HOME PAGE

HOME PAGE

शनिवार, 5 फ़रवरी 2022

मनप्रीत बादल ने दी बसंत पंचमी की बधाई, शहर की नुहार बदलने के लिए कांग्रेस को जीताने की अपील


 पीकेएस न्यूज बठिंडा(जोशी)। वित्त मंत्री व बठिंडा शहरी क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार मनप्रीत सिंह बादल ने बसंत पंचमी का उत्सव बाजारों में चुनाव प्रचार करते लोगों के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बात करते जहां बसंत की बधाई दी वही लोगों के उज्जवल भविष्य के लिए कामना करते कहा कि शहर के विकास व पंजाब की तरक्की के लिए बठिंडा से कांग्रेस को विजयी बनाए। उन्होंने कहा कि वायदों की झड्डी लगाने वाले आकाली दल व आम आदमी पार्टी के नेताओं ने शहरवासियों से धोखा किया है। 

वह लोगों को गुमराह करने के अलावा कोई भी काम नहीं कर सकते हैं। कांग्रेस ने पांच साल पहले जो वायदे शहर के लोगों के साथ किए थे उन्हें पूरा किया है व अब फिर से अगले पांच साल मांग रहे हैं ताकि शहर के विकास के रास्ते पर लेकर जाया जा सके व रहते काम को पूरा किया जा सके। बठिंडा शहरी क्षेत्र में सरकारी स्मार्ट स्कूलों का काम किया गया तो प्रमुख बाजारों को सुंदर बनाने के लिए ग्रांट जारी की गई। पंजाब में अगर किसी इलाके में सबसे ज्यादा फंड दिया वह बठिंडा शहर था। 

यहां लोगों ने भी भी मांग उनसे की उन्हें पूरा किया गया। मल्टी नेशनल पार्किंग का काम तीन दशक से लटक रहा था लेकिन उन्होंने शहर के लोगों को पेश आ रही ट्रैफिक समस्या को हल करने के लिए जहां बाजारों को चौड़ा किया वही मल्टीनेशनल पार्किंग बनाने का काम शुरू किया। लाइन पार क्षेत्र में पटियाला फाटक व संजय बस्ती इलाके में ओवरब्रिज बनाने का काम तेज गति से चल रहा है।

 इससे लाइन पार इलाके में रहने वाले लाखों लोगों को शहर आने व शहर के लोगों को बाहरी क्षेत्र में जाने में आसानी होगी व उनका समय बचेगा। उन्होंने शहर के विकास के साथ लोगों की सेहत व शिक्षा को प्राथमिकता दी। शहर में अकाली सरकार के समय कब्जा कर विरान पड़े पार्कों की दशा सुधारी गई वहां लोगों की सेहत के लिए जीम खोली गई तो कोरोना काल में सिविल अस्पतालों को हरसंभव सुविधा देने के साथ अपने स्तर पर टीम के साथ मिलकर कोविड प्रभावित लोगों को निशुल्क इलाज दिया गया। वह हमेशा से ही लोगों के लिए खड़े रहे हैं व उन्हें उम्मीद है कि 20 फरवरी को पड़ने वाली वोटों में शहर के लोग उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर फिर से सेवा का मौका देंगे।   




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें