HOME PAGE

HOME PAGE

मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022

अर्जुन बादल ने कहा-आप और अकाली दल ने सिर्फ हवा में की बाते, मनप्रीत बादल ने बदला जमीनी स्तर पर बठिंडा


 बठिंडा (पीकेएस न्यूज सर्विस)।
बठिंडा शहरी क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के पक्ष में मनप्रीत सिंह बादल के बेटे अर्जुन बादल ने शहर में जोरदार चुनाव प्रचार करते विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आम आदमा पार्टी व अकाली दल लगातार विकास के दावे कर रहे हैं लेकिन बठिंडा में विकास की शुरूआत पांच साल पहले हो चुकी है। जितना विकास बठिंडा में हुआ उसके सामने बड़े-बड़े शहर भी फेल है। आप सस्ती बिजली देने के दावे करती रही लेकिन कांग्रेस ने लोगों को सस्ती बिजली के साथ पानी व सीवरेज के बिलों को माफ किया। कोराना काल में आर्थिक तौर पर कमजोर हुए लोगों के बिजली बिल माफ किए। अर्जुन बादल ने इस दौरान डोर-टू डोर जाकर लोगों से मनप्रीत बादल के लिए वोट मांगते कहा कि शहर की हल गली मुहल्लों में जिस तरह से लोग कांग्रेस के पक्ष में जुट रहे हैं उससे उनकी जीत निश्चित है। लोग मनप्रीत बादल की तरफ से किए कार्यों से खुश है व शहर के विकास को आगे भी जारी रखना चाहते हैं। शहर के विभिन्न वार्डों में बादल परिवार को भारी समर्थन मिल रहा है लोग उनकी भाषा शैली व व्यवहार के कायल हो रहे हैं। आजम जौहल ने कहा कि पांच साल पहले बठिंडा को विकास की डगर में लेकर जाने का वायदा मनप्रीत बादल ने किया था। इस वायदे को पूरा करते उन्होंने बठिंडा शहर को देश के प्रमुख शहरों की कतार में लाकर खड़ा किया। बठिंडा में सरकारी स्कूल माडल बने व यहां स्मार्ट क्लासों की व्यवस्था हुई, शहर में पुलों का जाल बिछा जिससे ट्रैफिक समस्या हल होगी। वही शहर के बाजारों का सौदर्यीकरण किया गया जिससे लोग अब बाजारों में जहां घूमने आते हैं वही मंदी में जा रहे बाजार को बल मिला व व्यापारी वर्ग खुश है। उन्होंने कहा कि बठिंडा के हर वार्ड में पार्कों को सवारा गया वही जोगर पार्क व रोजगार्डन की काया पलटी गई जिससे शहर अब चंडीगढ़ की तरह सुंदर लगने लगा है। उन्होंने वायदा कि कि शहर के लोगों से जो वायदे उनका परिवार कर रहा है उन्हें हर हालत में पूरा करवाया जाएगा। वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की सोच बठिंडा को विश्व स्तरीय शहरों की कैटागिरी में लाना है जिसके लिए वह लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने चुनावों में मनप्रीत बादल को भारी मतो से विजयी बनाने की अपील की है। 



  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें