HOME PAGE

HOME PAGE

मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022

पंजाब में डेरा सच्चा सौदा की राजनीतिक हलचल:राम रहीम से वोट देने के लिए संगत ने मांगी राय; 45 मेंबर वाली कमेटी ने दो दिन मांगे

 


डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल से 21 दिन की फरलो मिलते ही पंजाब में राजनीतिक सरगर्मियां शुरू हो गईं हैं। डेरे से जुड़ी पंजाब की संगत ने 45 मेंबर वाली कमेटी से विधानसभा चुनावों के लिए राय मांगना शुरू कर दिया है। डेरा कमेटी के पदाधिकारियों ने संगत से दो दिन इंतजार करने के लिए कहा है।

पंजाब में डेरे के बड़े पदाधिकारी ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के बाहर आने के बाद संगत फोन पर वोट डालने के बारे में राय मांग रही है। डेरा कमेटी के पदाधिकारी ने कहा कि आने वाले दो दिनों में संगत की राय लेना शुरू कर देंगे।

डेरा पदाधिकारी ने कहा कि पंजाब में बेअदबी कांड में डेरा प्रेमियों का नाम सामने आने के बाद संगत काफी दुखी है। इसे एक राजनीतिक षड्यंत्र मान रही है। डेरा प्रमुख की राजनीति में भागीदारी नहीं है। उनका उद्देश्य समाज सेवा और भक्ति है। डेरा प्रमुख के फरलो पर बाहर आने का रायशुमारी से कोई लेना देना नहीं है।

विंग इंचार्ज ने कहा- अभी कोई फैसला नहीं लिया

डेरा सच्चा सौदा की राजनीतिक विंग के इंचार्ज राम सिंह का कहना है कि अभी विधानसभा चुनावों को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। जैसे ही कोई निर्णय लिया जाएगा, उससे सभी को अवगत कराया जाएगा। बता दें कि पंजाब में बेअदबी कांड और मोड मंडी ब्लास्ट में डेरा प्रेमियों का नाम सामने आ चुका है। बेअदबी कांड में SIT ने रोहतक सुनारिया जेल में डेरा प्रमुख और सिरसा स्थित डेरा प्रबंधक पीआर नैन से पूछताछ की है।

25 अगस्त 2017 को जेल गए थे डेरा प्रमुख
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख 25 अगस्त 2017 में साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा हुई थी। तब से अब तक डेरा प्रमुख जेल में ही बंद है। इसके बाद डेरा प्रमुख को पत्रकार छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। इससे पहले डेरा प्रमुख को बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन की पेरोल मिली थी।

इन चुनावों में रही डेरे की भागीदारी
पंजाब में साल 2007, 2012 व 2017 के विधानसभा चुनाव में डेरा सच्चा सौदा का दखल रहा था। इसके अलावा साल 2014 के लोकसभा व अक्तूबर 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में डेरा ने खुलकर भाजपा का समर्थन किया था। खुद डेरा प्रमुख ने 2014 के लोकसभा चुनाव में पीएम के स्वच्छ भारत मिशन की सराहना करते हुए समर्थन दिया।

इससे पहले पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 2012 के विधानसभा चुनाव में डेरे में गए थे। इसके बाद पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल और कई पंजाब के बड़े नेता डेरे में समय-समय पर माथा टेकने के लिए जा चुके है।

2006-07 में बनी राजनीतिक विंग, 45 सदस्यीय कमेटी  वर्ष 2006-07 में डेरा सच्चा सौदा की ओर से पहली बार राजनीतिक विंग बनाई गई। हर राज्य की अलग विंग बनाई गई। इसमें डेरा प्रमुख के भरोसेमंद लोगों को शामिल किया गया। वर्ष 2007 के पंजाब चुनाव में पहली बार प्रत्यक्ष रूप से डेरे की राजनीतिक विंग ने कांग्रेस को समर्थन दिया। कांग्रेस को समर्थन देने के बावजूद 2007 में पंजाब में शिरोमणि अकाली दल-भाजपा की सरकार बनी। इसके बाद ही डेरा और शिरोमणि अकाली दल के बीच मतभेद पैदा हुए।

पंजाब के बठिंडा में डेरा प्रमुख पर गुरु गोबिंद सिंह के समान कलगी लगाने और अमृत छकाने का आरोप लगा। देशभर में सिखों ने विरोध प्रदर्शन किए। डेरा प्रमुख पर केस भी दर्ज हुआ। 2012 के चुनाव में मालवा बेल्ट में शिरोमणि अकाली दल को 33 सीटें मिलीं। वर्ष 2012 में भी डेरा ने कांग्रेस को समर्थन दिया। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में डेरे ने कुछ सीटों पर अकाली दल को तो कुछ सीटों पर कांग्रेस को समर्थन दिया।

इन जिलों की सीटों पर प्रभाव
मालवा बेल्ट में पंजाब के फिरोजपुर, मोगा, फाजिलका, अबोहर, फरीदकोट, मुक्तसर साहिब बठिंडा, पटियाला, लुधियाना, मानसा, संगरूर, बरनाला, मलेरकोटला, फतेहगढ़ साहिब जिले आते हैं। मालवा बेल्ट में 69 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां डेरे का प्रभाव माना जाता था। समय के साथ डेरे ने हर राज्य में अपनी 45 सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया.


ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਲਾਈਨੋਂ ਪਾਰ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਭਖਾਈ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ, ਪੰਜੇ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਨਿੱਤਰਿਆ ਪੂਰਾ ਇਲਾਕਾ

 


ਮਨ ਨੂੰ ਮਿਲਦੀ ਹੈ ਖੁਸ਼ੀ ਜਦੋਂ ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀ ਕਹਿੰਦੇ ਹਨ ਤੁਸੀਂ ਸਾਡੇ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਦੀ ਕਾਇਆਕਲਪ ਕੀਤੀ               

ਮਾਲ ਰੋਡ ਤੇ ਸਥਿਤ ਲੜਕੀਆਂ ਦਾ ਸਕੂਲ 20 ਕਰੋੜ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਬਣੇ ਰਿਹਾ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਸਭ ਤੋਂ ਸੁੰਦਰ ਅਤੇ ਮਹਿੰਗਾ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ           
 

ਬਠਿੰਡਾ 8 ਫ਼ਰਵਰੀ. ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਆਪਣੀ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਤੋਰਦੇ ਹੋਏ ਅੱਜ ਲਾਈਨੋਂ ਪਾਰ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਭਰਵੇਂ ਚੋਣ ਜਲਸਿਆਂ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਮੁਹਿੰਮ ਨੂੰ ਭਖਵਾਂ ਰੂਪ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਤੋਂ ਪਿਛਲੇ ਪੰਜ ਸਾਲਾਂ ਵਿੱਚ  ਕਰਵਾਏ  ਵਿਕਾਸ ਦੇ ਨਾਂ ਤੇ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀ ਦੂਸਰੀ ਵਾਰ ਸਰਕਾਰ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਵੋਟ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ । ਇਸ ਮੌਕੇ ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਦਾ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਗਰਮਜੋਸ਼ੀ ਨਾਲ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤੇ ਪੂਰਾ ਇਲਾਕਾ ਪੰਜੇ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਨਿੱਤਰਦਾ ਹੋਇਆ ਨਜ਼ਰ ਆਇਆ। ਇੱਕਠ ਤੋਂ ਗਦਗਦ ਹੋਏ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਨ ਨੂੰ ਖੁਸ਼ੀ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਜਦੋਂ ਲਾਈਨੋ ਪਾਰ ਇਲਾਕੇ ਪਰਸ ਰਾਮ ਨਗਰ ਦੇ ਲੋਕ ਇਹ ਗੱਲ ਕਹਿੰਦੇ ਹਨ ਕਿ ਬਰਸਾਤੀ ਪਾਣੀ ਦੇ ਨਿਕਾਸ ਦੀ ਪਿਛਲੇ ਚਾਲੀ ਸਾਲ ਪੁਰਾਣੀ ਸਮੱਸਿਆ ਦਾ ਤੁਸੀਂ ਹੱਲ ਕੀਤਾ ਹੈ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਇਸ ਇਲਾਕੇ ਨੂੰ ਫ਼ਾਇਦਾ ਮਿਲਿਆ ਹੈ ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਦਾ ਵੀ ਹੱਲ ਹੋਇਆ ਹੈ। 


ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਹਰ ਸਮੱਸਿਆ ਦਾ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦੇ ਯਤਨ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ ਤੇ ਇਲਾਕੇ ਨੂੰ ਵਿਕਾਸ ਦੀ ਰਾਹ ਤੇ ਤੋਰਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਦੀ ਦਸ਼ਾ ਸੁਧਾਰਨ ਲਈ ਵੱਡੇ ਯਤਨ ਕੀਤੇ ਗਏ ਤੇ 15 ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਸੁੰਦਰ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਜਿਸ ਨਾਲ ਸਿੱਖਿਆ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਬਠਿੰਡਾ ਮੋਹਰੀ ਬਣ ਕੇ ਉੱਭਰੇਗਾ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਬੱਚਿਆ ਨੂੰ ਵੀ ਪ੍ਰਾਇਵੇਟ ਸਕੂਲਾ ਵਰਗੀਆਂ ਸਹੂਲਤਾਂ ਮਿਲਣਗੀਆਂ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਲ ਰੋਡ ਤੇ ਸਥਿਤ ਲੜਕੀਆਂ ਦਾ ਸਕੂਲ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਸਭ ਤੋਂ ਸੁੰਦਰ ਸਕੂਲ ਬਣੇਗਾ ਜਿਸ ਤੇ ਕਰੀਬ 20 ਕਰੋੜ ਦੀ ਲਾਗਤ ਆਏਗੀ। ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕੰਮ ਵਿਕਾਸ ਕਰਨਾ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਹਰ ਸਹੂਲਤ ਮੁਹੱਈਆ ਹੋ ਸਕੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀ ਦੂਸਰੀ ਵਾਰ ਸਰਕਾਰ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਵੋਟ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਦਿਵਾਇਆ ਕਿ ਉਹ ਇਸ ਇਲਾਕੇ ਨੂੰ ਹੋਰ ਵਿਕਾਸ ਦੀ ਰਾਹ ਤੇ ਤੋਰਨ ਲਈ ਹਮੇਸ਼ਾਂ ਯਤਨਸ਼ੀਲ ਰਹਿਣਗੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ, ਕੌਂਸਲਰ ਅਤੇ ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ ।

AAP के स्टेट स्पोक्समैन अमरजीत मेहता की रणनीती: जिला परिषद के वाइस चेयरमैन गुर इक़बाल चहल ने थामा झाड़ू

 


पंजाब के शहरों को केजरीवाल की 10 गारंटियां: अमरजीत मेहता बोले- दूसरे दलों के पास गंदी राजनीति, आम आदमी पार्टी के पास पंजाब के विकास का एजेंडा

बठिंडा। AAP के स्टेट स्पोक्समैन अमरजीत मेहता की रणनीती की बदौलत जिला परिषद  के वाइस चेयरमैन गुरइक़बाल चहल ने  झाड़ू थामा। चंडीगढ़ में आप के को इंचार्ज राघव चढ्ढा ने अमरजीत मेहता की मौजूदगी में चहल को आम आदमी पार्टी में शामिल किया। वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के राइट हैंड माने जाते चहल का बठिंडा जिले में पूरा दबदबा है। 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और ज्वाइंट सैक्टरी अमरजीत मेहता ने कहा है कि पंजाब में आप के हक़ की हवा चल रही है। भगवंत मान पंजाब के चीफ़ मिनिस्टर बन रहे हैं। उन्होने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मानते हैं कि एक तरफ वो पार्टियां हैं जो गंदी और गाली-गलौज की राजनीति करती हैं। दूसरी ओर, साफ सुथरा काम करने वाली आम आदमी पार्टी है। आम आदमी पार्टी के पास पंजाब के विकास का एजेंडा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल साहब के पास लोगों की मांग आ रही थी कि सभी जगह गारंटी जा रही है लेकिन शहरों को लेकर पार्टी ने अपने एजेंडा नहीं बताया। उन्होंने कहा कि शहरों को लेकर आम आदमी पार्टी दस गारंटियां दे रही है।


मेहता ने केजरीवाल की ओर से शहरों को दी गिनाईं ये गारंटियां


पहली गारंटी गंदगी से सने शहरों को सुंदर साफ सुथरा बनाएंगे। उन्होंने कहा कि इसमें सीवरेज, गार्बेज इत्यादि सब कुछ शामिल होगा। आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर सारे शहर चकाचक मिलेंगे कहीं पर गंदगी देखने को नहीं मिलेगी।

दूसरी गारंटी घर द्वार पर सरकारी सेवाएं देने की दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर पंजाब के लोगों को सरकारी दफ्तरों में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। दिल्ली में सरकारी दफ्तर बंद कर रहे हैं। सारी सुविधाएं ऑनलाइन दी जा रही हैं। लोग ऑनलाइन अप्लाय करने पर अफसर घरों में जाते हैं। राशन कार्ड का उदाहरण देते हुए कहा कि अधिकारी घर पर स्कैनर लेकर आते हैं और राशन कार्ड बनाते हैं। ट्रांसपोर्ट में भी यही है।

तीसरी गारंटी उन्होंने शहरों को तारों के जंजाल से मुक्ति की दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर सभी प्रकार बिजली, केबल इत्यादि तार अंडरग्राउंड किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी हर जगह तारों का जंजाल नजर आता लेकिन अब कोई तार बाहर दिखाई नहीं देता है। इसे आम आदमी पार्टी की सरकार ने करके दिखाया है और सारे तार दिल्ली में अंडरग्राउंड हैं।

शहरों को चौथी गारंटी स्वास्थ्य सुविधाओं की दी। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों का मैयार ऊंचा करेंगे। इनमें निजी अस्पतालों की तर्ज पर इलाज देंगे। लोगों को दिल्ली की तरह मोहल्ला क्लीनिक खोल कर देंगे। उन्होंने कहा कि इनमें महंगे से महंगा इलाज भी मुफ्त में किया जाएगा।

पांचवी गांरटी शिक्षा के क्षेत्र में देते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों का स्तर उन्नत करेंगे। ऐसे स्कूल और शिक्षा की व्यवस्था करेंगे कि लोग प्राइवेट स्कूलों में महंगी फीस देने के बजाय सरकारी स्कूलों की तरफ आकर्षित होंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकारी स्कूलों और शिक्षा की हालत बहुत दयनीय है। दिल्ली की तर्ज पर सरकारी स्कूलों की दशा सुधारेंगे।

छठी गारंटी 24 घंटे बिजली की देते हुए कहा कि अभी पंजाब में बहुत कट लगते हैं। लेकिन उनकी सरकार आने पर कट मुक्त 24 घंटे बिजली और मुफ्त में मिलेगी।

सातवीं गारंटी 24 घंटे पानी की देते हुए कहा कि अभी बहुत सारे स्थानों पर पीने की पानी की बहुत किल्लत है। केजरीवाल ने कहा कि सत्ता में आते ही सभी लोगों के निशुल्क पानी के साथ-साथ 24 घंटे पानी की व्यवस्था की जाएगी।

आठवीं गांरटी कोई नया टैक्स न लगाने की दी। आम आदमी पार्टी के संयोजक ने कहा कि लोगों को शंका है कि यदि आम आदमी पार्टी की सरकार आई तो वह निशुल्क सुविधाएं देने की एवज में टैक्स बढ़ा देगी। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर न तो कोई नया टैक्स लगाएंगे और न ही किसी टैक्स की दर बढ़ाएंगे। उन्होंने व्यापारियों को कहा कि वह टैक्स के मामले में पूरी तरह से निश्चिंत रहें।

नौंवीं गांरटी उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा की दी। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यह चिंतनीय है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अपराध पर काबू पाने के लिए चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यह लंदन, न्यूयार्क इत्यादि से भी ज्यादा हैं। अब दिल्ली में महिलाएं स्वयं को सुरक्षित महसूस करती हैं। पंजाब में भी चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे ताकि खुद को सुरक्षित महसूस करें।

दसवीं गारंटी शहरों के बाजारों को टूटी सड़कों से मुक्ति दिलाने की दी। उन्होंने कहा कि शहरों में बाजारों की सड़कों की हालत बहुत खराब है। बाजारों में सड़कें टूटी हैं कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सत्ता में आने पर आम आदमी पार्टी बाजारों में सड़कों की हालत तो सुधारेगी ही साथ ही बाजारों में टायलेट का प्रबंध भी करेगी। बाजारों मं टायलेट न होने के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।

शहरों में सुविधाओं को लेकर दस गारंटियां देने के बाद मेहता कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि यदि कोई पाइंट रह गया है तो जब लोगों से मिलेंगे तो उन्हें भी अपने घोषणापत्र में डालेंगे।



अर्जुन बादल ने कहा-आप और अकाली दल ने सिर्फ हवा में की बाते, मनप्रीत बादल ने बदला जमीनी स्तर पर बठिंडा


 बठिंडा (पीकेएस न्यूज सर्विस)।
बठिंडा शहरी क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के पक्ष में मनप्रीत सिंह बादल के बेटे अर्जुन बादल ने शहर में जोरदार चुनाव प्रचार करते विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आम आदमा पार्टी व अकाली दल लगातार विकास के दावे कर रहे हैं लेकिन बठिंडा में विकास की शुरूआत पांच साल पहले हो चुकी है। जितना विकास बठिंडा में हुआ उसके सामने बड़े-बड़े शहर भी फेल है। आप सस्ती बिजली देने के दावे करती रही लेकिन कांग्रेस ने लोगों को सस्ती बिजली के साथ पानी व सीवरेज के बिलों को माफ किया। कोराना काल में आर्थिक तौर पर कमजोर हुए लोगों के बिजली बिल माफ किए। अर्जुन बादल ने इस दौरान डोर-टू डोर जाकर लोगों से मनप्रीत बादल के लिए वोट मांगते कहा कि शहर की हल गली मुहल्लों में जिस तरह से लोग कांग्रेस के पक्ष में जुट रहे हैं उससे उनकी जीत निश्चित है। लोग मनप्रीत बादल की तरफ से किए कार्यों से खुश है व शहर के विकास को आगे भी जारी रखना चाहते हैं। शहर के विभिन्न वार्डों में बादल परिवार को भारी समर्थन मिल रहा है लोग उनकी भाषा शैली व व्यवहार के कायल हो रहे हैं। आजम जौहल ने कहा कि पांच साल पहले बठिंडा को विकास की डगर में लेकर जाने का वायदा मनप्रीत बादल ने किया था। इस वायदे को पूरा करते उन्होंने बठिंडा शहर को देश के प्रमुख शहरों की कतार में लाकर खड़ा किया। बठिंडा में सरकारी स्कूल माडल बने व यहां स्मार्ट क्लासों की व्यवस्था हुई, शहर में पुलों का जाल बिछा जिससे ट्रैफिक समस्या हल होगी। वही शहर के बाजारों का सौदर्यीकरण किया गया जिससे लोग अब बाजारों में जहां घूमने आते हैं वही मंदी में जा रहे बाजार को बल मिला व व्यापारी वर्ग खुश है। उन्होंने कहा कि बठिंडा के हर वार्ड में पार्कों को सवारा गया वही जोगर पार्क व रोजगार्डन की काया पलटी गई जिससे शहर अब चंडीगढ़ की तरह सुंदर लगने लगा है। उन्होंने वायदा कि कि शहर के लोगों से जो वायदे उनका परिवार कर रहा है उन्हें हर हालत में पूरा करवाया जाएगा। वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की सोच बठिंडा को विश्व स्तरीय शहरों की कैटागिरी में लाना है जिसके लिए वह लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने चुनावों में मनप्रीत बादल को भारी मतो से विजयी बनाने की अपील की है। 



  


मनप्रीत बादल के लिए डा. आजम जौहल ने किया चुनाव प्रचार, शहर को विश्व स्तर पर विकसित बनाने का वायदा


बठिंडा (पीकेएस न्यूज)। बठिंडा शहरी क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के पक्ष मंे जयजीत सिंह जौहल के बेटे डा.आजम जौहल ने शहर में चुनाव प्रचार की कमान संभालते प्रचार शुरू कर रखा है। इस दौरान डोर-टू डोर जाकर लोगों से मनप्रीत बादल के लिए वोट मांग रहे हैं। इससे पहले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयजीत सिंह जौहल, वित्तमंत्री बादल की पत्नी विनू बादल, बेटी रिया बादल व बेटा अर्जुन बादल भी चुनाव मैदान में प्रचार कर मनप्रीत बादल के लिए वोट की अपील कर रहे हैं। विभिन्न वार्डों में बादल परिवार को भारी समर्थन मिल रहा है लोग उनकी भाषा शैली व व्यवहार के कायल हो रहे हैं। आजम जौहल ने कहा कि पांच साल पहले बठिंडा को विकास की डगर में लेकर जाने का वायदा मनप्रीत बादल ने किया था। इस वायदे को पूरा करते उन्होंने बठिंडा शहर को देश के प्रमुख शहरों की कतार में लाकर खड़ा किया। बठिंडा में सरकारी स्कूल माडल बने व यहां स्मार्ट क्लासों की व्यवस्था हुई, शहर में पुलों का जाल बिछा जिससे ट्रैफिक समस्या हल होगी। वही शहर के बाजारों का सौदर्यीकरण किया गया जिससे लोग अब बाजारों में जहां घूमने आते हैं वही मंदी में जा रहे बाजार को बल मिला व व्यापारी वर्ग खुश है। उन्होंने कहा कि बठिंडा के हर वार्ड में पार्कों को सवारा गया वही जोगर पार्क व रोजगार्डन की काया पलटी गई जिससे शहर अब चंडीगढ़ की तरह सुंदर लगने लगा है। उन्होंने वायदा कि कि शहर के लोगों से जो वायदे उनका परिवार कर रहा है उन्हें हर हालत में पूरा करवाया जाएगा। वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की सोच बठिंडा को विश्व स्तरीय शहरों की कैटागिरी में लाना है जिसके लिए वह लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने चुनावों में मनप्रीत बादल को भारी मतो से विजयी बनाने की अपील की है। 

AAP के CM फेस भगवंत मान का तंज: राहुल गांधी खुद अरबपति हैं, इसलिए 170 करोड़ वाला चरणजीत चन्नी उन्हें गरीब लगता है

 


बठिंडा, 8 फरवरी  (पीकेएस न्यूज).
पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के CM फेस सांसद भगवंत ने राहुल गांधी को घेरा है। मान ने कहा कि राहुल गांधी खुद अरबपति हैं। इसलिए 170 करोड़ की प्रॉपर्टी वाला चरणजीत चन्नी उन्हें गरीब लगता है। SC भाईचारे में गरीब वह होता है, जिसके घर चूल्हा नहीं जलता। आटा है लेकिन परात नहीं। उस गरीब ने कभी 50 हजार भी गिनकर नहीं देखे। बठिंडा में पत्रकारों से बातचीत में मान ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी चुनाव में बहुमत हासिल करेगी।

भगवंत मान  मंगलवार को बठिंडा में  आप के उम्मीदवार जगरूप सिंह गिल के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के साथ अकाली दल पर जमकर हमे बोंले व दावा किया कि पंजाब में आप की सरकार बनने जा रही है। पंजाब के लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट डालेंगे व कांग्रेस इन चुनावों में पूरी तरह से साफ हो जाएगी। 

वही आप के उम्मीदवार  जगरूप सिंह गिल ने  मनप्रीत सिंह बादल पर निशाना साधते कहा कि पांच साल में कांग्रेस ने लोगों के हितों से खिलवाड़ किया व मनमाने फैसले लेकर शहर  को नरक बना दिया। मनप्रीत बादल दावा कर रहे हैं कि उन्होंने शहर का विकास किया लेकिन सच्चाई यह  है कि अपनों को लाभ देने के लिए जमकर भ्रष्टाचार हुआ व जो लोग उनके खिलाफ बोलते थे उन्हें कानून का भय दिखाकर चुप करवाने का काम किया गया। शहर के लोग इसी गुंडागर्दी से निजात पाना चाहते हैं व आप की सरकार पंजाब में बनाना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया  कि बठिंडा में जिस तरह से उन्हें लोगों का प्यार मिल रहा है उससे उनकी जीत निश्चित है। 

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने रविवार को चन्नी को पंजाब में कांग्रेस का सीएम चेहरा घोषित किया

राहुल गांधी ने रविवार को चन्नी को पंजाब में कांग्रेस का सीएम चेहरा घोषित किया। इसके बाद आप के सीम उम्मीदवार भगवंत मान लगातार हमला कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि जो सीएम रहते अपने  रिश्तेदार पर नजर न रख सका, वह पंजाब को क्या देखेगा

। भगवंत मान ने सीएम चरणजीत चन्नी के बयान पर भी चुटकी ली। मान ने कहा कि चन्नी की साली के बेटे के घर से 10 करोड़ मिले। इस पर चन्नी बोले कि उनसे रिश्तेदारों पर नजर नहीं रखी गई, गलती हो गई। सवाल यह है कि जो अपने रिश्तेदारों पर नजर नहीं रख सकता, वह पंजाब पर कैसे नजर रखेगा।

राहुल गांधी ने कहा था कि इस चुनाव में लोग गरीबी सीएम चरणजीत चन्नी का चेहरा देख वोट करेंगे। इस पर भगवंत मान ने कहा कि लोग इस बार अपने घर के बच्चों और बुजुर्गों का चेहरा देख मतदान करेंगे। वह देखेंगे कि उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा कौन दे सकता है?। उनके बुजुर्गों का अच्छा इलाज कौन कर सकता है?।

मान ने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब को 5 साल में 2 करप्ट सीएम दिए। पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह, जिनके महल के दरवाजे साढ़े 4 साल तक लोगों के लिए नहीं खुले। दूसरे चरणजीत चन्नी, जिनके 111 दिन में ही बदली-पोस्टिंग के लिए करोड़ों लिए गए। ऐसे लोग पंजाब के बच्चों का भविष्य क्या देखेंगे।



बठिंडा में अकाली दल व कांग्रेस के मुकाबले पिछड़ी भाजपा गठजोड़ राज नंबरदार की चुनाव मुहिम, -मैदान में डटे भाजपा वर्करों को नहीं मिल रहा बूस्टर, शहर के कई हिस्सों में अभी भी नहीं पहुंचे उम्मीदवार


बठिंडा।
विधानसभा सीट बठिंडा शहरी क्षेत्र में जहां अकाली दल-बसपा गठजोड़ व कांग्रेस ने चुनाव प्रचार जोरशोर से शुरू कर तीन चरणों का प्रचार पूरा कर शहर की हर गली मुहल्ले में लोगों से संपर्क मुहिम पूरी कर ली है वही दूसरी तरफ भाजपा गठजोड़ के उम्मीदवार चुनाव प्रचार में लगातार पिछड़ रहे हैं। भाजपा के सहारे अपनी नैया पार लगाने के लिए मैदान में उतरे राज नंबरदार चुनाव को लेकर उम्मीद से अधिक विश्वसनीय दिखाई दे रहे हैं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान बसंत पंचमी के बाद शहर की हवा बदलने का दावा करने वाले राजनंबरदार के पास जहां वर्करों की कमी खल रही है वही चुनावी योजना व सोशल मीडिया पर प्रचार में लगातार पिछड़ रहे हैं। चुनाव आयोग की कोरोना को लेकर सख्ती के चलते बेशक चुनाव प्रचार के लिए कुछ नियम व शर्ते है जिसके चलते इस बार का चुनाव पूरी तरह से सोशल मीडिया के सहारे चल रहा है। इस स्थिति में कांग्रेस, अकाली दल ने लोगों तक पहुंच बनाने के लिए फेसबुक, वट्सएप व दूसरे प्लेटफार्म पर लगातार अभियान चला रखा है जिसमें वह वर्करों के साथ बैठकों से लेकर विभिन्न वार्डों में की जाने वाली गतिविधियों को लगातार अपडेट करने के साथ पब्लिक से राबता कायम कर रहे हैं। वही भाजपा गठजोड़ के उम्मीदवार इसमें फिसड्डी साबित हो रहे हैं। इसके चलते मैदान में जी जान से जुटे भाजपा वर्कर का उत्साह भी निरंतर कम हो रहा है। चुनाव प्रचार में अब दस दिन बचे हैं जिसमें शहरी क्षेत्र के लाखों मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए हर दल का उम्मीदवार जी जान से जुटा है ताकि वह हर वोटर तक पहुंच बना सके व उनका समर्थन हासिल कर सके। बठिंडा शहरी सीट से भारतीय जनता पार्टी पहली बार एक मत से उम्मीदवार के पक्ष में जुटी है लेकिन वर्करों के अंदर भाजपा उम्मीदवार की तरफ से चुनाव अभियान को लेकर समुचित योजना की कमी जोश भरने में नाकाम हो रही है। बठिंडा सीट कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी के खाते में है जबकि कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी नई होने के चलते वर्करों की संख्या न के बराबर है इस स्थिति में राज नंबरदार ने भाजपा के सिंब्बल से चुनाव लड़ने की जिद्द रखी व इसे हाईकमान ने मान भी लिया। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण भाजपा का नाम व उसके पास वर्करों की अच्छी खासी टीम भी था लेकिन इन वर्करों को जमीनी स्तर पर काम में लगाने में उम्मीदवार की ढिली नीति रुकावट बन रही है। इसके चलते विधानसभा चुनावों में भाजपा गठजोड़ को मैदान में पहले से डटे दो दिग्गज कांग्रेस के मनप्रीत सिंह बादल व अकाली दल के सरुपचंद सिंगला को मात देने के लिए किसी भी तरह का बड़ा प्लान नहीं है। इसका खामियाजा भाजपा गठजोड़ को चुनाव में भुगतना पड़ सकता है।   


  

ਜੁਝਾਰ ਸਿੰਘ ਨਗਰ ਵਿੱਚ ਜੈਜੀਤ ਜੌਹਲ ਨੇ ਭਰੀ ਹੁੰਕਾਰ, ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਬਾਦਲ ਦੀ ਚੋਣ ਮੁਹਿਮ ਨੂੰ ਮਿਲੀਆ ਬਲ


 ਬਠਿੰਡਾ
.ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਦੇ ਸਮਰਥਨ ਚ ਜੈਜੀਤ ਜੌਹਲ ਨੇ ਜੁਝਾਰ ਸਿੰਘ ਨਗਰ ਵਿੱਚ ਸਭਾ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਹਿਰ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਜਰੂਰੀ ਹੈ ਕਿ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਫਿਰ ਤੋ ਸਮਰਥਨ ਦੇ ਭਾਰੀ ਵੋਟਾ ਨਾਲ ਜਿਤਾਕੇ ਵਿਧਾਨਸਭਾ ਭੇਜਿਏ। ਅੱਜ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਤੋਰਦੇ ਹੋਏ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਹਿੱਸਿਆਂ ਭਾਗੂ ਰੋਡ, ਸੰਜੇ ਨਗਰ, ਮਿੰਨੀ ਸੈਕਟਰੀਏਟ  ਰੋਡ, ਅਰਜਨ ਨਗਰ, ਪੀਰਖਾਨਾ ਰੋਡ, ਮਹਿਣਾ ਚੌਕ, ਹੰਸ ਨਗਰ, ਹਾਜੀ ਰਤਨ, ਮਤੀ ਦਾਸ ਨਗਰ, ਬਾਬਾ ਫਰੀਦ ਨਗਰ ਅਤੇ ਬੀਬੀ ਵਾਲਾ ਰੋਡ ਵਿਖੇ ਭਰਵੀਆਂ  ਚੋਣ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਕਾਂਗਰਸ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਰਾਹਤਾਂ ਅਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਕਰਵਾਏ ਚਹੁੰਮੁਖੀ ਵਿਕਾਸ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਵੋਟਾਂ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਗਰਮਜੋਸ਼ੀ ਨਾਲ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਪੂਰਨ ਸਹਿਯੋਗ ਦੇਣ ਦਾ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਦਿਵਾਇਆ। ਇਸੇ ਤਰਾੰ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਇਕੱਠ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਖ਼ੁਸ਼ਹਾਲ ਭਵਿੱਖ ਲਈ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀ ਦੂਸਰੀ ਵਾਰ ਸਰਕਾਰ ਬਣਾਉਣਾ ਸਮੇਂ ਦੀ ਲੋਡ਼ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਸਰਕਾਰ ਵਿਚ ਬੜੀ ਜੱਦੋ ਜਹਿਦ ਤਹਿਤ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਖ਼ਜ਼ਾਨੇ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਉਪਰਾਲੇ ਕੀਤੇ ਹਨ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਉਪਰਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਨਿਰੰਤਰ ਜਾਰੀ ਰੱਖਣ ਲਈ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਹੱਥ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕਰਨੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਠਿੰਡਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਉਨ੍ਹਾਂ ਜੋ ਕਿਹਾ ਕਰ ਕੇ ਵਖਾਇਆ ਅਤੇ ਹਰ ਵਰਗ ਨੂੰ ਬੁਨਿਆਦੀ ਸਹੂਲਤਾਂ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ, ਜਿਸ ਦੇ ਆਧਾਰ ਤੇ ਉਹ ਵੋਟਾਂ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ, ਕੌਂਸਲਰ ਅਤੇ ਵਰਕਰ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿਚ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।




भाजपा प्रत्याशी रविप्रीत सिद्ध ने किया डोर टू डोर कंपैन, पंजाब के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी.सिद्ध


रामा मंडी, 7 फरवरी (असीजा). हल्का तलवंडी साबो से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और समाजसेवक रविप्रीत सिंह सिद्ध ने डोर टू डोर प्रचार किया और अपने तथा अपनी पार्टी के लिए आगामी विधानसभा चुनावों के लिए समर्थन मांगा।उनके कंपैन के दौरान उन्हें लोगों का भरपूर प्यार और समर्थन मिला।इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।डोर टू डोर कंपैन के बाद उन्होंने हल्के के विभिन्न गांवों और शहर का दौरा किया और लोगों को संबोधित किया।चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए रविप्रीत सिद्ध ने कहा कि जब भी केंद्र में भाजपा की सरकार आई है तब तब पंजाब के विकास के लिए केंद्र सरकार के द्वारा बड़े पैमाने पर फंड जारी किए गए हैं और साथ ही बड़े प्रोजेक्ट भी पंजाब में लाए गए हैं जिनसे लोगों को भारी लाभ मिला है।उन्होंने कहा कि बठिंडा में एम्स भी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा ही स्थापित किया गया है जिससे ना सिर्फ़ लोगों को सस्ता इलाज मुहैया हो रहा है बल्कि लोगों को इलाज के लिए बड़े शहरों की तरफ़ भी रुख नहीं करना पड़ेगा।उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि जिन पार्टियों के द्वारा अब पंजाब के लोगों से बड़े बड़े वादे किए जा रहे हैं उन्हीं के द्वारा कई बार सत्ता में रहने के बावजूद लोगों और राज्य की भलाई के लिए कुछ नहीं किया गया बल्कि युवाओं को नशे की दलदल में धकेल दिया गया साथ ही उन्होंने हल्के से मौजूदा विधायक और आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बलजिंदर कौर को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि जीत के बाद विधायक के द्वारा लोगों का धन्यवाद तक नहीं किया गया।उन्होंने कहा कि पंजाब के विकास के लिए ज़रूरी है कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनाई जाए तांकि डबल इंजन की सरकार से पंजाब का विकास हो सके और लोगों के सपनों का पंजाब बनाया जा सके।इस मौके पर उनके साथ विजय लहरी मंडल प्रधान रामा,गोल्डी माहेश्वरी,जोरावर गिल्ल,आकाश यादव और रिशु गर्ग के इलावा बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

कैप्शन.चुनावी सभा को संबोधित करते रविप्रीत सिद्ध।