HOME PAGE

HOME PAGE

रविवार, 30 जनवरी 2022

भाजपा गठजोड़ के उम्मीदवार राज नंबरदार ने खोला चुनाव दफ्तर, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

 


बठिंडा।
बठिंडा शहरी क्षेत्र से भाजपा गठजोड़ के उम्मीदवार राज नंबरदार ने बठिंडा में चुनावी दफ्तर का उद्घाटन किया। इस दौरान शहर के प्रमुख व्यापारी, भाजपा के पदाधिकारी व भारी तादाद में समर्थकों ने उपस्थित होकर राज नंबरदार को विजयी बनाने के लिए दिन रात एक कर काम करने का वायदा किया। इस दौरान राज नंबरदार ने कहा कि पंजाब को नशों व भ्रष्टाचार से मुक्त करने के साथ नौजवानों को रोजगार, व्यापारियों को सुविधा देने का काम करेंगे। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हजारों लोक भलाई की योजनाएं चलाई लेकिन उन्हें पंजाब की सत्ता में रही सरकारों ने कभी भी लागू नहीं होने दिया। 


पंजाब को विकास के रास्ते में लेकर जाने के लिए भाजपा गठजोड़ की सरकार बनना जरूरी है। पंजाब में हर जगह भाजपा के पक्ष में लोग एकजुट हो रहे हैं व इस बार भाजपा गठजोड़ पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगी। उन्होंने वर्करों व समर्थकों से एकजुट होकर पंजाब के नए विकास व तरक्की के लिए लोगों को जागरुक करने की अपील की। इस मौके पर भाजपा के मीडिया सह प्रभारी सुनील सिंगला व भाजपा के जिला पदाधिकारियों ने राज नंबरदार के पक्ष में मुहल्लों में जाकर प्रचार किया।  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें