HOME PAGE

HOME PAGE

शुक्रवार, 26 मार्च 2021

बठिंडा में भारत बंद को मिला पूर्ण समर्थन- सड़कें रही खाली व दुकानों के बंद रहे शटर, केवल आवश्यक कामों के लिए निज्जी वाहनों पर बाहर आए लोग


बठिंडा
कृषि व्यवस्था में बदलाव लाने के लिए लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरुद्ध दिल्ली की सरहद पर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ लगातार जारी आंदोलन के चार महीने बीत जाने के बावजूद भी सरकार द्वारा किसानों की कोई उग सुग न लेने के रोष में संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा 26 मार्च के दिए गए भारत बंद के आवाह्न् के चलते जहाँ पंजाब व अन्य सूबों में इस बंद का असर नजर आया।

वहीं बठिंडा में भी किसानों की इस बंद काल को स्थानीय लोगों व व्यापारियों की तरफ से भरपूर समर्थन दिया गया तथा सुबह
 6 से शाम 6 बजे तक शहर में पूरी तरह सन्नाटा छाया रहा और केवल जरूरी सेवाओं को छोड़ बाकी सब कुछ बंद नजर आया। इस दौरान किसानों की तरफ से विभिन्न जगह पर जाम लगाया गया और धरना देते हुए सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की गई। किसानों द्वारा भाई घनिया चौकजस्सी चौकबादल घुद्दा रोड आदि जगह पर प्रदर्शन किया गयाजिसमें कीर्ति किसान यूनियनभारती किसान यूनियन मानसाभाकियू डकौंदाभाकियू कादियांभाकियू एकता उग्राहांकिसान सभाकिसान मजदूर संगठनों की तरफ से धरना प्रदर्शन जारी रखा गया। इस दौरान कई जगह मुलाजिम व पेंशनर्ज व अन्य संगठन भी शामिल हुए।

शहर के सभी मुख्य स्थान व नगर मॉडल टाउन फेस 1 , 2  3 , अजीत रोडपावर हॉउस रोड, 100 फुट्टी रोडभागू रोडमाल रोडअमरीक सिंह रोडजीटी रोडसुर्खपीर रोडमानसा रोडमलोट रोडआदि हर जगह सब कुछ बंद नजर आ रहा था और सड़कों व गलियों पर चुप्पी छाई हुई थी एवं ट्रांसपोर्ट सेवा मुकम्मल तौर पर बंद रही जिसमें बस सेवा से लेकर ऑटो रिक्शा तक भी नहीं दिखाई दे रहा था। ट्रैफिक रोजाना के मुकाबले करीब 80 प्रतिशत तक बंद था और लोग केवल आवश्यक कामों के लिए अपने निज्जी वाहनों पर निकल रहे थे। व्यापारियों की तरफ से भी किसानो के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए बंद में शमूलियत की गई और सभी जगह केवल मैडिकल व कुछ अन्य जरूरी सेवाओं को छोड़ कर सभी बाजारदुकाने माल के दरवाजों पर सुबह से ही ताले लटकते हुए नजर आए। इस सब के चलते बहुत जगह लोगों को दिक्क्तों का सामना भी करना पड़ा जिसमें दूध की सप्लाई ठप्प होने से लेकर फलों का न मिलना शामिल था। इस के बावजूद लोगों ने खुल कर किसानो का समर्थन किया व बंद को सफल बनाया व बठिंडा में किसी भी जगह कोई झड़प होने जा कोई अन्य अप्रिय घटना होने का मामला नहीं देखा गया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें