HOME PAGE

HOME PAGE

सोमवार, 1 फ़रवरी 2021

नगर निगम के वार्ड नंबर 24 से कांग्रेस के उम्मीदवार श्याम लाल जैन से भरा नामांकन पत्र, कहा-लोगों के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश की, लोग भारी मतों से जीत दिलाएंगे

 


बठिंडा।
नगर निगम चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। सोमवार को विभिन्न राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों ने जिला प्रशाासकीय दफ्तर में चुनाव अधिकारी के समक्ष पेश हो अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसी क्रम में नगर निगम के वार्ड नंबर 24 से कांग्रेस के उम्मीदवार श्याम लाल जैन ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। लगातार तीसरी बार चुनाव मैदान में जीत हासिल करने के लिए उतरे श्याम लाल जैन की इलाके के लोगों में अच्छी पैठ होने के साथ इलाके के प्रमुख व्यापारी भी है। लोगों के दुखसुख में हर समय खड़े रहे व इलाके के विकास को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने की कारगुजारी के चलते  इलाके के लोग उन्हें पसंद भी करते हैं। इलाके में पिछले छह माह से चुनाव प्रचार में लगे जैन ने अरने वार्ड में तीन से चार बार हर गली मुहल्ले में प्रचार कर लिया है। श्याम लाल जैन का कहना है कि कांग्रेस नगर निगम ते चुनाव विकास के आधार पर लड़ रही है। उन्होंने अपने इलाके में सड़कों, स्ट्रीट लाइट व सीवरेज के सभी काम पहल के आधार पर करवाएं। वही जरूरतमंद लोगों को लोकडाउन में राशन पहुंचाने से लेकर उन्हें आर्थिक तौर पर भी मदद दी। वर्तमान में उनका एकमात्र मकसद अपने वार्ड को शहर का सबसे मार्डन इलाका बनाना है जहां हर तरह की सुविधा लोगों को आसानी से मिले व साफ सुधरा पानी देना उनकी पहले प्राथमिकता रहेगी।   उन्होंने वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल व जयजीत सिंह जौहल का अभार जताते कहा कि उन्होंने कांग्रेस की टिकट देकर उन्हें इलाके की फिर से सेवा करने का मौका दिया है। वह अपने वार्ड से भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें