HOME PAGE

HOME PAGE

मंगलवार, 16 अगस्त 2022

किड्स एजुकेयर प्ले स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम में नन्हें मुन्नों ने बांधा समां

-प्रिंसिपल सुनिधि साजवान और एमडी विनोद साजवान के नेतृत्व में कराए उक्त कार्यक्रम में डांस और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं आयोजित 

बठिंडा, 16 अगस्त. किड्स एजुकेयर प्ले स्कूल, हरि नगर, निकट कैनाल थाना बठिंडा में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रिंसिपल सुनिधि साजवान और एमडी विनोद साजवान के नेतृत्व में कराए उक्त कार्यक्रम में विभिन्न डांस और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई। इनमें नन्हें मुन्नों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समां बांध दिया। इस दौरान नर्सरी -ए में पहली पोजीशन पर हार्दिक, दूसरी पर तुशिता श्रीवास्तव, तीसरे नंबर पर अनमोलप्रीत कौर रहीं। इसी तरह नर्सरी -बी में पहले नंबर पर अथरा, दूसरे पर रणवीर सिंह, तीसरे स्थान पर पुनीत कुमार का नाम रहा।  प्री नर्सरी के स्टूडेंट्स में करवाए कंपीटिशन में प्रथम स्थान पर गुंतज सिंह और आदिश, दूसरे स्थान मेहताब सिंह और तीसरे पर देवांश सिंह रहे। कक्षा एक में मनकीरत कौर प्रथम और  विश्वप्रीत कौर द्वितीय रही। जबकि कक्षा दो में मनत कुमार प्रथम रुहानिका दूसरे स्थान पर रही।

फोटो - किड्स एजुकेयर प्ले स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम में नन्हें मुन्नों ने बांधा समां, फौजी बनी नन्हीं तुशिता।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें