HOME PAGE

HOME PAGE

मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021

रामा मंडी में विक्की कुमार के हक में चुनावी प्रचार तेज़, कांग्रेस ने चार साल के कार्यकाल में विकास को दी प्राथमिकता, अब इलाके की नुहार बदलेगें


रामा मंडी
. वार्ड नं 4 से कांग्रेस प्रत्याशी विक्की कुमार के द्वारा लगातार चुनावी प्रचार किया जा रहा है और घर घर जाकर वोट मांगे जा रहे हैं।वार्ड नं 4 से सीनियर कांग्रेस नेता रामकृष्ण कांगड़ा के द्वारा विक्की कुमार के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।


पत्रकारों से बातचीत करते हुए रामकृष्ण कांगड़ा और कांग्रेस प्रत्याशी विक्की कुमार ने कहा कि पिछले चार सालों से पंजाब सरकार के द्वारा लगातार विकास कार्य करवाये गए हैं और इन चुनावों में विकास ही सबसे अहम मुद्दा रहेगा।उन्होंने कहा कि चुनावों के बाद पूरे शहर में विकास कार्यों में और भी तेजी लायी जाएगी क्योंकि इससे पहले नगर कौंसिल पर विपक्षी पार्टियों का बहुमत होने के चलते विकास कार्य करवाने में कई तरह की मुश्किलें पेश आ रहीं थीं।उन्होंने कहा कि लोगों के प्यार और समर्थन से कांग्रेस पार्टी चुनावों में बड़ी जीत दर्ज करेगी।

कैप्शन.चुनाव प्रचार करते विक्की कुमार और उनके समर्थक।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें