HOME PAGE

HOME PAGE

रविवार, 19 जनवरी 2014

इंडो-पाक ट्रेड की आड़ में ड्रग तस्करी, कुछ कारोबारियों की हुई पहचान


इंडो-पाक ट्रेड की आड़ में ड्रग तस्करी, कुछ कारोबारियों की हुई पहचान
चंडीगढ़. पाकिस्तान से पंजाब आने वाली ड्रग्स को लेकर पंजाब पुलिस जल्द ही बड़ा खुलासा करने वाली है। पुलिस का दावा है कि ड्रग माफिया का धंधा इंडो-पाक ट्रेडर्स के सहारे भी चल रहा है। पुलिस ने अमृतसर के ऐसे कुछ ट्रेडर्स की पहचान कर ली है, जो इस धंधे में संलिप्त हैं। ये सीमेंट, ड्राइफू्रट, कपड़ा, चीनी और प्याज के कारोबारी हैं। पुलिस को ये जानकारी हाल के दिनों में पकड़े गए कुछ तस्करों से पूछताछ के दौरान मिली है। एक वरिष्ठ पुलिस अफसर का कहना है कि जल्द ही टे्रडर्स पर कार्रवाई हो सकती है।फिलहाल उनके खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं। इस पूरे नेटवर्क को जेल में बैठे कुछ अपराधी चला रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, कपूरथला जेल में बंद हरविंदर सिंह तय करता है कि हेरोइन कहां और कैसे सप्लाई होनी है। फिरोजपुर जेल में बंद दीपक कुमार, अमृतसर जेल में रोहित कुमार और कपूरथला जेल से रवि शंकर हरविंदर का साथ दे रहे हैं। इस संबंध में एडीजीपी जेल राजपाल मीना से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वे छुट्टी पर हैं। इसके बाद आईजी जगजीत सिंह से बात की गई। उन्होंने कहा कि वे पहले जांच करेंगे।
ट्रेडर्स के जरिए ही जाता है पैसा
पुलिस सूत्रों का दावा है कि अमृतसर के हॉल गेट के आस-पास के कुछ ट्रेडर्स हवाला के जरिए पैसा भेजने का काम करते हैं। उन्हें यहां पैसा दिया जाता है, जो कारोबार के आड़ में पाकिस्तान के व्यापारियों को भेज देते हैं। इसमें खास बात यह है कि पैसा पहले ही भेज दिया जाता है। उसके बाद ड्रग्स पहुंचती है। ड्रग्स पकड़ी जाती है तो पाकिस्तानी तस्करों को नुकसान नहीं होता।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें