HOME PAGE

HOME PAGE

सोमवार, 1 फ़रवरी 2021

बठिंडा में भाजपा उम्मीदवार के पोस्टर पर पोथी कालिख वही पुलिस कर्मियों ने बैनर हटाए, भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया नीचले स्तर की राजनीति का आरोप, कांग्रेस ने कहा ऐसी हरकत भाजपा ही करती रही अब लगा रहे आरोप


बठिंडा.
भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पर नीचले स्तर की राजनीति करने के आरोप लगाए है। इस बाबत भाजपा के प्रदेश सचिव सुखपाल सिंह सरां, शहरी जिला प्रधान विनोद बिंटा ने प्रेसकांफ्रेस कर आरोप लगाया कि नगर निम बठिंडा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की वार्ड नंबर 27 से सरीना गोयल को उम्मीदवार बनाया गया है। इस वार्ड में चुनाव आयोग की हिदायत के अंदर रहते प्रचार के लिए विभिन्न गलियों में बैनर लगाए गए थे। इन बैनरों में पहले किसी ने उम्मदीवार के मुंह में कालिख पोत दी वही बाद में पुलिस कर्मचारियों की टीम अधिकारियों के साथ मिलकर इलाके में लगे भाजपा के सभी बैनरों को हटाने में जुट गई। वही दूसरी तरफ इन आरोपों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयजीत सिंह जौहल ने प्रतिक्रिया देते कहा कि चुनाव में भाजपा अपनी हार से बौखला गई है व अब चुनावी जमीन तलाशने के लिए कांग्रेस पर आरोप लगा रही है। उन्होंने इस तरह की निम्न स्तर की राजनीति करने से गुरेज करने की नसीहत दी। 

            भाजपा की तरफ से जारी की गई विडियों जिसमें पुलिस कर्मी भााजपा उम्मीदवार के पोस्टर                                            हटा रहे हैं। 
भाजपा के प्रदेश सचिव सुखपाल सिंह सरां ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करते हुए कांग्रेस ने किसानों की आड़ में शर्मनाक हरकत की है,ताकि लोगो मे डर का माहौल बन सके व भाजपा के कोई भी उम्मीदवार चुनाव न लड़े। सरां ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस साढ़े चार साल बीत जाने के बाद भी विकास व नशा रोकने में विफल होने के कारण ऐसी साजिशों के माध्यम से लोगो मे भय बना कर निगम पर काबिज होने का सपना देख रही है और पंजाब पुलिस का पुरजोर तरीके से दुरूपयोग कर रही है और खासकर भाजपा की महिला उम्मीदवारों को टारगेट किया जा रहा है। क्योंकि कांग्रेस में नारी सम्मान के लिए कोई स्थान नही। भाजपा की टीम ने कहा कि मेहना चौक में जिस जगह पर  बैनरों से छेड़छाड़ हुई है। उससे महज 10 मीटर दूरी पर पुलिस बीट बॉक्स बना हुआ है,जहां पर हर वक्त पुलिस तैनात होती है और इसी के साथ पिछले दो दिनों में वारदात करने वाले को पकड़ने के लिए पुलिस की तरफ़ से कोई भी सीसीटीवी कैमरे नही जांचे गए,जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर शंका जाहिर करते है। 
सरां ने कहा कि नगर निगम के चुनाव निष्पक्ष तरीके से करवाने के लिए चुनाव आयोग संज्ञान लेकर सभी ऑफिसरों का तबादला करे व चुनावो के केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात करे,ताकि गुंडागर्दी मुक्त चुनाव हो सके, भाजपा के जिला प्रधान विनोद बिंटा ने कहा कि कांग्रेस के गुंडों की ऐसी हरकतों से भाजपा का कोई कार्यकर्ता नही डरेगा व डटकर सभी वार्डो में चुनाव लड़ा जाएगा, ने इस मामले में उच्चधिकारियों को शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की थी पर 48 घण्टे बीत जाने के बाद भी कोई सख्त एक्शन नही लिया गया,जो कि लोकतंत्र में धब्बा है और ऐसी हरकतें बर्दाश्त नही की जाएंगी, इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहित गुप्ता, सुनील सिंगला जिला महामंत्री उमेश शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक बालियावाली,मण्डल प्रधान नरेश मेहता,युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव अशुतोष तिवाडी, जिलाध्यक्ष सन्दीप अग्रवाल,महिंद्र कौर व अन्य कार्यकर्ता हाजिर थे  
भाजपा के प्रदेश सचिव सुखपाल सिंह सरां ने कहा कि कांग्रेस को नगर निगम चुनावों में अपनी हार दिखाई देने लगी है। कई वार्डों में तो कांग्रेस को अपनी जमानते जब्त होने का डर है। यही कारण है कि पहले उन्होंने भाजपा के नेताओं पर झूठे मामले दर्ज करवाएं वही बाद में किसान आंदोलन के नाम पर उनके समागमों में हंगामा कर उन्हें डराने की कोशिश की गई वही अब जब भाजपा के उम्मीदवार चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरे हैं तो उनके पोस्टर व बैनरों पर कालिख पोतने के साथ उन्हें पुलिस के सहयोग से हटाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास पोस्टर व बैनक हटाते पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों की विडियों भी है जिसे उन्होंने बकायदा राज्य चुनाव आयोग के साथ जिला चुनाव आयोग को भेजा है। इलाके में किसी भी जगह पर दूसरे दलों के उम्मीदवारों के पोस्टर व बैनर नहीं हटाए जा रहे हैं जबकि भाजपा के उम्मीदवारों को जानबूझकर ट्रांगेट किया जा रहा है जिसे भाजपा किसी भी हालत में सहन नहीं करेगी व इसमें कानून के दायरे में रहकर विरोध जताया जाएगा। इस मौके पर भाजयुमों के पूर्व प्रदेश प्रधान मोहित गुप्ता व उमेश शर्मा भी हाजिर रहे।  

मनप्रीत सिंह बादल और कांग्रेस पार्टी ऐसी निचले स्तर की राजनीति नहीं करते-जौहल

वही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की तरफ से कांग्रेस पार्टी पर नगर निगम मतदान में लड़ रहे उम्मीदवारों के पोस्टर फाड़े जाने के लगाए आरोपों पर सीनियर कांग्रेसी नेता जयजीत सिंह जौहल ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और कांग्रेस पार्टी ऐसी निचले स्तर की राजनीति नहीं करते हैं। भारतीय जनता पार्टी को नगर निगम मतदान के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहे जिस कारण वह बौखलाहट में आकर कांग्रेस पार्टी पर निचले स्तर के दोष लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसीं घटिया हरकत भारतीय जनता पार्टी के नेता ही करते आए हैं। कांग्रेस की मुख्य विरोधी पार्टी अकाली दल ने भी कभी पोस्टर फाड़ने के आरोप कांग्रेस पर नहीं लगाए है। उन्होंने कहा कि आज भी अकाली दल और आम आदमी पार्टी के पोस्टर और फ्लैक्स शहर में लगे हुए हैं। जयजीत जौहल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता अपनी प्रत्यक्ष हार को देखते कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने के लिए एक साजिश के अंतर्गत ऐसे घटिया दोष लगा रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को कहा कि वह निचले स्तर की राजनीति से गुरेज़ करे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें