HOME PAGE

HOME PAGE

सोमवार, 22 फ़रवरी 2021

रेहड़ी पर गैस सिलेंडर! लुधियाना में पेट्रोल-डीजल की बढ़ते दाम के खिलाफ लोक इंसाफ पार्टी का प्रदर्शन


लुधियाना।
पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के खिलाफ सोमवार को शहर में लोक इंसाफ पार्टी (लिप) ने खास अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जगराओं पुल से लेकर घंटाघर चौक तक रोष मार्च निकाला। उन्होंने मोटरसाइिकल और रसोई गैस सिलेंडर को रेहड़े पर रखकर आम आदमी की हालत दर्शाई। कार्यकर्ताओं ने हाथ में बैनर थाम रखे थे, जिन पर लिखा था अक्कड़ बक्कड़ बंबे बो, अस्सी नब्बे पूरा सौ। इस मौके पर लिप वर्कर्स ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पेट्रोल डीजल की कीमतों में तुरंत कमी करने की मांग की।

प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के महासचिव रंधीर सिंह सीबिया व संगठन सचिव बलदेव सिंह ने किया। नेताओं ने साफ किया कि देश के कई राज्यों में पेट्रोल की कीमतें शतक बना चुकी हैं। यदि कीमतें इसी तरह बढ़ती रही तो पंजाब भी शीघ्र ही कीमतों का शतक बना लेगा।

पेट्रोल-डीजल महंगा होने से चौतरफा बढ़ रही महंगाई

इस मौके पर पार्टी नेताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत गिरी है लेकिन देश में पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस का सिलेंडर के दाम बेलगाम हो गए हैं। महंगे पेट्रो उत्पादों ने आम आदमी का बजट हिला कर रख दिया है। आम लोगों को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। इतना ही नहीं सरकार रोजाना ही इन उत्पादों की कीमतों में इजाफा कर रही है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने का असर हर उत्पाद पर हो रहा है। ढुलाई महंगी हो रही है और चौतरफा महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने पेट्रो उत्पादों की कीमतों को नियंत्रित करने के उपाय न किए तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।

इस अवसर पर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता गगनदीप सिंह, गुरजोध सिंह, पवनदीप सिंह, हरजाप सिंह, हरपाल सिंह कोहली, गुरप्रीत सिंह सरहाली, बुध सिंह आलमगीर, लखविंदर सिंह काहलो, सर्बजीत सिंह, कर्मवीर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें