दिखावा बंद करके सीबीआई जांच करवाएं मजीठिया: बाजवा
चंडीगढ़. पंजाब कांग्रेस पार्टी के महासचिव फतेह जंग सिंह बाजवा
ने राजस्व मंत्री बिक्रम मजीठिया को ड्रग केस में अपने बच्चों की झूठी कसम
खाने के बजाय सीबीआई जांच का सामना करने को कहा है। बाजवा ने कहा कि
मजीठिया असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक मूल्यों का दमन कर रहे
हैं। बता दें कि शुक्रवार को अमृतसर में मजीठिया ने अपने बच्चों की कसम
खाते हुए कहा था कि उनका ड्रग पैडलर जगदीश भोला के साथ संबंध नहीं हैं और
मैं इसके लिए अपने बच्चों की कसम खाने को तैयार हूं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करेंगे भूख हड़ताल
कांग्रेस ड्रग रैकेट की जांच करने के लिए प्रदेश भर में धरने प्रदर्शन
चला रही है। 19 जनवरी से पार्टी के चंडीगढ़ कार्यालय में पार्टी प्रधान
प्रताप सिंह बाजवा भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा कि लोग खोखली बयानबाजी
में नहीं बल्कि तर्क और निष्पक्ष जांच में विश्वास रखते हैं। भोला ड्रग
रैकेट की सीबीआई से जांच को सही और तर्कसंगत बताते हुए उन्होंने कहा कि
ड्रग रैकेट के तार विदेशों से जुड़े हुए हैं, ऐसे में सीबीआई से जांच
करवाने से ही इस मामले की सच्चाई सामने आएगी।
-
-
Chicken Road: Le Guide Exhaustif du Game de Casino Réfléchi
-
Table des matières Les Sources Orientales de Votre Jeu Systèmes de Gameplay
et Principes De Base Tactiques Avancées pour Augmenter Vos Bénéfices Nos
Multip...
6 दिन पहले
-
उत्तरांचल की महान लोक कला
-
पर्वतीय क्षेत्र में महिलाओं द्वारा विविध अवसरों पर नित्य प्रति के साज-सामान
से विभन्न अलंकरणों को गैरिक पष्टभूमि पर इस प्रकार से उकेरा जाता है कि अच्छा
भला...
16 वर्ष पहले
-
Bathinda Leading NewsPaper
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें