HOME PAGE

HOME PAGE

शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021

4 बच्चों की मां ने फंदे से लटककर आत्महत्या की, मानसिक रूप से परेशान थी महिला, छोटे भाई को घर छोड़ने आए बेटे ने मां को फंदे पर लटके देखा


लुधियाना। 
पंजाब के लुधियाना जिले में मानसिक रूप से परेशान 4 बच्चों की मां ने घर के कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मृतका के पति ने पुलिस को दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची थाना जमालपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान रीता पांडेय पत्नी विष्णु शंकर निवासी शांति व्यवहार कालोनी भामियां कलां के रूप में हुई है। उसके पति विष्णु शंकर ने पुलिस को बताया कि वह सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। उनके 2 लड़के और 2 लड़कियां हैं।

मृतका के पति विष्णु शंकर के बयान दर्ज करती महिला।
मृतका के पति विष्णु शंकर के बयान दर्ज करती महिला।

शुक्रवार सुबह वह अपने काम पर चला गया। पत्नी रीता पांडेय बच्चों को स्कूल छोड़कर करीब 9 बजे घर आ गई। कुछ देर बाद जब बड़ा बेटा, छोटे को घर छोड़ने आया तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है। उसकी मां पंखे के सहारे फंदे पर लटकी थी। यह देखकर उसने शोर मचाया और उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी जमा हो गए। पड़ोसियों ने मृतका को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक रीता की मौत हो चुकी थी। बेटे ने पिता को फोन करके जानकारी दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें