HOME PAGE

HOME PAGE

बुधवार, 9 मार्च 2022

पंजाब में EXIT POLLS पर सियासी घमासान:AAP का सुखबीर बादल को जवाब- 25 साल राज करने की बात करते थे, हार देख दिमागी संतुलन खो चुके



 चंडीगढ. पंजाब में मतगणना से पहले EXIT POLLS पर राजनीतिक घमासान मच गया है। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने इन्हें आम आदमी पार्टी (AAP) का पेड सर्वे करार दिया। इसके जवाब में AAP के CM चेहरा सांसद भगवंत मान ने कहा कि सुखबीर बादल तो 25 साल राज करने की बात करते थे। वह दावा कहां गया? आप नेता हरपाल चीमा ने कहा कि चुनाव में हार देख सुखबीर बादल शायद दिमागी संतुलन खो चुके हैं।

सांसद और पंजाब में पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा भगवंत मान ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सूबे में फतवा बदलाव के लिए होगा। उन्होंने सुखबीर बादल के एग्जिट पोल्स को फर्जी और पेड करार दिए जाने पर मखौल उड़ाते हुए कहा कि वह अभी भी कुछ कह रहे हैं। वह तो पहले 25 साल राज करने की बात भी करते रहे हैं।

हक में आए तो सही और उलट आए तो गलत : हरपाल चीमा

पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल चीमा ने कहा कि सुखबीर बादल बौखला गए हैं। जब 2007 और 2012 में एग्जिट पोल उनके हक में आए तो वह सही थे क्योंकि उनकी सरकार बनी। अब वह इसे नकार रहे हैं। ऐसा लगता है कि वह दिमागी संतुलन खो चुके हैं। अकाली दल पंजाब में बुरी तरह से हार रहा है। अकाली उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो चुकी है। उन्होंने काले कानूनों का समर्थन किया। उनके राज में सबसे ज्यादा बेअदबी की घटनाएं हुई। इसकी सजा उन्हें पंजाब के लोगों ने दी है।

यह कहा था सुखबीर बादल ने

सुखबीर बादल ने अमृतसर पहुंचने के बाद कहा कि एग्जिट पोल पर किसी पंजाबी को यकीन नहीं है। पिछली बार आप को 100 सीटें दी गई थी लेकिन सिर्फ 20 सीटें आई। ममता बनर्जी को भी एग्जिट पोल में 100 सीटें नहीं दी गई लेकिन वह 200 सीटें जीतीं। बंगाल में भाजपा को बहुमत दे रहे थे लेकिन 60 सीटें मिली। सुखबीर ने कहा कि एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल पर बैन लगना चाहिए। सुखबीर ने कहा कि चुनाव आयोग हर चीज को देख रहा है तो इसे भी देखना चाहिए। सरकारी पैसे का दुरुपयोग कर पेड पोल से चुनाव को प्रभावित किया जा रहा है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें