HOME PAGE

HOME PAGE

सोमवार, 4 जनवरी 2021

लुधियाना की आदर्श कालोनी में दो शादियां करने वाले ज्योतिषी ने फंदा लगा दी जान, आपस में उलझी पत्नियां



लुधियाना। पैसों के लेन देन को लेकर परेशान चल रहे ज्योतिषी ने घर में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। रविवार देर रात उसका शव घर में पंखे से चन्नी के सहारे लटकता मिला। उसे उतार कर एसपीएस अस्पताल ले जाया गया। मगर डाक्टरों ने उसे देखते ही मृतक करार दे दिया।

सूचना मिलने पर पहुंची थाना डाबा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे सिविल अस्पताल में रखवा दिया। उसका पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जाएगा। एएसआई मीत राम ने बताया कि मृतक की पहचान आदर्श कालोनी की गली नंबर 1 निवासी पवन जोशी (37) के रूप में हुई। वो ज्योतिषी का काम करता था। उसने दो शादियां कर रखी थीं। पहली पत्नी के तीन और दूसरी पत्नी के दो बच्चे हैं। उसने दोनों पत्नियों को अलग-अलग मकान में रखा हुआ था। इन दिनों वो अपनी दूसरी पत्नी के साथ उसके घर में रह रहा था। रविवार रात उसकी दूसरी पत्नी बाजार दूध लेने के लिए गई थी। वो जब वापस लौट कर आई तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की तोड़ कर अंदर से कुंडी खोली गई। अंदर जाने पर पवन जोशी का शव लटकता हुआ मिला।

पत्नियों ने लगाए एक-दूसरे पर आरोप



मीत राम ने बताया कि पवन जोशी की दोनों पत्नियां एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। उसकी पहली पत्नी ने पुलिस को एक सुसाइड नोट दिया है। जिस पर पवन जोशी ने लिखा है कि वो अपनी दूसरी पत्नी के माता-पिता से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है। उस नोट के नीचे किसी कि हस्ताक्षर नहीं हैं। उसकी लिखावट को लेकर भी संदेह है। उसकी जांच की जा रही है। मंगलवार मृतक की दोनों पत्नियों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें