HOME PAGE

HOME PAGE

शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021

रूपनगर में देहव्यापार का भंडाफोड़:पुलिस ने ढाबे पर रेड कर 8 लड़कियों समेत 12 को गिरफ्तार किया; ढाबा मालिक पति-पत्नी फरार


रूपनगर।
पंजाब के रूपनगर में शुक्रवार को पुलिस ने देहव्यापार के अड्‌डे का भंडाफोड़ किया है। यहां एक ढाबे पर रेड करके पुलिस ने धंधे में लिप्त 8 लड़कियों और मैनेजर समेत कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि ढाबे का मालिक और यहां उसके साथ मिलकर देहव्यापार का अड्‌डा चला रही उसकी पत्नी मौके से फरार हो गए। एक सप्ताह में पंजाब में इस तरह का यह तीसरा बड़ा मामला है। इससे पहले होशियारपुर और जालंधर में भी पुलिस ने होटल पर रेड की थी।

मामला रूपनगर जिले के अलीपुर इलाके का है, यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित RS नामक एक ढाबे पर देहव्यापार चल रहे होने के बारे में पुलिस को शिकायत मिली थी। इस बारे में DSP (D) रूपनगर वरिंदरजीत सिंह ने बताया कि वह SHO रूपनगर कुलबीर सिंह और पुलिस पार्टी समेत स्पेशल ड्यूटी के संबंध में अहमदपुर में भाखड़ा नहर के किनारे पुल के नीचे मौजूद थे। उन्हें पता चला कि ढाबे पर सुखविंदर कौर सुक्खी देहव्यापार करती है। इसमें ढाबे का मालिक उसका पति मेवा सिंह भी शामिल है। इनके अलावा इस धंधे में अलीपुर का रहने वाला मैनेजर हरपिंदर सिंह भी लिप्त है।

पुलिस ने योजना के तहत बनाकर पहले ASI कमल किशोर को फर्जी ग्राहक बनाकर ढाबे पर भेजा। कमल किशोर ने मैनेजर के साथ बात करके एक खास नंबर का नोट उसे दिया। इसके बाद मौके का इंतजार कर रही टीम ने महिला पुलिस समेत होटल में रेड की। इस दौरान तीन कमरों में से तीन जोड़े गंदी हरकतें करते हुए मिले। इसके अलावा पांच लड़कियां ग्राहक का इंतजार कर रही थी।

पुलिस की भनक लगते ही होटल चलाने वाली महिला सुखविंदर कौर मौके से फरार हो गई। पुलिस ने आठ लड़कियां और होटल मैनेजर समेत चार युवकों को काबू करने के अलावा सुखविंदर कौर सुक्खी की मौके पर खड़ी कार कब्जे में ली है। सभी पर केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें