HOME PAGE

HOME PAGE

मंगलवार, 23 मार्च 2021

नहीं रहे दिग्गज कांग्रेसी नेता:पंजाब के पूर्व मंत्री गुरनाम सिंह अबुल खुराना का देहांत; 90 साल के थे, लंबे समय से बीमार थे


चंडीगढ़।
पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता जगपाल सिंह अबुल खुराना के पिता व पूर्व सिंचाई मंत्री गुरनाम सिंह अबुल खुराना का मंगलवार को निधन हो गया। 90 साल के गुरनाम सिंह लंबे समय से बीमार थे। पूर्व सिंचाई मंत्री गुरनाम सिंह अबुल खुराना ने चंडीगढ़ स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली।

गुरनाम सिंह अबुल का अंतिम संस्कार 24 मार्च दिन बुधवार को उनके गांव अबुल खुराना जिला श्री मुक्तसर साहिब में होगा। गुरनाम सिंह अबुल खुराना 1992 से 1997 तक लंबी से विधायक और पंचायत मंत्री रहे है। पूर्व सिंचाई मंत्री गुरनाम सिंह अबुल के निधन पर पंजाब के सभी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें