HOME PAGE

HOME PAGE

रविवार, 7 मार्च 2021

Lodhi Club poll: लुधियाना में लोधी क्लब चुनाव के नतीजे घोषित, जानें किस पद पर कौन रहा विजेता


लुधियाना।
Lodhi Club poll: लोधी क्लब चुनावों के नतीजे घोषित हो गए हैं। कवलजीत सिंह डंग ने वाइस प्रेसिडेंट पद पर बड़ी जीत दर्ज की है। वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए कवलजीत सिंह डंग  को 1024 वोट पड़े जबकि उने प्रतिद्वंदी योगेश गुप्ता को 807 मत मिले। इसी तरह महासचिव पद पर सीए नितिन महाजन विजयी रहे। उन्हें 1177 वोट पड़े जबकि उसके खिलाफ खड़े डा.गौरव सचदेवा को 658 मत पड़े।

इसी तरह बार सचिव के पद पर जगतवीर सिंह बिट्टू विजयी रहे। मैस सचिव पद पर निशित सिंघानिया ने डा.अविनाश जिंदल हराया। स्पोर्टस सचिव पद पर राम नारायण शर्मा ने जीत दर्ज की। ज्वाइंट सचिव की कुर्सी पर डा. सरजू रल्हन ने कब्जा जमाया और एग्जीक्यूटिव सदस्य के पद पर चंद्र मोहन जिंदल विजेता बने।

इससे पहले रविवार शाम पांच बजे वोटिंग समाप्त हो गई थी। कुल 1845 वोट डाले गए। वोटिंग रविवार सुबह नाै बजे शुरु हुई थी। चुनाव प्रक्रिया में कोविड नियमों का पूर्ण ध्यान रखा गया और फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ ही मास्क के बिना किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया।

किस पद पर कौन रहा विजेता

  • वाइस प्रेसिडेंट -- कवलजीत सिंह डंग
  • महासचिव -- सीए नितिन महाजन 
  • बार सचिव -- जगतवीर सिंह बिट्टू 
  • मैस सचिव -- निशित सिंघानिया
  • स्पोर्टस सचिव -- राम नारायण शर्मा 
  • ज्वाइंट सचिव -- डा.सरजू रल्हन 
  • एग्जीक्यूटिव सदस्य -- चंद्र मोहन जिंदल

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें