HOME PAGE

HOME PAGE

सोमवार, 1 फ़रवरी 2021

नगर निगम बठिंडा के वार्ड नंबर 21 से कांग्रेस की उम्मीदवार संतोष महंत ने भरे नामांकन पत्र, जयजीत सिंह जौहल ने कहा सभी वार्डों में जीत हासिल करेगी कांग्रेस


बठिंडा।
बठिंडा नगर निगम चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन कांग्रेस की वार्ड नंबर 21 से उम्मीदवार संतोष कुमारी महंत ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य जयजीत सिंह जोजो व शहरी प्रधान अरुण वधावन जीतमल भी हाजिर थे। 


जयजीत सिंह जोजो ने कहा कि कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों के पक्ष में भारी लहर है व लोग कांग्रेस को हर वार्ड में जीत दिलाने का मन बना चुके हैं। वार्ड नंबर 21 से कांग्रेस की उम्मीदवार संतोष कुमारी महंत ने लंबे समय से इलाके की सेवा की है व लोगों के दुखसुख में खड़े रहने के साथ इलाके में विकास के काम करवाए है। वर्तमान में कांग्रेस शहर में नगर निगम चुनाव विकास के आधार पर लड़ रही है । इलाके में चार साल में दर्जनों प्रोजेक्ट जो अकाली सरकार के समय से सिर्फ कागजों में चल रहे थे उन्हें जमीनी स्तर पर शुरू करवाया। 


शहर में बरसाती पानी की समस्या जिसे अकाली कहते थे कि कभी हल नहीं होगी उसे कांग्रेस शासन में हर करवाया गया व अब बरसात के बाद कुछ मिनट में ही पानी शहर से बाहर ड्रेन में जाता है। वही स्लैज कैरियर, रिंग रोड व ओवरब्रिजों के काम शुरू करवाए गए है। इस तरह के दर्जनों प्रोजेक्ट है जिसे कांग्रेस आगामी छह माह में पूरा करवाने जा रही है। शहर की सड़कों, सीवरेज व स्ट्रीट लाइटों का काम शत प्रतिशत पूरा करवाया गया है। इन तमाम कार्यों में बिना किसी पक्षपात के काम हुआ है। वही संतोष महंत ने कहा कि वार्ड में उन्हें लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है व उन्हें उम्मीद ही नहीं बल्कि विश्वास है कि जनता उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले चार साल में कांग्रेस राज्य में उनके इलाके का सर्वाधिक विकास हुआ है व सभी तरह के लंबित प्रोजेक्टों को उन्होंने वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल व जयजीत सिंह जौहल के सहयोग से पूरा करवाया है व आगे भी इलाके के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें