बठिंडा। बेशक वसंत पंचमी का त्योहार बीत गया है और अब पतंगबाजी नहीं हो रही है, लेकिन इसके बावजूद भी जिले में चाइना डोर का कहर लगातार जारी है। बीती वीरवार को तलवंडी सााबो में एक बाइक चालक के गले में चाइना डोर फंसने के कारण उसका गला पूरी तरह से कट गया और साथ ही उसकी फूड पाइप भी कट गई। जिसके चलते उसका गले व फूड पाइप का आप्ररेशन एक निजी अस्पताल में हुआ है। फिलहाल पीड़ित व्यक्ति की हालत ठीक बताई जा रही है, लेकिन चाइना डोर के कारण आए दिन हादसे हो रहे है। जिसकी वजह से मासूम लोगों की जान खतर में पड़ी हुई है। बठिंडा के एक निजी अस्पताल में दाखिल तलवंडी साबो निवासी गुरमेल सिंह बीती वीरवार शाम को अपनी बाइक पर सवार होकर तलवंडी साबो से अपने घर जा रहा था। इस दाैरान रास्ते में लटक रही चाइना डोर अचानक बाइक चालक गुरमेल सिंह के गले में फंस गई और उसके गले को कटाते हुए फूड पाइप को बुरी तरह से कट दिया। इसके चलते गुरमेल सिंह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया और उसे राहगीरों ने उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां पर उसके गले की फूड पाइप का आप्ररेशन किया गया। आप्ररेशन से पहले उसे एक यूनिट रक्त की जरूरत थी। शहर की समाजसेवी संस्था शहीद जरनैल सिंह मैमोरियल सोसायटी के रक्तदानी इकबाल सिंह ने रात को एक निजी ब्लड बैंक पहुंचकर अपना एक यूनिट रक्तदान किया और मरीज को आपरेशन के लिए उपलब्ध करवाया।
HOME PAGE
▼
HOME PAGE
▼
शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021
बठिंडा के तलवंडी साबो में चाइना डोर से बाइक चालक का गला व फ़ूड पाइप कटी

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें