HOME PAGE

HOME PAGE

बुधवार, 9 जून 2021

मलोट रोड़ से बादल रोड़-रिंग रोड़ सड़क पर पड़े खड्डे से असंतुलित हुआ तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत, एक गंभीर घायल


बठिंडा. मंगलवार की देर रात मलोट रोड़ से बादल रोड़-रिंग रोड़ सड़क पर बने खड्डे के कारण एक तेज रफ्तार बाइक असन्तुलित हो कर सड़क पर गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गम्भीर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर गौतम शर्मा, साहिब सिंह एम्बुलैंसे सहित मौके पर पहुंचे तथा गंभीर घायल गोबिंद सिंह (42 वर्ष) पुत्र अजैब सिंह निवासी बहमन दीवाना को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया जहाँ हालत गंभीर होने कर कारण घायल को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया गया। वहीं मृतक बलबीर सिंह के शव को सहारा जन सेवा एम्बुलेंस ने सिविल अस्पताल पहुंचाया।

फोटो - दर्दनाक हादसा जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है।


जिला पुलिस ने लाहन व नशीली गोलियों के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार 

बठिंडा. जिला पुलिस ने तीन स्थानों में 220 लीटर लाहन और 5600 नशीली गोलियों के साथ तीन लोगों को नामजद कर गिरफ्तार किया है। कैंट पुलिस के सहायक थानेदार कुलविंदर सिंह ने बताया कि निर्मल सिंह वासी भुच्चो कला के पास से 20 लीटर लाहन बरामद की गई जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सिटी रामपुरा पुलिस के सहायक थानेदार देशपाल सिंह ने बताया कि मक्खन लाल वासी रामपुरा मंडी को 200 लीटर लाहन के साथ रामपुरा से गिरफ्तार किया गया। तलवंडी साबो पुलिस के एसआई अवतार सिंह ने बताया कि हरप्रीत सिंह वासी फिरोजपुर को 5600 नशीली गोलियों के साथ तलवंडी साबों से गिरफ्तार किया गया है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें