HOME PAGE

HOME PAGE

मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021

दो ट्रकों में जोरदार टक्कर:हादसे के बाद गाड़ी में लगी आग; पैर फंस जाने की वजह से नहीं उतर सका ड्राइवर, जिंदा जला


लुधियाना
में एक ट्रक चालक के जिंदा जल जाने की घटना सामने आई है। यहां सोमवार देर रात दो ट्रकों में टक्कर हो गई और इसके बाद एक ट्रक में आग लग गई। हादसे के बाद ट्रक के ड्राइवर की टांग फंस जाने के कारण वह बचने के लिए निकल नहीं सका और फिर अंदर ही कंकाल में तब्दील हो गया।

हादसा जगराओं में ट्रक यूनियन के पास सोमवार देर रात करीब 10 बजे हुआ। मिली जानकारी के अनुसार जगराओं की ओर से टाइलों से लदा एक ट्रक सिधवां बेट की ओर जा रहा था। दूसरी तरफ से रेत से भरा ट्रक आ रहा था। दोनों ट्रकों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे के बाद ट्रक में आग लग गई। ट्रक में बैठे ड्राइवर और उसके साथी ने निकलने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर की टांग ट्रक में ही फंस गई और वह नहीं उतर पाया। इसके चलते वह अंदर ही जिंदा जल गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। जगराओं बस अड्डा चौकी इंचार्ज परमिंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें