HOME PAGE

HOME PAGE

रविवार, 7 मार्च 2021

जानें क्या है पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर का सात बिंदुओं का 'एजेंडा 2022', तय किए नए लक्ष्य


चंडीगढ़।
 पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने चुनाव घोषणा पत्र में किए गए 84.6 प्रतिशत वादों को पूरा करने का दावा किया है। शेष वादों को एक साल में पूरे करने केे लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रविवार को सभी मंत्रियों और विभागों को निर्देश दिए कि विधानसभा में घोषित किए गए सात बिंदु ‘एजेंडा 2022’ को आगे बढ़ाने के लिए काम करें। 

एजेंडे का उद्देश्य ऐसा माहौल बनाना है जो लोगों और उनकी संपत्ति की पूर्ण सुरक्षा को यकीनी बनाए। पंजाब सरकार का उद्देश्य हर कठिन घड़ी में पंजाबियों की जि़ंदगी और रोज़ी रोटी को बचाना है। सरकार का मुख्य लक्ष्य ‘कामयाब और ख़ुशहाल पंजाब’ के विकास को यकीनी बनाना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें