ने घरों के आगे पोस्टर लगाने शुरू कर दिए हैं। इसमें उन्होंने लिखा है कि ‘किसान संघर्ष चल रहा है, कृपया कोई भी नेता वोट मांगने न आए। जब तक यह संघर्ष खत्म नहीं हो जाता वोट नहीं डालेंगे। इसकी शुरुआत धनौला नगर कौंसिल के अधीन पड़ते कई मोहल्लों में हो गई है। जो सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए चिंता का विषय है।

लोग बोले- नेताओं का पूर्ण तौर पर बायकॉट करेंगे

किसी किसान संगठन ने एलान नहीं किया है। लोगों ने अपने स्तर पर ये मुहिम शुरू की है। अपने घर के बाहर पोस्टर लगाने वाले धनौला निवासी रंजीत ढिल्लों ने कहा कि उनके एरिया में करीब 15-20 घरों में यह पोस्टर लग चुके हैं। पूरे जिले के विभिन्न घरों में यह पोस्टर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव का सीधा संबंध नेताओं और राजनीतिक पार्टियों से होता है। आज जो भी किसान की दुर्दशा है, इसके लिए हर एक राजनीतिक पार्टी बराबर की जिम्मेदार है। इसलिए वह चुनाव और राजनीतिक लोगों का पूर्ण तौर पर बायकाट करना चाहते हैं।

संघेडा में कोई भी पार्टी नहीं खड़ा कर रही अपना प्रत्याशी
नगर कौंसिल बरनाला के अधीन पड़ते क्षेत्र संघेड़ा के तीनों वार्डों में कोई भी पार्टी सिंबल पर प्रत्याशी नहीं लड़वाएगी। क्योंकि यहां के लोगों ने फैसला किया था कि किसी भी पार्टी के बड़े नेता को क्षेत्र में घुसने नहीं देंगे। गुस्से को भांपते हुए शिअद, कांग्रेस, आप व भाजपा ने आजाद प्रत्याशियों को सपोर्ट करने का एलान किया है। भाकियू उगराहां के नेता जरनैल सिंह बदरा ने कहा कि यह कॉल खुद लोगों की है।