HOME PAGE

HOME PAGE

सोमवार, 4 जनवरी 2021

बठिंडा निगम चुनाव: आप ने किया आब्जर्वर कमेटी का गठन



बठिडा
: आम आदमी पार्टी (आप) ने बठिडा नगर निगम चुनाव के मद्देनजर आब्जर्वर कमेटी गठित की है। इस 19 सदस्यीय कमेटी में दो विधायक रुपिदर कौर रूबी व प्रो. बलजिदर कौर को आब्जर्वर नियुक्त किया गया है, जबकि धर्मजीत सिंह रामेयाणा को कमेटी के संयुक्त सचिव व आब्जर्वर नियुक्त किया है।

इनके अलावा जिला शहरी प्रधान नवदीप जीदा व जिला देहाती प्रधान गुरजंट सिंह सिवियां को कमेटी के कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। इनके अलावा जिला सचिव राकेश पुरी, प्रदेश प्रवक्ता नील गर्ग, अनिल ठाकुर, अमृत लाल अग्रवाल, अमरदीप राजन, नछत्तर सिंह सिद्धू, जतिदर सिंह भल्ला, मनजीत बिट्टी, मास्टर जगसीर सिंह, बलजिदर कौर तुंगवाली, सुखवीर माइसरखाना, शिदरपाल, नछत्तर सिंह मौड़ व धन्ना सिंह को कमेटी के सदस्य नियुक्त किया गया है। 

वित्तमंत्री ने कांग्रेस प्रत्याशियों के हक में किया प्रचार

नगर निगम के चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। लोगों को कांग्रेस पार्टी की ओर से वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल खुद मैदान में उतरे हैं। उनके द्वारा पिछले 3 दिनों से लगातार बठिडा में मीटिग की जा रही हैं। सोमवार को वार्ड नंबर 1,2,46,40,42,43 व 18 में कांग्रेसी उम्मीदवारों के हक में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने बताया कि शहर के विकास में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। वित्तमंत्री ने एलान किया कि राज्य सरकार द्वारा 50,000 सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए मुहिम को शुरू कर दिया गया है। उन्होंने लोगों को अपील की वह कांग्रेस पार्टी को वोटें डालकर विजयी बनाएं, ताकि कांग्रेस का मेयर बना कर शहर का विकास करवाया जा सके। इस मौके पर उनके साथ अरुण वधावन, जयजीत सिंह जोहल, केके अग्रवाल, अशोक प्रधान, पवन मानी, जिम्मी बराड़, मास्टर हरमंदर सिंह, साधु सिंह, नत्थू राम, प्रकाश चंद, संदीप गोयल आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें