HOME PAGE

HOME PAGE

बुधवार, 13 अप्रैल 2022

राजा और बाजवा की जोड़ी ने कांग्रेस में फूंकी नई उर्जा: टहल सिंह संधू , पीपीसीसी प्रधान वडिंग और सीएलपी लीडर बाजवा की जोड़ी लोकसभा चुनावों में सभी सीटों पर विजय पताका फहराएगी

बठिंडा, 13 अप्रैल . मार्कफेड के डायरेक्टर और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव टहल सिंह संधू ने कहा है कि पीपीसीसी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और सीएलपी लीडर प्रताप सिंह बाजवा को उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा कि राजा जी और बाजवा साहब की जोड़ी साल 2024 में आने वाले लोकसभा चुनावों में पंजाब में सभी सीटों पर विजय पताका फहराएगी। उन्होंने कहा कि राजा वडिंग युवाओं में लोकप्रिय है, उनकी नियुक्ति से कांग्रेस में नई उर्जा का संचार हुआ है ‌। 

टहल सिंह संधू ने डिप्टी सीएलपी लीडर डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और पीपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशू को भी बधाई दी। संधू ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस वर्कर्स में उत्साह का आलम है। सभी साथियों को नई टीम से ढ़ेरों उम्मीदें हैं। हर कांग्रेसी कार्यकर्ता को यकीन है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ग्राउंड लेवल पर कांग्रेस को मजबूत करेंगे। युवा नेता होने के चलते उनकी नौजवानों के साथ हर वर्ग में पैठ मजबूत है जिसका लाभ पंजाब कांग्रेस को  मिलेगा। 




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें