HOME PAGE

HOME PAGE

मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021

लूट :गाड़ी खरीदने जा रहे तीन भाइयों पर हमला कर ‌रुपये 1.5 लाख लूटे, हरियाणा के टोहाना के रहने वाले हैं पीड़ित युवक

 


बठिंडा। हरियाणा के टोहाना से गिद्दड़बाहा में गाड़ी खरीदने के लिए जा रहे कार सवार तीन भाइयों से कुछ अज्ञात लुटेरों द्वारा हमला कर उनसे डेढ़ लाख रुपए की नकदी छीन लिए। घटना सोमवार सूबह 9 बजे के करीब की है। जानकारी मिलने के बाद सब डिवीजन बुढलाडा के पुलिस अधिकारियों माैके पर पहुंच घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। 
थाना बरेटा के इंचार्ज जसवंत सिंह ने बताया क हरियाणा के टोहाना निवासी तीन भाई वजीव खान, अमीन खान और अकबर खान जो गाड़ियों की खरीद बेच का काम करते हैं। सोमवार सुबह गिद्दड़बाहा में गाड़ी खरीदने जा रहे थे कि सुबह 9 बजे के करीब शहर की गैस एजेंसी के पास 10 से 12 कार सवार अज्ञात लोगों द्वारा उनकी गाड़ी को रुकवाने के बाद उन तीनों भाइयों पर हमला करते उनके पास डेढ़ लाख रुपए की नकदी लूटकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि लूटपाट की इस घटना में जख्मी इन व्यक्तियों को सरकारी अस्पताल बरेटा में दाखिल करवाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें मानसा सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें