HOME PAGE

HOME PAGE

शुक्रवार, 26 मार्च 2021

सिविल सर्जन बठिंडा ने की समाजसेवी संस्थाओं के साथ मीटिंग , कोविड टीकाकरण बेहतर ढंग से चलाने बारे की चर्चा

 


बठिंडा: सिवल सर्जन बठिंडा डातेजवंत सिंह ढिल्लों की अध्यक्षता में बठिंडा शहर में काम कर रही समाज सेवीं संस्थायों के साथ कोविड-19 टीकाकरन सम्बन्धित मीटिंग सिवल सर्जन द़फ्तर बठिंडा में की गई। इस मौके सिवल सर्जन बठिंडा डातेजवंत सिंह ढिल्लों ने जानकारी देते बताया कि 1 अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र वाले हर व्यक्ति का टीकाकरन शुरू किया जाना है। उन्होंने बताया कि इस टीकाकरन के लिए सेहत विभाग बठिंडा की तरफ से सिवल अस्पताल बठिंडाजच्चा-बच्चा अस्पताल बठिंडाअरबन सेहत केंद्र बस्ती लाल सिंहजनता नगरपरसराम नगर और बेअंत नगर बठिंडा में टीकाकरन सैशन चलाए जा रहे हैं। इस के इलावा अब दो ईऐसआई में भी सैशन शुरू किये जा रहे हैं। इस मौके जिला टीकाकरन अफसर डामीनाक्षी सिंगला ने समाज सेवीं संस्थायों के नुमायंदों से अपील की कि इस टीकाकरन के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित किया जाये और उनका टीकाकरन करवाया जाये। इस मीटिंग में समर्पण वैलफेयर सोसायटीबठिंडा विकास मंचअम्बूजा सीमेंट फाउंडेशन बठिंडाअर्पण वैलफेयरआनकुआरडीनेटरसहारा जन सेवायंग बलडदोस्त वैलफेयर सोसायटीशहीद जरनैल सिंह वैलफेयर सोसायटीभारत स्वाभिमान ट्रस्ट ने भाग लिया और विसवाश दिलाया कि इस नोबल काम में पहले की तरह सेहत विभाग को पूर्ण सहयोग दिया जायेगा। इस मौके जिला मास मीडिया अफसर जगतार सिंह बराड़जिला बीसीसी कुआरडीनेटर नरिन्दर कुमार और गोपाल राय उपस्थित थे।

सांझ ग्रुप ने गलियों में लगाए साइन बोर्ड


रामा मंडीवार्ड नं.3 और सांझ क्लब के सदस्यों के द्वारा गलियों में साइन बोर्ड लगाए गए तांकि किसी भी बाहरी व्यक्ति को किसी का घर या गली ढूंढने में किसी तरह की मुश्किल का सामना ना करना पड़े। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांझ ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि उनके द्वारा अन्य जगहों पर भी साइन बोर्ड लगाए जाएंगे क्योंकि गलियों की सही पहचान ना होने के चलते ना केवल बाहरी व्यक्ति को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है बल्कि कई बार लोगों के कई महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज भी सही समय पर लोगों के पास नहीं पहुंच पाते जिसके चलते उनका भविष्य दांव पर लग जाता है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा यह मुहिम आगे भी ऐसे ही जारी रहेगी। इस मौके पर विनोद जैनविक्की अरोड़ाहनी बाघला और ललित ब़ख्तू मौजूद थे।



भाकियू एकता उग्राहां ने किया नेशनल हाईवे जाम


भुच्चो मंडी. कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे संघर्ष के तहत संयुक्त मोर्चे के बुलावे पर भाकियू एकता उग्राहां द्वारा लहरा बेगा टोल प्लाजा पर नेशनल हाईवे जाम किया। इस मौके यूनियन के जिला प्रधान शिंगारा सिंह मान व पंजाब खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश प्रधान जोरा सिंह नसराली ने संबोधन करते हुए कहा कि कृषि कानून रद्द करवाने के लिए किसान पिछले लगभग 4 महीने से दिल्ली बॉर्डरों पर बैठे हैं पर केंद्र सरकार को किसानों की कोई फिक्र नहीजिसके रोष में भारत बंद के बुलावे के तहत सडकें जाम की गई हैं। इस दौरान आजाद रंग मंच द्वारा नाटक खेला गया। इस मौके डीटीएफ से नवचरण कौरठेका मुलाजिम खुशदीप सिंहजगजीत सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके भारी गिनती किसान व महिलाएं उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें