HOME PAGE

HOME PAGE

बुधवार, 9 जून 2021

बठिंडा के गांव बख्तौर में कातिल पति ने भी वाटर वर्कस की डिग्गी में छलांग मारकर की खुदकुशी, घरेलू कलेश के चलते 24 घंटे पहले किया था पत्नी का कत्ल

बठिंडा. पत्नी का बेरहमी से कत्ल करने के 24 घंटे के अंदर फरार पति ने वाटर वर्कस की टैंकी में छलाग लगाकर आत्महत्या कर ली। बठिंडा के गांव भाई बखतौर में अपनी पत्नी को कत्ल करने वाले गुरमीत सिंह पुत्र पूरन सिंह के खुदकुशी करने की खबर वाटर वर्कस के आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस को दी। उक्त व्यक्ति ने मंगलवार सुबह अपनी पत्नी बिन्दर कौर का कस्सी मार कर कत्ल कर दिया था जिस के बाद वह फ़रार चल रहा था। पुलिस ने उसके ख़िलाफ़ कत्ल का मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार प्रातःकाल गांव घसोखाना के लोगों ने वाटर वर्कस की गिरी एक लाश तैरती हुई देखी जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना मोड़ मंडी की पुलिस ने लाश को वाटर वर्कस में से बाहर निकाला तो पता लगा कि उक्त लाश गुरमीत सिंह निवासी भाई बख्तौर की है, जिसने मंगलवार को अपनी पत्नी बिन्दर कौर का कत्ल किया था।

गौरतलब है कि मंगलवार को गांव भाईबख्तौर में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने सो रही पत्नी की हत्या कर दी थी। आरोपी पति ने घर में पड़ी कस्सी से पत्नी की गर्दन पर वार किया और हत्या करने के बाद बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। सुबह होने पर आस-पास पड़ोस के लोगों ने जब घर पर ताला लगा देखा तो उन्होंने शक होने पर ताला तोड़ा। अंदर चारपाई पर महिला की खून से सनी लाश पड़ी थी। मृतका की पहचान बिंदर कौर (43) पत्नी गुरमीत सिंह वासी भाई बख्तौर के तौर पर हुई थी।

बता दें कि बिंदर कौर का उसके पति के साथ झगड़ा चल रहा था, जिस वजह से वो पिछले सात साल से अपने मायके गांव सिवियां में रह रही थीं जो दो दिन पहले ही ससुराल आई थी।

आरोपी ने पत्नी के गले पर किए थे बेरहमी से वार, खून से लथपथ मिला शव

बठिंडा के गांव सिवियां की रहने वाली बिंदर कौर की शादी गांव भाई बख्तौर के गुरमीत सिंह के साथ करीब 20 साल पहले हुई थी। शादी के बाद बिंदर कौर के एक बेटा और एक बेटी पैदा हुए। उसके बेटे ने कुछ समय पहले मानसिक परेशानी में सुसाइड कर लिया था। जबकि उसकी बेटी पढ़ाई कर रही है। गुरमीत सिंह के शराब का आदि होने के चलते उसका अक्सर बिंदर कौर के साथ झगड़ा रहता था।

इसलिए वह पिछले सात साल से अपने मायके गांव सिवियां में रह रही थी। दो दिन पहले ही बिंदर कौर घर आई थी। सोमवार की रात गुरमीत सिंह शराब के नशे में धुत होकर घर आया तो उसका बिंदर कौर के साथ झगड़ा हो गया। पड़ोसियों ने आकर मामला शांत करवा दिया, लेकिन इस दौरान आधी रात को गुरमीत सिंह उठा और उसने सो रही पत्नी की गर्दन पर कस्सी से वार कर उसकी हत्या कर दी और बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया।

जब यह घटना घटी है, तो उस समय मृतक की 17 साल की लड़की अपने चाचा के घर सो रही थी। सुबह के समय जब घर के बाहर ताला लगा देखा तो परिजनों व आसपास के लोगों ने दीवार फांदकर अंदर देखा तो बिस्तर में महिला का खून से लथपथ शव पड़ा था।

 

 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें