HOME PAGE

HOME PAGE

बुधवार, 3 फ़रवरी 2021

नगर निगम चुनाव प्रचार:अकाली दल की उम्मीदवार ने पुलिस पर लगाए परेशान करने के आरोप

 


बठिंडा। अकाली दल की उम्मीदवार कंवलजीत कौर ने चुनाव प्रचार में पुलिस की ओर से परेशान करने के आरोप लगाए हैं। कंवलजीत कौर ने बताया कि उनके पति नरिंदरपाल पर थाना कोतवाली में एक मामला दर्ज किया गया था जो कि झूठा है। जिसकी उसके पति की ओर से पुलिस अधिकारियों के पास शिकायत देकर जांच की मांग की थी, जिसकी जांच चल रही है, लेकिन इस दौरान पुलिस उनके घर आकर सर्च कर रही है। गत रात्रि चार-पांच पुलिस की गाड़ियां उनके घर आई व उनके पति के बारे में पूछने लगी, लेकिन उनके पति घर नहीं थे। अकाली दल की उम्मीदवार कंवलजीत कौर ने कहा कि ये सब विरोधी पार्टी की शह पर हो रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें