Wednesday, March 31, 2021

पंजाब से अभी नहीं होगी बाहुबली की विदाई:SC के आदेश के बाद मुख्तार अंसारी मोहाली कोर्ट में पेश, लेने आई UP पुलिस को नहीं किया हस्तांतरित; 12 अप्रैल तक फिर रोपड़ जेल भेजा


चंडीगढ़।
उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर और मऊ से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को बुधवार को मोहाली की कोर्ट में पेश किया गया है। वह यहां रोपड़ की जेल में बंद था और 6 दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने उसे उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपने का आदेश दिया था। आज कड़ी सुरक्षा में अंसारी को पुलिस रोपड़ जेल से मोहाली लेकर पहुंची। साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस भी उसे ले जाने की आस लेकर आई थी, लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ा। स्थानीय कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई 12 अप्रैल तय करते हुए अंसारी को फिर से रोपड़ जेल भेज दिया। बता दें कि इससे पहले पिछले 2 साल में उत्तर प्रदेश की पुलिस 8 बार आई और लौट गई, मगर खाली हाथ।

मुख्तार अंसारी को क्यों लाया गया था पंजाब?

दरअसल, 8 जनवरी 2019 को मोहाली के एक बड़े बिल्डर की शिकायत पर वहां की पुलिस ने अंसारी के खिलाफ 10 करोड़ की फिरौती मांगने का केस दर्ज किया था। 12 जनवरी को प्रोडक्शन वारंट हासिल करने के लिए पुलिस कोर्ट पहुंची। 21 जनवरी 2019 को मोहाली पुलिस मुख्तार अंसारी को प्रोडक्शन वारंट पर उत्तर प्रदेश से मोहाली ले आई। 22 जनवरी को कोर्ट ने उसे एक दिन की रिमांड पर भेज दिया। 24 जनवरी को उसे न्यायिक हिरासत में रोपड़ जेल भेज दिया गया।

BJP विधायक की पत्नी ने प्रियंका गांधी से गुहार लगाई थी

गाजीपुर की मोहम्मदाबाद सीट से BJP विधायक अलका राय ने इस संबंध में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को तीन बार चिट्ठी लिखी है। इसमें अलका का सवाल है कि मुख्तार जैसे अपराधी को पंजाब सरकार क्यों बचा रही है, प्रियंका जी अंसारी को सजा दिलाने में मदद करें। दरअसल, अलका के पति पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप मुख्तार अंसारी पर है। हालांकि इस केस में कोर्ट मुख्तार को बरी कर चुकी है।

8 बार लौटी UP पुलिस

2 साल में उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम 8 बार अंसारी को लेने पंजाब गई, लेकिन हर बार सेहत, सुरक्षा और कोरोना का कारण बताकर पंजाब पुलिस ने सौंपने से इनकार कर दिया। पंजाब पुलिस डॉक्टर की सलाह का हवाला देती रही कि अंसारी को डिप्रेशन, शुगर, रीढ़ की बीमारियां हैं। ऐसे में उसे कहीं और शिफ्ट करना ठीक नहीं है।

कानपुर में बिकरुकांड के आरोपी विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद अंसारी ने जान का खतरा बताया था, उसने पत्र लिखकर आशंका जताई थी कि जैसे दुबे की जीप पलट गई और जान चली गई, ऐसे मेरी भी जा सकती है।

कोर्ट में UP सरकार का तर्क

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान UP सरकार ने कहा कि मुख्तार अंसारी पर 15 केस दर्ज हैं और वह गैंगस्टर की श्रेणी में आता है। वह पंजाब की जेल में मौज कर रहा है। उसके न आने से उत्तर प्रदेश की अदालतों में उसके खिलाफ सुनवाई रुकी हुई है। वहीं, पंजाब सरकार के वकील दुष्यंत दवे ने कहा कि UP सरकार की मांग संवैधानिक प्रावधानों के खिलाफ है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने वकील की दलील ठुकरा दी।

ਬਾਬਾ ਫ਼ਰੀਦ ਕਾਲਜ ਆਫ਼ ਇੰਜਨੀਅਰਿੰਗ ਅਤੇ ਟੈਕਨਾਲੋਜੀ ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਇੱਕ ਰੋਜ਼ਾ ਮੁਫ਼ਤ ਮੈਡੀਕਲ ਚੈੱਕਅਪ ਕੈਂਪ ਲਗਾਇਆ


ਬਠਿੰਡਾ.
ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਸਕੂਲੀ ਬੱਚੇ ਆਪਣੀਆਂ ਸਿਹਤ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਤੋਂ ਅਕਸਰ ਅਣਜਾਣ ਹੁੰਦੇ ਹਨ । ਇਸ ਲਈ ਬਾਅਦ ਵਿਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਸਾਰੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਦਾ ਅਨੁਭਵ ਹੁੰਦਾ ਹੈ। ਇਹ ਬਹੁਤ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਲੋੜ ਪੈਣ ‘ਤੇ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਡਾਕਟਰੀ ਜਾਂਚ ਕਰਵਾਉਣ ਤਾਂ ਜੋ ਦੇਰ ਹੋਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸਹੀ ਮਾਰਗ ਦਰਸ਼ਨ ਮਿਲ ਸਕੇ। ਨਿਯਮਤ ਡਾਕਟਰੀ ਜਾਂਚ ਗੰਭੀਰ ਸਿਹਤ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਦੇ ਖ਼ਤਰਨਾਕ ਸਥਿਤੀ ਵਿੱਚ ਜਾਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਇਲਾਜ ਵਿੱਚ ਸਹਾਇਤਾ ਕਰ ਸਕਦੀ ਹੈ। 

ਇਸ ਮੰਤਵ ਲਈ ਬਾਬਾ ਫ਼ਰੀਦ ਕਾਲਜ ਆਫ਼ ਇੰਜਨੀਅਰਿੰਗ ਅਤੇ ਟੈਕਨਾਲੋਜੀ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਐਨ. ਐਸ. ਐਸ. ਯੂਨਿਟ ਅਤੇ ਸਮਾਜ ਭਲਾਈ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਇੰਡੀਅਨ ਰੈੱਡ ਕਰਾਸ ਸੁਸਾਇਟੀ, ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਮਹੰਤ ਗੁਰਬੰਤਾ ਦਾਸ ਸਕੂਲ ਫ਼ਾਰ ਡੀਫ ਐਂਡ ਡੰਬ, ਬਠਿੰਡਾ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਰੋਜ਼ਾ ਮੁਫ਼ਤ ਮੈਡੀਕਲ ਚੈੱਕਅਪ ਕੈਂਪ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਕੈਂਪ ਦਾ ਲਗਭਗ 80 ਸਕੂਲੀ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਲਾਭ ਉਠਾਇਆ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਚੈੱਕਅਪ ਦੀਆਂ ਰਿਪੋਰਟਾਂ ਮਿਲੀਆਂ।


ਇਸ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਹਸਪਤਾਲ ਬਠਿੰਡਾ ਤੋਂ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਮਾਹਿਰ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਡਾਕਟਰਾਂ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਸਾਰੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਲੋੜ ਅਨੁਸਾਰ ਸਲਾਹ ਦਿੱਤੀ। ਡਾ: ਸੀਨੂੰ ਸਿੰਗਲਾ ਗੋਇਲ (ਡੀ.ਐੱਮ., ਨਿਊਰੋਲੋਜੀ) ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਖ਼ੁਰਾਕ, ਕਸਰਤ ਅਤੇ ਭਾਰ ਨਿਯੰਤਰਨ ਸੰਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ। ਮਾਲਵਾ ਲੈਬ, ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀਆਂ ਬਿਮਾਰੀਆਂ ਦੀ ਜਾਂਚ, ਇਲਾਜ ਅਤੇ ਰੋਕਥਾਮ ਵਿੱਚ ਸਹਾਇਤਾ ਲਈ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਸਿਹਤ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨ ਲਈ ਬਹੁਤ ਸਾਰੀਆਂ ਆਮ ਬਿਮਾਰੀਆਂ ਜਿਵੇਂ ਕਿ ਸ਼ੂਗਰ, ਉੱਚ ਜਾਂ ਘੱਟ ਬਲੱਡ ਪ੍ਰੈਸ਼ਰ, ਐਚ. ਬੀ. ਟੈਸਟ, ਅੱਖਾਂ ਦਾ ਚੈੱਕਅਪ, ਚਮੜੀ ਨਾਲ ਜੁੜੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਬਹੁਤ ਕੁੱਝ ਦੇ ਕਲੀਨੀਕਲ ਨਮੂਨੇ ਲਏ। ਪਰਵੀਨ ਮੈਡੀਕੋਜ਼, ਬਠਿੰਡਾ ਵੱਲੋਂ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਮੁਫ਼ਤ ਦਵਾਈਆਂ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ਸਥਾਨਕ ਡਾਕਟਰਾਂ ਜਾਂ ਪਬਲਿਕ ਹੈਲਥ ਸੈਂਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਕਰਨ ਦੀ ਸਲਾਹ ਦਿੱਤੀ ਗਈ । ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਸਲਾਹ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਸਰੀਰ ਵਿਚ ਛੋਟੀਆਂ ਸਿਹਤ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਨੂੰ ਨਜ਼ਰ ਅੰਦਾਜ਼ ਨਾ ਕਰਨ । ਸ੍ਰੀ ਦਰਸ਼ਨ ਕੁਮਾਰ (ਸੈਕਟਰੀ, ਇੰਡੀਅਨ ਰੈੱਡ ਕਰਾਸ ਸੁਸਾਇਟੀ, ਬਠਿੰਡਾ) ਨੇ ਬਾਬਾ ਫ਼ਰੀਦ ਕਾਲਜ ਆਫ਼ ਇੰਜਨੀਅਰਿੰਗ ਐਂਡ ਟੈਕਨਾਲੋਜੀ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਉਪਰਾਲਿਆਂ ਦੀ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕੀਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਟੁੱਥ ਪੇਸਟ, ਟੁੱਥ ਬੁਰਸ਼, ਸਾਬਣ ਅਤੇ ਬਿਸਕੁਟ ਵੀ ਵੰਡੇ ਅਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਵਲੰਟੀਅਰਾਂ ਦੀ ਸਰਗਰਮ ਭਾਗੀਦਾਰੀ ਲਈ ਪ੍ਰਸੰਸਾ ਕੀਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਾਬਾ ਫ਼ਰੀਦ ਕਾਲਜ ਆਫ਼ ਇੰਜਨੀਅਰਿੰਗ ਅਤੇ ਟੈਕਨਾਲੋਜੀ ਸੱਚਮੁੱਚ ਸਮਾਜ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਪ੍ਰਤੀ ਆਪਣੀ ਵਚਨਬੱਧਤਾ ਨਾਲ ਵਧੀਆ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ । ਬੀ.ਐਫ.ਜੀ.ਆਈ. ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਡਾ. ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ ਨੇ ਬਾਬਾ ਫ਼ਰੀਦ ਕਾਲਜ ਆਫ਼ ਇੰਜਨੀਅਰਿੰਗ ਅਤੇ ਟੈਕਨਾਲੋਜੀ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਐਨ. ਐਸ. ਐਸ. ਯੂਨਿਟ ਅਤੇ ਸਮਾਜ ਭਲਾਈ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਇਸ ਉਪਰਾਲੇ ਦੀ ਭਰਪੂਰ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕੀਤੀ।


Bathinda-एक और कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत, सहारा टीम ने किया संस्कार


बठिंडा.
जिले में बुधवार को दोपहर बाद एक और कोरोना पोजटिव मरीज की मौत हो गई। इस तरह से बुधवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हो चुकी है। गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज फरीदकोट में दाखिल कोरोना पाजिटिव सुनील दत्त पुत्र जयप्रशाद उम्र 32 साल  निवासी बठिंडा की मौत हुई है। जो 7 मार्च से अस्पताल में दाखिल थे। बुधवार 31 मार्च को दोपहर बाद उनकी हालत खराब होने के बाद मौत हो गई। जिला प्रशासन द्वारा सूचना मिलने पर सुनील दत्त का शव बठिंडा शमशान भूमि दाना मंडी में लाया गया। जहां कोरोना वारियर्स टीम जग्गा, मनी कर्ण, संदीप गिल, हरबंस सिह, तिलक राज व सुमीत ढींगरा ने पीपीई किटें पहन कर पूर्ण सम्मान के साथ परिजनों की मौजूदगी में संस्कार कर दिया। बाद में सहारा कोरोना वारियर्स टीम ने मृतक की आत्मिक शांति के लिए अंतिम अरदास की।


बठिंडा जिले में एक व्यक्ति की कोरोना से मौत वही 20 नए पोजटिव मामले आए सामने


बठिंडा. जिले में कोरोना के कारण एक और व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 20 नए पोजटिव मामले फरीदकोट कोविड सेंटर में करवाए जांच में सामने आए है। जानकारी अनुसार सिविल अस्पताल बठिंडा के कोरोना वार्ड में दाखिल बलवीर सिंह पुत्र जम्मू सिंह उम्र 59 वर्ष निवासी अमरपुरा बस्ती गली नंबर 1 नजदीक दिल्ली फाटक की मौत हो गई। उसे 30 मार्च को कोरोना होने के कारण अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। 

31 मार्च की सुबह हालत खराब होने के चलते उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन द्वारा सहारा मुख्यालय में सूचना देने पर सहारा जनसेवा की कोरोना वारियर्स टीम मनी कर्ण, राजेंद्र कुमार, संदीप गिल, सुमीत ढीगरा व हरबंस सिंह ने अस्पताल से शव को लाकर शमशान भूमि दाना मंडी में पूर्ण सम्मान सहित पीपीई किटें पहन कर परिजनों की उपस्थिति में संस्कार कर दिया। संस्कार के समय मृतक के परिवार ने सहारा टीम को बताया कि उनके पास संस्कार करने के लिए कोई साधन नहीं है। सहारा जनसेवा टीम गौतम गोयल द्वारा तुरंत संस्कार का सामान व लकड़ियों का प्रबंध किया गया। वही उल्लेखनीय पक्ष यह रहा कि मृतक कोरोना पीड़ित के उपर उनके दो जानकारों ने मृतक देह की चिता पर शराब उडेली जिसके संबंध में पूछने पर उक्त लोग किसी तरह का सतोष जनक जबाव देने में नाकाम रहे बल्कि कहा कि मृतक की अंतिम इच्छा थी इसलिए ऐसा किया गया है। 

दूसरी तरफ कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर सेहत सुविधाओं को फिर से दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन ने काम तेजी से शुरू कर दिया है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन व सेहत विभाग अक्टूबर 2020 में बंद किए गए आइसोलेशन सेंटरों को फिर से शुरू कर रहा है। वही गत दिवस डायरेक्टर सेहत और परिवार भलाई विभाग पंजाब, चंडीगढ़ डा. जीबी सिंह ने बठिंडा सिविल अस्पताल का दौरा कर कोरोना को लेकर किए जा रहे प्रबंधकों का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पिछले साल चल रहे सभी प्रबंधों को फिर से सुचारु ढंग से शुरू करने की हिदायत दी। इस मौके सिविल सर्जन बठिंडा डा. तेजवंत सिंह ढिल्लो के अलावा जिले के सभी प्रोग्राम अफसर उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने सिविल सर्जन बठिंडा समेत विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग कर बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम और वैक्सीनेशन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान डा. जीबी सिंह ने कोविड-19 मोबाइल वैक्सीन वैन को झंडी देकर रवाना किया।

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन कोरोना संक्रमण का आंकडा बढ़ रहा है जिसको मुख्य रखते हुए सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में लेवल 2 स्तर के 278 बेड तैयार किए गए हैं। जिसमें से 50 बेड सिविल अस्पताल में स्थापित किया गया है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर डीडीआरसी में 25 बेड और एसडीएच घुद्दा में 25 बेड कोविड मरीजों को दाखिल कर इलाज के लिए तैयार किया गया है। वहीं प्राइवेट अस्पतालों में लेवल 3 स्तर के 73 बेड तैयार किए गए हैं। जिसमें से 5 बेड एम्स अस्पताल में स्थापित हैं। डा. ढिल्लों ने बताया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने तथा कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए कोविड सैंपलिंग की संख्या बढ़ा दी गई है। सोमवार को कोरोना टीकाकरण के लिए गठित की गई मोबाइल वैक्सीनेशन टीम की तरफ से समर्पण वेलफेयर और बठिंडा नगर निगम बठिंडा में टीकाकरण किया गया। रामा मंडी स्थित रिफाइनरी परिसर में भी कोरोना टीकाकरण प्रक्रिया के लिए टीकाकरण सेंटर शुरू कर दिया गया है। वही बुधवार को जिले में रामगढ़ भूदड़ में दो केस, डीगरा रोड चिलावाला में एक, तलवंडी साबों नजदीक टेलीफोन एक्चेज में दो, गोगेवाला में एक, मंडी नजदीक गुरुघर में एक, गांव नंगला में एक, कोटभारा में एक, कालियावाली में एक, मनसुखा गांव में एक, बुर्ज गाव नजदीक रामबाग में दो, जोधपुर पाखरा में तीन, लेलेआना में दो व मानसा कला में एक कोरोना पोजटिव केस मिला है। 

फोटो सहित-बीटीडी-8-कोरोना पोजटिव मृतक का अंतिम संस्कार करते सहारा जन सेवा के वर्कर। 


BATHINDA-लाहन, नशीली गोलियं व अवैध शराब के साथ पांच लोगों को किया पुलिस ने गिरफ्तार


बठिंडा.
जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों से लाहन, नशीली गोलियों व अवध शराब की तस्करी करने के आरोप में पांच लोगों को नामजद किया है। इसमें सभी आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है। कैंट पुलिस के होलदार अमरिक सिंह ने बताया कि बलबीर सिंह वासी पुहला को भुच्चो कैचियों के पास से 35 लीटर लाहन के साथ गिरफ्तार किया गया है। नहियावाला पुलिस के सहायक थानेदार मनजीत सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह व सर्वजीत सिंह वासी महिमा सर्जा को गांव से 350 नशीली गोलिय़ों के साथ गिरफ्तार किया गया। वही दियालपुरा पुलिस के एसआई हरजीवन सिंह ने बताया कि गुरमीत सिंह वासी भगता भाईका को 2500 नशीली गोलियों के साथ भाई बहिलो रोड भगता भाईका से गिरफ्तार किया गया है। सदर रामपुरा पुलिस के सहायक थानेदार लखविंदर सिंह ने बताया कि गुरचेतन सिंह वासी चाउंके को गांव के पटड़ी पुल के पास 11 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया हालांकि बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया है। 


नशे के आदी बन चुके नौजवानों में नई जान फूंकने की तैयारी, 50 अधिकारियों की बनी टीम, प्रोफेशनल बनाने के लिए करेंगे उत्साहित


बठिंडा।
 नशे की लत में डूबे नौजवानों को नई उम्मीद की किरण जगाने के लिए सरकार व प्रशासन पहलकदमी करने जा रहा है। इसके तहत नौजवानों को पहले नशे की गर्त से बाहर निकाला जाएगा व बाद में उन्हें रोजगार देने के लिए स्वलंबी बनाने का काम होगा। इसके लिए उनकी दिलचस्पी के आधार पर उन्हें प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद सरकार की तरफ से चल रही योजनाओं में उन्हें अपना काम शुरू करवाने के लिए लोन दिलवाने की व्यवस्था भी होगी। सरकार की योजना है कि नशा ले रहे युवा जल्द समाज में लौटकर उसके उत्थान में अपना योगदान दे। हर जिले के अनुरूप सरकार ने सेहत विभाग व प्रशासन के सहयोग से ओट सेंटरों पर रजिस्टर्ड युवाओं की लिस्ट में प्रोफेशनल बनने की क्षमता रखते युवाओं की खोजकर करने के बाद काम के प्रति मोटीवेट किया जाना है जहां इसके लिए 50 अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है जो इन युवाओं को मोटीवेट करने का काम करेंगे।

बठिंडा ओट सेंटरों में यह अधिकारी एक बार उनसे मीटिंग कर उनके विचार जानने के बाद इस ट्रेनिंग के लिए सकारात्मक रूख तलाश रहे हैं ताकि ऐसे युवाओं का चयन कर उन्हें प्रोफशनल ट्रेनिंग दी जा सके। वर्तमान में इन ओट सेंटरों पर करीब 25 हजार लोग रजिस्टर्ड हैं जिसमें यूथ की संख्या करीब 20 हजार है जो नशा छोड़ने का ट्रीटमेंट ले रहे हैं।

इंप्लायमेंट आफिस में भी मिलेगी वरीयता
^ राज्य सरकार की पंजाब स्किल डिवेनपमेंट प्लानिंग के तहत युवाओं को नशे से हटा उन्हें मोटीवेट करना है। इसके लिए अधिकारियों की टीम बकायदा अपना काम कर रही है। उन्हें इंप्लायमेंट आफिस में भी नौकरी में वरीयता देने जैसी कई चीजें हैं।
बी. श्रीनिवासन, डीसी, बठिंडा

अधिकारी करेंगे मोटीवेट ताकि समाज में दें योगदान

जिला बठिंडा में इस समय 7 ओट सेंटर पूरे जिले में चल रहे हैं जहां करीब 5 हजार के करीब युवा अपना इलाज करवाने को काफी समय से रजिस्टर्ड हैं तथा बकायदा सरकार के शैडयूल से ट्रीटमेंट ले रहे हैं। वर्तमान समय तक नशा छुड़वाने से अधिक की किसी भी तरह की सरकार की दूसरी योजना नहीं थी, लेकिन इस ट्रीटमेंट के पूरा करते ही अधिकांश युवा पुन नशे से जुड़े जाते जिससे प्रयास बेकार हो जाता, लेकिन अब सरकार द्वारा तैयार की गई योजना के अनुसार नशा छुड़ाओ केंद्र में इलाज के दौरान ही उन्हें प्रोफेशपल स्किल देने की तैयारी की जाए जिसमें बकायदा अलग-अलग विभागों के विभिन्न रैंक के 50 अधिकारियों की डयूटी इस काम के लिए लगाई गई है।

यह अधिकारी अलग-अलग ओट सेंटर पर जाकर इन युवाओं से मुलाकात शुरू कर रहे हैं जिसमें उसमें से थोड़ी सी भी इच्छा जाहिर करने वाले युवाओं को अधिकारी मोटीवेट कर रहे हैं ताकि वह समाज में मुख्यधारा में वापस लौटे तथा इसके लिए उन्हें उत्साहित करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसकी कमान डिप्टी कमिश्नर के पास है।

युवाओं से मिल जान रहे स्किल, इच्छा अनुरूप ट्रेनिंग

वर्तमान में 25 हजार के करीब लोग ओट सेंटर पर नशा छोड़ने को रजिस्टर्ड हैं तथा मेडिकल ट्रीटमेंट ले रहे हैं। युवाओं से मिलकर पहली बार में यह अधिकारी उनसे उनका हालचाल जानन के साथ उनके बारे में जानने का प्रयास कर रहे हैं ताकि उनसे बेहतर तालमेल बिठाया जा सके। इस बातचीत के दौरान वह उन युवाओं से उनके स्किल व शौक को जानने का प्रयास कर रहे हैं ताकि उनके शौक के अनुरूप उन्हें प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जा सके। पंजाब स्किल डिवेलपमेंट के तहत उन्हें इलेक्ट्रिकल, एग्रीकल्चर, डेयरी, सर्विस सेक्टर आदि फील्ड में प्रोफेशनल ट्रेनिंग देकर समाज हित में जोड़ने की योजना है।

राज्य सरकार युवाओं को अवेयर कर उन्हें मुख्यधारा में लाना चाहती है। उन्हें प्रोफेशनल ट्रेनिंग देना मुख्य टारगेट है ताकि वह युवा खुद उत्साहित होकर अपने जीवन-यापन हेतु कमा सके। इन युवाओं को इंप्लायमेंट ब्यूरों पर प्राथमिक लिस्ट में रखा जाएगा ताकि उन्हें बेहतरी नौकरी का अवसर मिल सके। वर्तमान मंे बठिंडा, रामपुरा फूल, भगता, विर्क कलां, तलवंडी साबो, रामां, सेंट्रल जेल में ओट सेंटर चल रहे हैं।

BATHINDA-प्राइवेट स्कूलों को खोलने की मांग को लेकर शहर में हजारों स्कूल कर्मियों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

 


-स्कूल स्टाफ का तर्क जब बाजार, दुकाने खुल सकती है तो स्कूल बंद करने का क्या औचित्य  

बठिंडा. फैडरेशन आफ प्राइवेट स्कूल एंड एसोसिएशन आफ पंजाब की तरफ से निजि स्कूलों को जल्द खोलने की मांग को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन तेज होने लगा है। इस कड़ी में बुधवार को  निजी स्कूलों के संगठन की तरफ से शहर में हजारों लोगों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया।  निजी स्कूलों के छात्रों के अभिभावकों, बस चालकों, कंडक्टरों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने इसमें हिस्सा लिया व सरकार से स्कूलों को जल्द खोलने की मांग रखी। 


इस दौरान फेडरेशन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार नीजि स्कूलों को एक योजना के तहत परेशान कर रही है व उन्हें बंद करने की साजिश कर रही है। पिछले साल कोरोना के चलते पूरा साल बंद रहे स्कूलों का आर्थिक ढांचा डगमगाने लगा है वही छात्रों की शिक्षा का भी नुकसान हो रहा है। वर्तमान में सेशन शुरू होने से पहले ही सरकार ने फिर से स्कूलों  बंद करने का फरमान जारी कर दिया है। फेडरेशन के अध्यक्ष जगजीत सिंह धूरी के मार्गदर्शन में, फेडरेशन से जुड़े निजी स्कूलों और अन्य संघों के स्कूलों ने इसमें भाग लिया। पावर हाउस रोड से शुरू हुई यह रैली शहीद नंद सिंह चौक, हनुमान चौक, बस स्टैंड के पास से होकर गुजरी और मिनी सचिवालय होते हुए उपायुक्त, बठिंडा को मांग पत्र  सौंपने के बाद समाप्त हुई।

विरोध रैली में भाग लेने वाले छात्रों के माता-पिता, शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारी ने, "कोरोना एक बहाना है, असली और बहाना है" जैसे नारे लगाते हुए स्कूलों को जल्द से जल्द पूरे अनुशासन और संयम के साथ फिर से शुरू करने की मांग की। इस अवसर पर फैडरेशन के जिला प्रतिनिधि सुखचैन सिंह सिद्धू ने कहा कि अब सभी गतिविधियाँ सुचारू रूप से चल रही हैं तो स्कूलों को बंद करने का क्या औचित्य है। स्कूलों के बंद होने से बच्चों की शिक्षा को बहुत नुकसान हो रहा है। पिछले साल स्कूल बंद होने के कारण, भले ही ऑनलाइन शिक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन इसके सार्थक परिणाम नहीं आए। उन्होंने आगे कहा कि हालांकि कोरोना वायरस एक खतरनाक वायरस है लेकिन स्कूलों को बंद करना कोई समाधान नहीं है क्योंकि बच्चे लगातार बाजारों, खुशी के अवसरों, रिश्तेदारों के यहां आ-जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से पूछा कि क्या गारंटी थी कि कुछ समय के लिए स्कूलों को बंद करने से वायरस ठीक हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि सरकार कोविड - 19 के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए कुछ प्रतिबंध लगाकर स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति देनी चाहिए क्योंकि शहरों में बाजार, दुकानें, माल, होटल सब कुछ शर्तों के साथ खुला है।

इस अवसर पर रैली को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता वीनू  गोयल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इस भविष्य की नींव लगातार रखी जा रही है। स्कूलों के बंद होने से छात्रों के मानसिक विकास पर हानिकारक प्रभाव पड़ रहा है। कोविड के निर्देशों का पालन करते हुए, स्कूलों में प्रशासक छात्रों को बहुत ही कुशल तरीके से शिक्षा प्रदान कर सकते हैं।

वार्षिक परीक्षाओं के ऐन मौके पर 20 मार्च से स्कूल बंद करवाने से खफा प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों ने इससे पहले मंगलवार को भी काली झंडियों के साथ रोष मार्च निकाला था। रेकोग्नाइज्ड एंड एफिलिएटेड स्कूल्स एसोसिएशन के बैनर तले एकत्र लगभग 40 स्कूलों के प्रबंधकों व स्टाफ सदस्यों ने हाथ में स्कूल बंद के नुकसान गिनाते और स्कूल खोलने की मांग लिखी तख्तियां उठाकर रोष प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के शिष्टमंडल ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर 1 अप्रैल से स्कूल खोलने व बोर्ड परीक्षा करवाने के लिए आग्रह किया।

प्रधान गुरसेवक सिंह बराड़, महासचिव सर्बजीत सिंह व कोषाध्यक्ष चरणजीत शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण बढ़ने पर पहले 31 मार्च  व अब 10 अप्रैल तक स्कूल बंद किए गए लेकिन इन्हें खोलने संबंधी सरकार की ओर से कोई निर्देश जारी नहीं किए गए। स्कूल प्रबंधकों ने तर्क दिया कि 10वीं व 12वीं बोर्ड कक्षाओं की परीक्षा मुल्तवी होने की वजह से उनका भविष्य तबाह होने जा रहा है, अनेक विद्यार्थी जिन्होंने पैरा मिलेटरी अथवा मिलेटरी फोर्स की भर्ती के अलावा विदेशी शिक्षा के लिए आवेदन करना था, उनके सपने चकनाचूर हो गए हैं क्योंकि वे नहीं जानते कि इम्तिहान कब तक होंगे।

वही दी स्कूल वैन एंड बस ऑपरेटर यूनियन की बैठक मंगलवार को रोज गार्डन में हुई जिसमें बड़ी संख्या में स्कूल वैन मालिक व ऑपरेटर ने शिरकत करके स्कूल वैन ऑपरेटरों की समस्या पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल को बठिंडा में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। बैठक में गुरप्रीत सिंह हैप्पी, दविंदर पाल शर्मा, अशोक कुमार, मोहन लाल शर्मा, धन्ना सिंह, सुखविंदर सिंह, जोनी, बसंत सिंह आदि हाजिर रहे। अंत में, पीएएसए के प्रधानाचार्य जगदीश सिंह घई, मनीष अरोड़ा, नरिंदरपाल सिंह, शारदा चोपड़ा, सभी भाग लेने वाले छात्रों के माता-पिता, शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ और परिवहन कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

फोटो -शहर में स्कूल खोलने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते प्राइवेट स्कूल के स्टाफ, अबिभावक व अन्य।  

ਵਿਸਾਖੀ ਮੇਲੇ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ’ਚ ਨਾ ਆਉਣ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇ ਕੋਈ ਕਮੀ, 13 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਮਨਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ ਵਿਸਾਖੀ ਮੇਲਾ -ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ, ਵਿਸਾਖੀ ਮੇਲੇ ਦੀਆਂ ਅਗਾਊਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਸਬੰਧੀ ਕੀਤੀ ਮੀਟਿੰਗ

 


ਬਠਿੰਡਾ : ਤਖ਼ਤ ਸ਼੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਤਲਵੰਡੀ ਸਾਬੋ ਵਿਖੇ ਹਰ ਸਾਲ ਮਨਾਏ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਵਿਸਾਖੀ ਮੇਲੇ ਦੀਆਂ ਅਗਾਊਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਸਬੰਧੀ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ਼੍ਰੀ ਬੀ. ਸ੍ਰੀਨਿਵਾਸਨ ਨੇ ਜ਼ਿਲੇ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ। ਉਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਵਿਸਾਖੀ ਮੇਲਾ 13 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੰੂ ਮਨਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਵਾਰ 11 ਅਪ੍ਰੈਲ ਤੋਂ 14 ਅਪ੍ਰੈਲ ਤੱਕ ਚੱਲਣ ਵਾਲੇ ਵਿਸਾਖੀ ਮੇਲੇ ਨੂੰ ਸੁਚਾਰੂ ਢੰਗ ਨਾਲ ਨੇਪਰੇ ਚੜਾਉਣ ਲਈ ਉਨਾਂ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਲੋੜੀਂਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ ਵੀ ਦਿੱਤੇ।

ਮੀਟਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ਼੍ਰੀ ਬੀ.ਸ੍ਰੀਨਿਵਾਸਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ (ਜਨਰਲ) ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਜਦੀਪ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ ਮੇਲੇ ਦੇ ਓਵਰਆਲ ਇੰਚਾਰਜ ਹੋਣਗੇ, ਜਦਕਿ ਐਸ.ਡੀ.ਐਮ ਤਲਵੰਡੀ ਸਾਬੋ ਸ਼੍ਰੀ ਵਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਮੇਲਾ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਯੁਕਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਿਸਾਖੀ ਮੇਲੇ ਦੌਰਾਨ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਪਹੁੰਚਦੇ ਹਨ। ਕੋਵਿਡ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਨੂੰ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਸਾਰੇ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਨੂੰ ਪੁਖਤਾ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜਿਆ ਜਾਵੇ। ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੇਲੇ ਵਾਲੀ ਥਾਂ ਦਾ ਸੈਕਟਰ ਵਾਈਜ਼ ਨਕਸ਼ਾ ਤਿਆਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਟ੍ਰੈਫਿਕ, ਪਾਰਕਿੰਗ ਅਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਨੂੰ ਮੁਕੰਮਲ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜਿਆ ਜਾਵੇ।

ਇਸ ਮੌਕੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ਼੍ਰੀ ਬੀ.ਸ੍ਰੀਨਿਵਾਸਨ ਨੇ ਵਿਸਾਖੀ ਮੇਲੇ ਨੂੰ ਨਿਰਵਿਘਨ ਢੰਗ ਨਾਲ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜਨ ਲਈ ਜ਼ਿਲੇ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੀਆਂ ਡਿਊਟੀਆਂ ਲਗਾਈਆਂ। ਉਨਾਂ ਵਲੋਂ ਵਿਸਾਖੀ ਮੇਲੇ ਮੌਕੇ ਬਠਿੰਡਾ ਸ਼ਹਿਰ ਤੇ ਤਲਵੰਡੀ ਸਾਬੋ ਵਿਖੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਚੌਕਾਂ ਦੀ ਸਜਾਵਟ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸਵਾਗਤੀ ਗੇਟ ਅਤੇ ਝੰਡੇ ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੀਆਂ ਡਿਊਟੀਆਂ ਲਗਾਈਆਂ ਗਈਆਂ।

ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਮੇਲਾ ਅਫ਼ਸਰ-ਕਮ-ਉਪ ਮੰਡਲ ਮੈਜਿਸਟੇ੍ਰਟ ਤਲਵੰਡੀ ਸਾਬੋ ਨੂੰ ਹਦਾਇਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਸੀਨੀਅਰ ਪੁਲਿਸ ਕਪਤਾਨ ਨਾਲ ਤਾਲਮੇਲ ਕਰਕੇ ਐਨ ਡੀ ਆਰ ਐਫ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਗੋਤਾਖ਼ੋਰ ਟੀਮ ਦਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕਰਨਗੇ ਤਾਂ ਜੋ ਕੋਈ ਅਨਸੁਖਾਵੀਂ ਘਟਨਾ ਲੂਨਾ ਵਾਪਰੇ। ਉਨਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰੂ ਅਪੀਲ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਮੇਲੇ ਦੌਰਾਨ ਕਿਸੇ ਵੀ ਅਨਜਾਣ ਵਿਅਕਤੀ ਤੋਂ ਪ੍ਰਸ਼ਾਦ ਆਦਿ ਲੈ ਕੇ ਨਾ ਖਾਣ ਤਾਂ ਜੋ ਕੋਈ ਅਨਸੁਖਾਵੀਂ ਘਟਨਾ ਨਾ ਘਟੇ।

ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨਾਂ ਪੁਲਿਸ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਲੋੜੀਂਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਅਤੇ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ 24 ਘੰਟੇ ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰਨ ਲਈ ਕਿਹਾ ਤਾਂ ਜੋ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਤਰਾਂ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਨਾ ਕਰਨਾ ਪਵੇ।      

ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਸਬੰਧਤ ਵਿਭਾਗਾਂ ਨੂੰ ਹਦਾਇਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਮੇਲੇ ਦੌਰਾਨ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਪਾਣੀ, ਸਾਫ਼-ਸਫ਼ਾਈ, ਐਬੂਲੈਂਸਾਂ, ਫਾਇਰ ਬਿ੍ਰਗੇਡ, ਰਿਕਵਰੀ ਵੈਨਾਂ, ਬੈਰੀਕੇਡਿੰਗ ਆਦਿ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਵੀ ਲੋੜ ਅਨੁਸਾਰ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਤਾਂ ਜੋ ਮੇਲੇ ਵਿਚ ਪੁੱਜਣ ਵਾਲੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਪ੍ਰਕਾਰ ਦੀ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਪੇਸ਼ ਨਾ ਆਵੇ।

ਇਸ ਬੈਠਕ ’ਚ ਐਸ. ਪੀ. ਮੇਜਰ ਸਿੰਘ, ਐਸ.ਡੀ.ਐਮ. ਤਲਵੰਡੀ ਸਾਬੋ ਸ਼੍ਰੀ ਵਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਐਸ.ਡੀ.ਐਮ. ਬਠਿੰਡਾ ਸ੍ਰੀ ਬਬਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਵਾਲੀਆ, ਆਰ.ਟੀ.ਏ. ਮੈਡਮ ਹਰਜੋਤ ਕੌਰ, ਸਹਾਇਕ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਜਨਰਲ ਸ੍ਰੀ ਹਰਕੰਵਲ ਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਸਮੂਹ ਬੀ.ਡੀ.ਪੀ.ਓਜ਼, ਕਾਰਜਸਾਧਕ ਅਫ਼ਸਰ, ਮੈਨੇਜਰ ਤਖ਼ਤ ਸ਼੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਹੋਰਨਾਂ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦੀ ਖੋਲ੍ਹਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲਜ਼ ਐਂਡ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਸੱਦੇ ਤੇ ਬਠਿੰਡਾ ਵਿਖੇ ਭਰਵੀਂ ਰੋਸ ਰੈਲੀ, ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੇ ਮਾਪਿਆਂ, ਬੱਸ ਡਰਾਈਵਰਾਂ, ਕੰਡਕਟਰਾਂ, ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਅਤੇ ਨਾਨ-ਟੀਚਿੰਗ ਸਟਾਫ਼ ਦੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ


ਬਠਿੰਡਾ।
ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦੀ ਤੋ ਜਲਦੀ ਖੋਲ੍ਹਣ ਦੇ ਮਕਸਦ ਨਾਲ਼ ਅੱਜ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਆਫ਼ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲਜ਼ ਐਂਡ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਸੱਦੇ ਉੱਪਰ ਨਿੱਜੀ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੇ ਮਾਪਿਆਂ, ਬੱਸ ਡਰਾਈਵਰਾਂ, ਕੰਡਕਟਰਾਂ, ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਅਤੇ ਨਾਨ-ਟੀਚਿੰਗ ਸਟਾਫ਼ ਦੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਬਠਿੰਡਾ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਭਰਵੀਂ ਰੋਸ ਰੈਲੀ ਕੀਤੀ। ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਧੂਰੀ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਨਾਲ਼ ਸਬੰਧਤ ਨਿੱਜੀ ਸਕੂਲਾਂ ਅਤੇ ਹੋਰ  ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨਾਂ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਨੇ ਇਸ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ। ਇਹ ਰੋਸ ਰੈਲੀ ਪਾਵਰ ਹਾਊਸ ਰੋਡ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਕੇ  ਸ਼ਹੀਦ ਨੰਦ ਸਿੰਘ ਚੌਂਕ, ਹਨੂੰਮਾਨ ਚੌਂਕ, ਬੱਸ ਅੱਡੇ ਕੋਲ਼ ਦੀ ਹੁੰਦੀ ਹੋਈ ਮਿੰਨੀ ਸਕੱਤਰੇਤ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ, ਬਠਿੰਡਾ ਨੂੰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਦੇਣ ਉਪਰੰਤ ਸਮਾਪਤ ਹੋਈ।

ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸ਼ਾਂਤਮਈ ਸਮਾਪਤ ਹੋਈ ਇਸ ਰੋਸ ਰੈਲੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੇ ਮਾਪਿਆਂ, ਅਧਿਆਪਨ ਅਤੇ ਗੈਰ-ਅਧਿਆਪਨ ਅਮਲੇ ਨੇ ਪੂਰੇ ਅਨੁਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਜ਼ਬਤ ਵਿੱਚ ਰਹਿੰਦੇ ਹੋਏ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦੀ ਤੋਂ ਜਲਦੀ ਖੋਲ੍ਹਣ ਲਈ "ਕਰੋਨਾ ਤਾਂ ਇੱਕ ਬਹਾਨਾ ਹੈ, ਅਸਲੀ ਹੋਰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਹੈ" ਵਰਗੇ ਨਾਅਰਿਆਂ ਨਾਲ਼ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਜਗਾਉਣ ਦਾ ਯਤਨ ਕੀਤਾ।

ਇਸ ਮੌਕੇ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਤੀਨਿਧੀ ਸੁਖਚੈਨ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੁਣ  ਜਦੋਂ ਸਾਰੇ ਕੰਮ ਕਾਰ ਨਿਰਵਿਘਨ ਚੱਲ ਰਹੇ ਹਨ ਤਾਂ ਸਕੂਲ ਬੰਦ ਹੋਣ ਨਾਲ਼ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਪੜ੍ਹਾਈ ਦਾ ਬਹੁਤ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪਿਛਲੇ ਸਾਲ ਵੀ ਸਕੂਲ ਬੰਦ ਰਹਿਣ ਕਾਰਨ ਭਾਵੇਂ ਆਨਲਾਈਨ ਪੜ੍ਹਾਈ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਪਰ ਉਸ ਦੇ ਸਾਰਥਕ ਨਤੀਜੇ ਨਹੀਂ ਨਿੱਕਲੇ। ਉਹਨਾਂ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕੀ ਭਾਵੇਂ  ਕਰੋਨਾ ਵਾਈਰਸ ਇੱਕ ਖ਼ਤਰਨਾਕ ਵਾਇਰਸ ਹੈ ਪਰ ਸਕੂਲ ਬੰਦ ਕਰਨਾ ਇਸ ਦਾ ਹੱਲ ਨਹੀਂ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਬੱਚੇ ਲਗਾਤਾਰ ਬਜ਼ਾਰਾਂ, ਖੁਸ਼ੀ-ਗਮੀ ਦੇ ਸਮਾਗਮਾਂ, ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰੀਆਂ ਆਦਿ ਵਿੱਚ ਵਿਚਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਸਵਾਲ ਕੀਤਾ ਕਿ ਇਸ ਗੱਲ ਦੀ ਕੀ ਗਾਰੰਟੀ ਹੈ ਕਿ ਕੁੱਝ ਸਮੇਂ ਲਈ ਸਕੂਲ ਬੰਦ ਕਰਕੇ ਇਸ ਵਾਇਰਸ ਦਾ ਇਲਾਜ ਹੋ ਜਾਵੇਗਾ ? ਉਹਨਾਂ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਜਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕੁੱਝ ਸ਼ਰਤਾਂ ਸਮੇਤ ਬਾਕੀ ਸਭ ਕੁੱਝ ਖ੍ਹੋਲਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ, ਉਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕੋਵਿਡ 19 ਦੇ ਫੈਲਾਓ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਕੁੱਝ ਪਾਬੰਦੀਆਂ ਲਗਾ ਕੇ  ਸਕੂਲ ਖੋਲ੍ਹਣ ਦੀ ਆਗਿਆ ਦੇਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ।
ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਰੈਲੀ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਵੀਨੂੰ ਗੋਇਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੱਚੇ ਦੇਸ਼ ਦਾ ਭਵਿੱਖ ਹਨ। ਇਸ ਭਵਿੱਖ ਦੀ ਨੀਹ ਲਗਾਤਾਰ ਤਾਰ ਤਾਰ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਬੰਦ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੇ ਮਾਨਸਿਕ ਵਿਕਾਸ ਤੇ ਬੁਰਾ ਪ੍ਰਭਾਵ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਕੋਵਿਡ 19 ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਪਾਲਣਾ ਕਰਕੇ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿਚ ਬੜੇ ਸੁਚੱਜੇ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਸਿੱਖਿਆ ਮੁਹਇਆ ਕਰਵਾ ਸਕਦੇ ਹਨ

ਅੰਤ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਸਹਿਯੋਗੀ ਜੱਥੇਬੰਦੀ "ਪਾਸਾ" ਦੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਜਗਦੀਸ਼ ਸਿੰਘ ਘਈ, ਮਨੀਸ਼ ਅਰੋੜਾ, ਨਰਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ, ਸ਼ਰਦਾ ਚੋਪੜਾ, ਸਮੇਤ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਭਰ ਵਿੱਚੋਂ ਇਸ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ ਸਾਰੇ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੇ ਮਾਪਿਆਂ, ਅਧਿਆਪਨ ਅਤੇ ਗੈਰ-ਅਧਿਆਪਨ ਅਮਲੇ ਅਤੇ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਅਮਲੇ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ। ‌ 

Tuesday, March 30, 2021

ਗਲੋਬਲ ਹੈਲਥ ਕੇਅਰ ਹਸਪਤਾਲ ਨੂੰ ਆਇਸੋਲੇਸ਼ਨ ਸਹੂਲਤ ਦੇਣ ਲਈ ਹੁਕਮ ਜਾਰੀ : ਜ਼ਿਲਾ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ


ਬਠਿੰਡਾ:
ਜ਼ਿਲਾ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ-ਕਮ-ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ਼੍ਰੀ ਬੀ. ਸ਼੍ਰੀਨਿਵਾਸਨ ਨੇ ਸਥਾਨਕ ਗਲੋਬਲ ਹੈਲਥਕੇਅਰ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ਨੂੰ ਕੋਵਿਡ-19 ਦੇ ਵਧਦੇ ਮਾਮਲਿਆਂ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਆਇਸੋਲੇਸ਼ਨ ਸਹੂਲਤ ਦੇਣ ਲਈ ਹੁਕਮ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਉਨਾਂ ਇਹ ਹੁਕਮ ਡਾਇਸੈਸਟਰ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ (Disaster Management) 2005 ਦੀ ਧਾਰਾ 34 ਤਹਿਤ ਦਿਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਜ਼ਿਲਾ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਸ਼੍ਰੀ. ਬੀ. ਸ਼੍ਰੀਨਿਵਾਸਨ ਨੇ ਜਾਰੀ ਹੁਕਮਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗਲੋਬਲ ਹੈਲਥਕੇਅਰ ਹਸਪਤਾਲ ਲੈਵਲ 1 ਦੇ 2 ਬੈੱਡ, ਲੈਵਲ 2 ਦੇ 3 ਅਤੇ ਲੈਵਲ 3 ਦਾ 1 ਬੈੱਡ ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਪਾਬੰਦ ਹੋਵੇਗਾ। ਇਹ ਹੁਕਮ ਅਗਲੇ ਹੁਕਮਾਂ ਤੱਕ ਲਾਗੂ ਰਹਿਣਗੇ।   

New Covid Guideline: पंजाब में 10 अप्रैल तक जारी रहेंगी पाबंदियां, टीकाकरण के लिए चलेंगी मोबाइल वैन


चंडीगढ़।
 पंजाब सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लगाई गई पाबंदियों को 10 अप्रैैल तक बढ़ा दिया है। पहले 31 मार्च तक प्रतिबंध लगाया गया था। राज्य में स्कूल-कालेज 10 अप्रैल तक नहीं खोले जा सकेंगे। नाइट कर्फ्यू भी जारी रहेगा। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह फैसला मंगलवार को कोविड मामलों की समीक्षा करते हुए लिया।

पंजाब में बढ़ रहे कोविड मामलों पर चिंता जताते हुए सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्य सचिव विनी महाजन को टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने और भीड़-भाड़ वाले इलाकों के साथ व्यस्त मार्केट क्षेत्रों में टीकाकरण शुरू करने के लिए जरूरी निर्देश जारी करने के लिए कहा।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव ने कोविड महामारी की ताजा दशा और योग्य वर्ग के लाभार्थियों के टीकाकरण की स्थिति भी सांझा की। मीटिंग में सीएमसी  लुधियाना की तरफ से पेश किए रुझान बताते हुए यह सूचना दी गई कि कुछ जिलों में पाॅजिटिव मामलों और मौतों की संख्या में बहुत तेजी के साथ विस्तार हो रहा है। बढ़ते मामलों संबंधी इस रुझान के अनुसार कोरोना 6 अप्रैल, 2021 को शिखर पर होगा। अनुमानों के अनुसार मई, 2021 के अर्ध या आखिर में मामलों की संख्या घटने लगेगी। इसके इलावा यह भी बताया गया कि जालंधर, लुधियाना, पटियाला, साहिबजादा अजीत सिंह नगर, होशियारपुर और कपूरथला में और केस आने की संभावना है और यह भी संभावना है कि 40 साल या इससे कम के लोगों में यह केस सबसे अधिक होंगे।

पंजाब सरकार ने जेलों में भी कोविड वैक्सीनेशन करने का फैसला लिया है। यह फैसला नाभा ओपन जेल में 40 महिला कैदियों के पाजिटिव आने के बाद लिया गया है। वहीं भीड़ वाले इलाकों में मोबाइल वैन के जरिये वैक्सीनेशन पर जोर दिया जाएगा। ये मोबाइल वैन पुलिस लाइन, कालेज विश्विद्यालय, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार आदि में तैनात किए जाएंगे।

राज्य में यूके वेरियंट (स्टेन) के 85 और मामले सामने आए हैं। पहले 401 सैंपल में से 326 केस आए थे। बाद में 95 सैंपल और भेजे गए थे, जिनमें से 85 में यूके वेरिएंट पाया गया है। डीजीपी दिनकर गुप्ता का कहना है कि कोविड प्रोटिकाल तोड़ने पर 90360 लोगो के चालान काटे गए हैं। बता दे, 29 मार्च को पंजाब में 2914 नए मामले सामने आए हैंं, जबकि 59 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक कोरोना की वजह से 6749 मौतें हो चुकी हैं।

जल्द अमीर बनने के चक्कर में एसी व बिजली रिपेयरिंग वाले बने चोर, दुकानों, घरों व होटलों में लगे एसी के बलौर और कुलर की मोटर चोरी करते दो गिरफ्तार


बठिंडा.
थाना थर्मल पुलिस ने एसी के बलौर चोरी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इसमें पुलिस ने वीर कालोनी निवासी भुवनेश कुमार व जनता नगर निवासी विकास उर्फ भोलू को गिरफ्तार कर सात बलौर व तीन मच्छी मोटर बरामद की है। आरोपी भुवनेश कुमार एसी की रिपेयर करने का काम करता है, जबकि दूसरा आरोपी विकास कुमार बिजली का मैकेनिक है। 

दोनों ने जल्द पैसे कामने के चक्कर में चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार दोनों युवकों को अदालत में पेश कर एक अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। इस दौरान पुलिस को उम्मीद है कि जांच में पता लगाया जा सकता है कि अब तक वह कितनी वारदातों को अंजाम दे चुके है। यही नहीं पुलिस दोनों से पूछताछ कर इस बात का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह चोरी किए हुए सामान को आगे किसे बेचते थे। 

थाना थर्मल के प्रभारी सब इंस्पेक्टर रविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी भुवनेश कुमार व विकास कुमार चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। उक्त लोग बाजार व गालियों में लगे एसी के बलौर व कुल्लर की मच्छी मोटरें चोरी करते है। उन्होंने बताया कि हवलदार जगसीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ दोनों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक चोरी किया गया सामान में भुवनेश कुमार ने अपनी कार और विकास ने अपने घर पर छिपा रखा था। पूछताछ में पता चला कि उक्त लोगों ने स्टैला होटल व हनुमान चौक में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।


बठिंडा में कोरोना से पांच मरीजों की मौत, 75 नए पोजटिव केस आए सामने, प्रशासन ने 17 अस्पतालों को बनाया आइसोलेशन सेंटर

 


-अस्पतालों में स्टेज टू व थ्री के मरीजों के लिए 351 बिस्तरों की व्यवस्था करने की हिदायत, एक्टिव केस 724 पहुंचे  

बठिंडा. बठिंडा में कोरोना से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 75 नए पोजटिव मामले सामने आए है। इस तरह से जिले में अब तक 724 एक्टिव केस हो चुके हैं जिसमें 420 लोगों को घरों में आइसोलेट किया गया है। इसी बीच जिला प्रशासन ने कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर सेहत सुविधाओं को फिर से दुरुस्त करने के लिए काम तेजी से शुरू कर दिया है। इसके मद्देनजर सेहत विभाग व प्रशासन ने जहां आइसोलेशन सेंटरों को फरवरी में बंद कर दिया था वही अब तीन सरकारी व 14 प्राइवेट अस्पतालों को स्टेज टू व थ्री के मरीजों के लिए 251 बिस्तरों का रिजर्व रखने की हिदायते जारी की है। इसमें लेबल टू में 58 बिस्तर कोविड मरीजों के कारण फुल है जबकि 213 अभी खाली है वही स्टेज थ्री में 73 बिस्तरों में 15 फुल व 63 बिस्तर खाली है।

जानकारी अनुसार डीएमसी लुधियाना में कोरोना पाजिटिव मनमोहन खोसला पुत्र भूपिंदर खोसला उम्र 68 साल निवासी हाउस फेड कालोनी की मौत हो गई। उन्हें 18 मार्च को कोरोना पोजटिव आने के बाद अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जिसमें हालत खराब होने के चलते रात्रि उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उक्त व्यक्ति का शव स्थानीय शमशान भूमि दाना मंडी में लाया गया। सहारा कोरोना वारियर्स टीम संदीप गिल, मनी कर्ण, जग्गा सहारा, राजेंद्र कुमार व हरबंस सिंह ने पीपीई किट पहन कर परिजनों की मौजूदगी में पूर्ण सम्मान सहित संस्कार कर दिया। इसके इलावा कुलवंत सिंह पुत्र वचन सिंह उम्र 70 वर्ष निवासी मंडी कलां जिला बठिंडा को कोविड पोजटिव पाया गया था। हालत ज्यादा खराब होने के चलते उन्हें गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज फरीदकोट में 19 मार्च को दाखिल करवाया गया था। कोरोना पाजिटिव के कारण उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। सहारा कोरोना वारियर्स टीम संदीप गिल, मनी कर्ण, जग्गा सहारा, राजेंद्र कुमार व हरबंस सिंह ने कुलवंत सिंह का शव फरीदकोट मेडिकल कालेज से मंडी कलां शमशान भूमि में लेकर आए। जहां सहारा कोरोना वारियर्स ने पीपीई किट पहन कर परिजनों की मौजूदगी में पूर्ण सम्मान सहित संस्कार कर दिया।

इसी तरह मैक्स अस्पताल बठिंडा में कोरोना पाजिटिव किरण बजाज पत्नी एसआर बजाज 66 वर्ष जो 24 दाखिल को दाखिल हुई थी। उपचार के दौरान 29 मार्च की रात्रि कोरोना के कारण मौत हो गई। प्रशासन द्वारा सूचना मिलने पर सहारा जनसेवा कोरोना वारियर्स टीम ने पीपीई किटें पहन कर किरण बजाज का स्थानीय शमशान भूमि दाना मंडी में संस्कार कर दिया।

इसी तरह पावर हाउस रोड पर स्थित गोल्ड मेडिका अस्पताल में  साधु राम पुत्र नेतामल 78 निवासी मौड मंडी जो 26 मार्च को कोरोना के कारण दाखिल हुआ था कि 29 मार्च की रात्रि कोरोना संक्रमित होने के कारण देहांत हो गया जिला प्रशासन द्वारा सूचना मिलने पर कोरोना वारियर्स टीम तिलक राज, जग्गा, सुमीत ढींगरा व संदीप गिल ने पीपीई किटें पहन शमशान भूमि मौड मंडी में साधु राम के शव का पूर्ण सम्मान के साथ परिजनों की मौजूदगी में संस्कार कर दिया। 

इसके अतिरिक्त गांव मुलतानिया में अपने घर में एंकातवास में लवलीन कौर 27 जो 25 मार्च को कोरोना संक्रमित आई थी कि आज 30 मार्च को कोरोना के कारण मृत्यु हो गई। सहारा जनसेवा की कोरोना वारियर्स टीम संदीप गिल, जग्गा, तिलकराज, मनी कर्ण, गगन खन्ना, राजेंद्र कुमार, सुमीत ढींगरा, गौतम गोयल ने पीपीई किटें पहन कर सभी कोरोना पाजिटिव 5 लाषों को पूर्ण सम्मान के साथ संस्कार किया। अंत में सहारा टीम द्वारा सभी मृतकों की आत्मा की षांति के लिए अंतिम अरदास की।

वही जिला प्रशासन ने जिले में 17 अस्पतालों में कोरोना पोजटिव मरीजों के उपचार के लिए बिस्तर रिजर्व रखने की हिदायते दी है। इसमें तीन सरकारी अस्पताल सिविल अस्पताल बठिंडा, एम्स बठिंडा व एमएच बठिंडा सेंटर शामिल है। वही प्राइवेट अस्पतालों में आदेश मेडिकल कालेज व यूनिवर्सिटी, मैक्स सुपरस्पेसलिटी अस्पताल, इंद्राणी अस्पताल, नवरन अस्पताल, सत्य़म अस्पताल, प्रेगमा अस्पताल, अरुण अस्पताल, दिल्ली हार्ट इंस्टीच्यूट, आईवीवाई अस्पताल, लाइफ लाइन अस्पताल, मिडीबीन अस्पताल, गोल्ड मैडिको अस्पताल, एनएल मिडसिटी अस्पताल व ग्लोबल अस्पताल शामिल है। दूसरी तरफ जिले में कोविड के मामलों में पिछले एक माह से लगातार तेजी आ रही है। इसमें सेहत विभाग की तरफ से अब तक एक लाख 70 हजार 117 लोगों को सैंपल हासिल किए गए जिसमें 12 हजार 606 लोगों को कोरोना पोजटिव की पुष्टी हुई है। इसमें 11 हजार 164 लोगों को उपचार के बाद ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई है। वही 270 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। इसी तरह वर्तमान में 420 लोग घरों में आअसोलेशन में रखे गए है जबकि 237 लोगों के साथ सेहत विभाग का संपर्क नहीं हो रहा है इसमें 43 लोगों को ट्रेस नहीं किया जा सका है जबकि 194 लोगों के संपर्क नंबर व पता गलत होने के कारण संपर्क नही हो रहा है। उक्त सभी लोग वह है जिनकी कोरोना रिपोर्ट पोजटिव मिली है। दूसरी तरफ सोमवार व मंगलवार को सेहत विभाग ने रिपोर्ट संदिग्ध होने के कारण सात लोगों को फिर से सैंपल लेकर भेजा है जबकि 75 नए पोजटिव केस आए है। इस तरह से जिले में 724 एक्टिव केस है जबकि गत दिवस 59 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है।  


अफीम वाली गली में रहने वाले दोस्त को बिजनैस करने के लिए सोना बेचकर दिए 72 लाख उधार, काम चला तो पैसे लौटाने से मुकरा अब दंपती पर धोखाधड़ी का केस


बठिंडा. 
कई बार दोस्ती के नाम पर भावुक होकर व्यक्ति अपनी जमा पूंजी लुटा बैठता है लेकिन जब तक होश आती है सब कुछ बर्बाद हो चुका होता है। बठिंडा के अफीम वाली गली में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपना कामकार चलाने के लिए दोस्त से सहायता मांगी। दोस्त का हाथ भी तंग था लेकिन दोस्त की मिन्नत के आगे वह भावुक हो गया व घर में रखा सोना व नगदी बेचकर उसे काम चलाने के लिए 72 लाख की नगदी का इंताजम करके दे दिया। लेकिन जब उसे पैसों की जरूरत पड़ी व उसने दोस्त से पैसे वापिस मांगे तो पहले गाली गलोच करने लगा व बाद में पैसे देने से मुकर गया। मामला एसएसपी बठिंडा के पास पहुंच गया। इसमें ईओ विंग से जांच करवाने के बाद लगाए आरोप सही पाए गए व पुलिस को मामले में कानूनी कारर्वाई की हिदायत दी। 

बठिंडा की अफीम वाली गली के रहने वाले एक दंपती ने गोनियाना मंडी निवासी एक व्यापारी से बिजनैस करने के लिए उधार लिए 72 लाख रुपये वापस ना कर धोखाधड़ी की है। पीड़ित ने अपने साथ हुई इस ठगी की शिकायत एसएसपी बठिंडा को दी। एसएसपी के आदेशों पर ईओ विंग ने मामले की पड़ताल की और आरोपित दंपती पर लगाएं गए आरोप सही पाएं गए। इसके बाद डीए लीगल की राय पर थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपित दंपती पर 72 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित दंपती की गिरफ्तारी होनी बाकी है। 


पुलिस को शिकायत देकर गोनियाना मंडी निवासी संजीव कुमार ने बताया कि साल 2015 में उसकी दोस्ती बठिंडा की अफीम वाली गली निवासी योगेश कुमार के साथ हुई थी। उनकी दोस्ती इतनी अच्छी होगी कि उनके परिवारिक रिलेशन बन गए। नोटबंदी के दौरान आरोपित योगेश कुमार व उसके पिता अशोक कुमार उसके गोनियाना मंडी स्थित उसके घर पर आएं और उसे अपने झांसे में लेकर उसे ब्याज पर सात लाख रुपये नकद लेकर चले गए। जिसका ब्याज आरोपित उसे कुछ समय तक देता रहा। साल 2018 में दोबारा आरोपित योगेश व उसकी मां उसकी दुकान पर आएं और उसे कोई जरूरी काम के लिए पैसे की मांग करने लगे। पहले उसने इंकार कर दिया, लेकिन वह काफी मिन्नत करने के बाद उसने अपनी दुकान में पड़ा 55 तोले सोना, जिसकी उस समय 16 लाख रुपये कीमत थी, वह उन्हें दे दिया। 

योगेश कुमार इस कीमत को भी ब्याज समेत वापस करने की बात कहीं। कुछ दिन बाद फिर से आरोपितों ने उसे 20 लाख रुपये की मांग की और उसने अपने बेचे हुए प्लाट की रकम से 20 लाख रुपये उन्हें उधार दे दिए। इसके बाद आरोपित योगेश कुमार ने अप्रैल 2018 में उसे 10 लाख रुपये फाइनेंस के लिए मांगे, जिसके बाद उसे कुछ शक होने पर उसने इस बार उसे उक्त 10 लाख रुपये नकद देने की बजाएं उसे बैंक के जरिए दिए। वहीं सितंबर 2018 को उसने जगदंबे स्करैब फार्म के नाम का सात लाख रुपये का चेक, तीन लाख रुपये का चेक आरोपित की पत्नी ममता सूद के नाम का दिया, जोकि उन्हें बैंक में लगाकर कैश करवा लिए। 

दिसंबर 2018 को उसने 6 लाख रुपये का एक ओर चेक उसकी पत्नी ममता सूद के नाम पर दिया, जबकि सितंबर 2019 को तीन लाख रुपये का चेक उसकी पत्नी के नाम पर दिया। इस तरह कुल मिलकर वह आरोपित योगेश कुमार को 72 लाख रुपये दे चुका था। पैसे लेने के बाद उसने ब्याज देना भी बंद कर दिया। जब उसने आरोपित से अपने पैसे वापस मांगे, तो वह टालमटोल करने लगा। वहीं उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपित ने एक सोची समझी साजिश के तहत उसे 72 लाख रुपये की ठगी। पुलिस ने मामले की पड़ताल करने के बाद आरोपित योगेश कुमार व उसकी पत्नी ममता सूद पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।    

रामपुरा फूल के युवक से शादी करने के बाद लड़की ने अपने साथ कनाडा ले जाने का झांसा दे 25.26 लाख रुपये की मारी ठगी


बठिंडा.
 विदेश बसने के सपने सजाए युवकों व युवतियों को आए दिन जालसाजी का शिकार होना पड़ रहा है कभी ट्रैवल एजेंट बीजा व विदेश के नाम पर लाखों की ठगी मार रहे हैं तो कभी युवक व युवती शादी करने के नाम पर लाखों की वसूली कर फरार हो रहे हैं। इसी तरह के  मामलेे में आइलेट्स पास एक लड़की ने रामपुरा फूल निवासी एक युवक से शादी करने के बाद उसे अपने साथ कनाडा ले जाने का झांसा देकर करीब 25.26 लाख रुपये की ठगी की है। आरोपित युवती ने युवक से इस शर्त पर शादी की थी। उसे कनाडा भेजने से लेकर उसकी पढ़ाई पर आने वाला सारा खर्च पीड़ित युवक उठा गए और कनाडा की वीजा और पीआर मिलने के बाद वह उसे अपने पास कनाडा बुला लेगी। शर्त को मानते हुए पीड़ित युवक ने सारा खर्च उठाया और अपनी पत्नी को कनाडा भेज दिया, लेकिन उसे कनाडा ना बुलाकर उसके साथ ठगी की। पुलिस ने मामले की पड़ताल करने के बाद आरोपित पत्नी व सास-ससुर पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को शिकायत देकर रामपुरा मंडी की स्वामी कालोनी निवासी हरविंदर कौर ने बताया कि उसका बेटा गगनदीप सिंह 12वीं पास है। चार सितंबर 2016 को उसके बेटे गगनदीप सिंह की शादी आइलेट्स पास संगरूर के गुरु तेग बहादुर नगर निवासी मनप्रीत कौर उर्फ मनी के साथ हुई थी। शादी रामपुरा फूल में हुई थी, जबकि आनंद कारज की रस्म गुरुद्वारा साहिब गांव लेहरा धुरकोट में हुई थी। शादी का पूरा प्रबंध रामपुरा मंडी के शक्ति रिजोर्ट में किया गया था, जिसका पूरा खर्च उनकी तरफ से उठाया गया था। पीड़िता के मुताबिक उसके बेटे का यह रिश्ता मानसा के जाेगा निवासी सुखदेव कौर उर्फ सुखी ने करवाया था। रिश्ता तय करते समय आरोपित युवती मनप्रीत कौर व उसके मां-बाप ने यह शर्त रखी थी कि उसे आगे की पढ़ाई के लिए कनाडा भेजा जाएगा और वहां पर जाने से लेकर पढ़ाई का सारा खर्च लड़कों वालों की तरफ से उठाया जाएगा। जिसके बदले में मनप्रीत कौर उनके बेटे गगनदीप सिंह को अपने साथ कनाडा लेकर जाएगी और दोनों कनाडा ही रहेंगे। 

पीड़िता के मुताबिक उन्होंने वीजा लगवाने, टिकट का खर्च, कपड़े, सोने आदि के अलावा उसके बैंक खाते में जमा करवाने समेत करीब 25.26 लाख रुपये खर्च कर अगस्त 2017 में उन्होंने आरोपित मनप्रीत कौर को कनाडा भेज दिया। कनाडा पहुंचने के एक साल बाद आरोपित मनप्रीत कौर ने उसके बेटे गगनदीप सिंह का वीजा लगवाने का झांसा दिया। इसके चलते आरोपित ने वीजा लगवाने के लिए इमीग्रेशन को दो बार उसके बेटे के अधूरे कागजात भेजे। जिसके कारण उसके बेटे का वीजा दोनों बार रिजेक्ट हो गया, लेकिन तीसरी बार वीजा लगने पर जब उसका बेटा गगनदीप सिंह कनाडा पहुंचा, तो आरोपित मनप्रीत कौर ने उसके साथ लड़ाई-झगड़ा किया और उसे घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद उसका बेटा अपने मामा के घर पर जाकर रहने लगा। जिसके बाद आरोपित मनप्रीत कौर ने उसके बेटे का फोन उठाना भी बंद कर दिया और उलटा उसके बेटे को धमकी दी कि अगर उसने उसकी जिदंगी में दखिल अंदाजी की, तो वह उस पर झूठा केस करवाकर जेल में बंद करवाने की धमकियां देनी शुरू कर दी। आरोपित मनप्रीत कौर ने कहा कि उसने कनाडा आना था, वह आएगी है, अब उसका उसके साथ कोई रिश्ता नहीं है, उसने सिर्फ कनाडा आने के लिए शादी की थी।

पीड़िता के मुताबिक जब उन्होंने वचाैलन सुखदेव काैर को साथ लेकर आरोपित मनप्रीत कौर के मां-बाप से बातचीत की, तो उन्होंने भी यह जबाव दिया कि उन्होंने अपनी बेटी को कनाडा भेजना था, वह भेज दिया है,अब उनका कोई रिश्ता नहीं है। पीड़िता ने बताया कि आरोपित मनप्रीत कौर, उसके पिता जसवीर सिंह व मां सुरिंदर कौर ने एक सोची समझी साजिश के तहत उसके बेटे से अपनी बेटी की शादी करवाकर उसे कनाडा ले जाने का झांसा देकर 25.26 लाख रुपये की ठगी। थाना सिटी  रामपुरा पुलिस ने पीड़ित युवक की पत्नी व सास-ससुर समेत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

मलोट में विधायक पर हमले के विरोध में अबोहर में भाजपा की रोष रैली, बाजार बंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात


बठिंडा/मलोट/
अबोहर। गत सप्ताह मुक्तसर साहिब के मलोट में अबोहर के भाजपा विधायक अरुण नारंग पर हुए जानलेवा हमले व उन्हें निर्वस्त्र करने के विरोध में मंगलवार को भाजपा ने अबोहर में आधे दिन के लिए बाजार बंद करने का आह्वान किया है। भाजपा कार्यकर्ता घटना के विरोध में रोष रैली भी निकाल रहे हैं। रोष रैली के दौरान किसानों के साथ फिर से कोई टकराव की स्थिति पैदा न हो इसके लिए अबोहर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वही बठिंडा में भी भाजपा वर्करों ने विरोध प्रदर्शन कर रैली निकाली व घटना के विरोध में सड़क पर बैठकर धरना दिया। 



अबोहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। लगभग 1500 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। उधर, टकराव की स्थिति को देखते हुए दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी हैं। भाजपा द्वारा सुबह नौ से दो बजे तक दुकानें बंद रखने का आह्वान किया गया है। फिलहाल भाजपा वर्करों द्वारा रैली शुरू कर दी गई है और रैली के आसपास पुलिस बल के अलावा अधिकारी भी मौजूद हैं।


बता दें, 27 मार्च को अबोहर के विधायक अरूण नारंग मलोट में एक प्रेस वार्ता करने के लिए गए थे। जिसके बारे में वहां के किसानों को पता चलते ही उन्होंने वहां के भाजपा कार्यालय का घेराव कर दिया। पुलिस बल द्वारा जब विधायक अरूण नारंग और उनके साथियों को किसानों से बचाकर निकालने का प्रयास किया गया तो किसानों ने विधायक अरूण नारंग पर हमला कर दिया और उनसे मारपीट करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए।


किसी तरह पुलिस ने उन्हें एक दुकान में भेजकर किसानों को दूर किया। इस संबंध में वहां की पुलिस द्वारा एक मामला भी दर्ज कर लिया गया है, जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश धूड़िया द्वारा मंगलवार को आधे दिन तक बाजार बंद रखने का ऐलान किया। जिसके चलते अबोहर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और भाजपा द्वारा रोष रैली निकाली जा रही है।

बठिंडा सरकारी अस्पताल के डाक्टर ने मारी मोटरसाइकिल सवार हो टक्कर, एक की मौत एक घायल


बठिंडा.
जिले के गांव मछाना के पास सरकारी अस्पताल में दाखिल एक डाक्टर ने कार से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है। संगत पुलिस के पास संदीप शर्मा वासी बुर्ज महिमा ने शिकायत दी कि वह अपने बुआ के लड़के कुलबीर सिंह उम्र 30 साल वासी गोपाल नगर बठिंडा के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था। इस दौरान गांव मछाना के नजदीक तेज रफ्तार से सरकारी अस्पताल के डाक्टर रविकांत गुप्ता उनकी तरफ आए व टक्कर मार दी। इस हादसे में कुलबीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बठिंडा के कोटफत्ता के पास बस में बैठी लड़की के ब्लेड से फांडे कपड़े, सवारियों ने पुलिस को दी सूचना तो मौके पर किया गिरफ्तार


बठिंडा.
बठिंडा के गांव कोटफत्ता के बस स्टेंड में एक व्यक्ति ने आगे की सीट पर बैठी लड़की के ब्लेड से कपड़े फाड दिए। हालांकि लड़की ने लाज शर्म के चलते मामले में पुलिस के पास लिखित शिकायत नहीं की लेकिन बस में ही बैठे लोगों ने इसकी सूचना संबंधित थाने में कर दी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाना कोटफत्ता पुलिस के सहायक थानेदार गौरा सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कोटफत्ता बस स्टेंड पर रोहित राम वासी बुढलाडा ने अगली सीट पर बैठी लड़की से जहां छेड़खनी की वही अपने हाथ में रखे तीखे ब्लेड से उसके कपड़े फाड़ दिए। इसमें लड़की को जब पता चला तो उसने लड़के को इस बाबत डाटा लेकिन लाज शर्म व बदनामी के डर से उसने इसकी शिकायत पुलिस के पास नहीं की लेकिन बस में ही बैठे दूसरे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस के पास कर दी व आरोपी व्यक्ति को वहां से जाने नहीं दिया। पुलिस ने मौके पर पहंचकर अपने स्तर पर शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया। मामले में जांच करने पर पता चला कि उक्त व्यक्ति लड़की को जानता नहीं था लेकिन बसों में बैठकर महिलाओ व लड़कियों से छेड़खानी करने का आदी था जिसके चलते वह बसों में महिलाओं से इस तरह का गैरकानूनी अभद्र व्यवहार करता था। 

जमीनी विवाद में ताया व उसके लड़के ने किया जानलेवा हमला, दो पर केस दर्ज

बठिंडा. जमीनी विवाद में ताया व उसके लड़के ने घर में दाखिल होकर एक व्यक्ति से मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में तलवंडी साबों पुलिस के पास मलकीत सिंह वासी सेखपुरा ने शिकायत दी कि प्रीतम सिंह उसका ताया है व उनके साथ काफी समय से पुस्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में प्रीतम सिंह अपने बेटे जगदीश सिंह के साथ उनके घर आया व जमीनी विवाद को लेकर गाली गलौच करने लगा। जब मामले में मलकीत सिंह ने विरोध जताया तो दोनों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया व गंभीर रुप से घायल कर मौके से फरार हो गए। मामले में तलवंडी साबों पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपी लोगों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।   



BATHINDA-नशे की पूर्ति के लिए पब्लिक प्लेस से करते थे वाहनों की चोरी, पुलिस ने दो लोगों को धर दबोचा


बठिंडा.
जिला पुलिस ने नशों की पूर्ति के लिए सार्वजनिक स्थानों में वाहनों की चोरी करने, लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार युवक में एक पर पहले भी लूटपाट, चोरी के करीब पांच मामले जबकि दूसरे आरोपी पर नशा तस्करी का एक केस पहले दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी लोगों ने माना कि वह मित्तल माल के पास अधिकतर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। जानकारी अनुसार सीआईए स्टाफ के एसआई तरजिंदर सिंह ने बताया कि शहर में वाहन चोरी व लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के खिलाफ एसएसपी भुपिंदरजीत सिंह विर्क ने अभियान चलाने के लिए टीमों का गठन किया था। उक्त टीमे विभिन्न इलाकों में हुई वारदातों को ट्रेस करने के लिए छापामारी कर रही है। इसी कड़ी में उन्हें मुखबरी हुई कि शहर में वाहन चोरी व लूटपाट की वारदात करने वाले गिरोह के दो लोग ट्रांसपोर्ट नगर में घूम रहे हैं व किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसी कड़ी में पुलिस ने मौके पर हीरा सिह पंमा मसीह व भुपिंदर सिंह भिंदर वासी गांव कोटभाई को काली स्कूटी में घूमते धर दबोचा। उक्त लोग नशा करने के आदी है व महंगे नशे की पूर्ति के लिए शहर में स्कूटर, मोटरसाइकिल की चोरी कर उसे सस्ते दामों में बेचने का धंधा करते थे। आरोपी लोगों से मौके पर मिली काली स्कूटी बिना नंबर की थी। जांच में खुलासा हुआ कि हीरा सिंह पर लूटपाट, डकैती व नशा तस्करी केपहले भी पांच मामले विभिन्न थानों में दर्ज है जबकि भुपिंदर सिंह पर नशा तस्करी का एक केस दर्ज है। दोनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में माना कि उन्होंने दो मोटरसाइकिल मित्तल माल बठिंडा के आगे से पिछले दिनों चोरी कर बेचे हैं। पुलिस दोनों युवकों की तरफ से की गई आपराधिक वारदातों के संबंध में पूछताछ कर जांच कर रही है।  

दो लोगों को दड्डा सट्टा लगाते 2520 रुपए की नगदी के साथ किया गिरफ्तार 

बठिंडा. संतपुरा रोड के नजदीक अंडरब्रिज बठिंडा में पुलिस ने दो लोगों को दड्डा सट्टा लगाते गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस के सहायक थानेदार गुरदीप सिंह ने बताया कि संतपुरा रोड के पास स्थित अंडरब्रिज के पास हैप्पी बांसल वासी अग्रवाल कालोनी व मिट्टू बांसल वासी नई बस्ती बठिंडा दड्डा सट्टा लगाने का धंधा कर रहे थे। आरोपियों को मौके पर 2520 रुपए की नगदी व सट्टा लगाने के लिए इस्तेमाल होने वाले साजों सामान के साथ गिरफ्तार किया गया हालांकि बाद में जमानत पर दोनों को रिहा कर दिया गया। 

लाहन, हेरोइन, भुक्की व अवैध शराब की तस्करी करने वाले 8 लोगों को नामजद कर किया गिरफ्तार 

बठिंडा. जिला पुलिस ने हरोइन , हरियाणा मार्का शराब, भुक्की व लाहन के साथ 8 लोगों को विभिन्न स्थानों पर नामजद किया है। इसमें सभी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। कैंट पुलिस के सहायक थानेदार जगजीत सिंह ने बताया कि जसवंत सिंह वासी भुच्चो खुर्द को लिंक रोड भुच्चो खुर्द के पास 2400 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। तलवंडी साबो पुलिस के सहायक थानेदार सुरजीत सिंह ने बताया कि मनप्रीत सिंह वासी मानसा को गांव बहिमण जस्सा सिंह के पास 10 बोतल हरियाणा मार्का शराह के साथ गिरफ्तार कर बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। तलवंडी साबो पुलिस के ही सहायक थानेदार गुरमेज सिंह ने बताया कि बसंत सिंह वासी लेलेवाला को गांव में 20 लीटर लाहन के साथ गिरफ्तार किया गया है। सिविल लाइन पुलिस के सहायक थानेदार हरिंदर सिंह ने बताया कि अवतार सिंह वासी धोबियाना रोड़ बठिंडा को सेंट जेवियर स्कूल के होस्टल के नजदीक 20 ग्राम हरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। नहियावाला पुलिस के सहायक थानेदार मुकंद सिंह ने बताया कि कमलजीत शर्मा वासी कोठे जस्सा सिंह वाला को बायपास गोनियाना मंडी के पास से करीब 60 बोतल हरियाणा मार्का शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। नहियावाला पुलिस के सहायक थानेदार बहादर सिंह ने बताया कि केवल सिंह वासी महिमा सिवाई को गांव में तीन किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त तस्करी करते गिरफ्तार किया गया है। वही तलवंडी साबो पुलिस के सहायक थानेदार सुरजीत सिंह ने बताया कि गुरसेवक सिंह व तिरलोचन सिंह वासी गोबिंदपुरा को 35 बोल हरियाणा मार्का शराब की तस्करी स्कूटी पर करते संगत खुर्द के पास से गिरफ्तार किया गया है। 



Sunday, March 28, 2021

बठिंडा के माल रोड से पप्पू लाटरी वाले का पैसों से भरा बैग चोरी, 30 हजार की नगदी के साथ डेढ़ लाख की लाटरी लेकर फरार


बठिंडा.
माल रोड पर लाटरी बेचने का काम करने वाले एक एजेंट का पैसों वाला बैग एक चोर चुरा ले गया। एजेंट ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी है। आरोपी चोर सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। माल रोड पर लाटरी की स्टाल लगाने वाले पप्पू लाटरी वाले ने बताया कि वो गोनियाना मंडी में रहता है।वो रोजाना की तरह शुक्रवार को सुबह अपनी लाटरी वाली स्टाल पर पहुंचा। उसने अपना बैग को स्टाल पर रखा और पास ही कोई काम के लिए चला गया, जब कुछ मिनट बाद वो वापस आया तो देखा कि उसका बैग गायब था। पप्पू ने बताया कि उसके बैग में 30 हजार रुपए नकद और डेढ़ लाख रुपए की लाटरियां थीं। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी है।

पीओ स्टाफ ने राजस्थान से पकड़ा नशा तस्करी मामले में भगोड़ा

बठिंडा. पीओ विंग ने नशा तस्करी के मामले में भगोड़ा चल रहे एक व्यक्ति को राजस्थान के चुरू से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमृतपाल सिंह उर्फ अमरी वासी नथाना के तौर पर हुई है। पीओ विंग के इंचार्ज राजिंदर सिंह ने बताया कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ थाना कैंट में चिट्टे का केस दर्ज किया गया था। आरोपी कई सालों से अदालत से भगोड़ा चल रहा था। जिसे पकड़ने के लिए एएसआई देसराज पुलिस टीम के साथ राजस्थान के चुरू में पहुंचे,जहां पुलिस टीम ने अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया। एएसआई देसराज ने बताया कि आरोपी नाम बदलकर रह था, जो यहां पर चुनरी रंगने का काम करता था। आराेपी को गिरफ्तार करने के बाद थाना कैंट के हवाले कर दिया है।




BATHINDA/ विधायक नारंग पर किए कातिलाना हमले के विरोध में भाजयुमों का विरोध प्रदर्शन, सरकार का पुतला जला राष्ट्रपति शासन की रखी मांग


बठिंडा.
मलोट में भाजपा के विधायक अरुण नारंग पर किए गए कातिलाना हमले और कपड़े फाड़ने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई भाजपा युवा मोर्चा ने शहर में विरोध प्रदर्शन कर कैप्टन सरकार का पुतला जलाया वही मामले में राष्ट्पति को ज्ञापन भेज राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मद्देनजर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई। भाजयुमों की तरफ से पूरे प्रदेश में प्रदेशाध्यक्ष भानु प्रताप के दिशा निर्देशों पर रोष व्यक्त करते हुए कैप्टन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई वही पुतला जलाया गया। इस रोष प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश के उपाध्यक्ष दयालदास सोढ़ी व जिला अध्यक्ष विनोद विंटा विशेष रूप से शामिल हुए। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के गुंडों की तरफ से भाजपा के विधायक पर किया गया हमला कायराना हरकत है। जिसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयालदास सोढ़ी ने कहा कि कांग्रेस लोगों का विश्वास जीतने में नाकाम रही है जिसके चलते ऐसी हरकतें करवा कर लोगों को डराना चाहती है। भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद बिंटा ने कहा कांग्रेस सरकार पूरे प्रदेश में रोजगार देने व नशा खत्म करने में नाकाम रही है अब जब भाजपा कांग्रेस सरकार की पोल खोल रही है तो उनके नेताओं को डराने के लिए किसानों के नाम पर सरकार गुंडागर्दी करवाने में लगी है।  युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव अशुतोष तिवाडी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने चार साल में कोई काम नही किया, जिसके चलते गुंडागर्दी कर रही है। सन्दीप अग्रवाल ने कहा कि अगर सरकार मौजूदा विधायक की सुरक्षा नहीं कर सकती, तो आम जनता का क्या हाल होगा। प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील सिंगल ने कहा कि राजनीतिक गुंडों को तुरन्त गिरफ्तार कर  सख्त सजा मिलनी चाहिए, ताकि सोहार्द कायम रह सके। इस मौके पर  नेशनल काउंसिल मैम्बर मोहन लाल गर्ग, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहित गुप्ता, विजय सिंगला, नरिंदर मित्तल, नवीन सिंगला , पूर्व डिप्टी मेयर गुरिंदर मांगट, नीरज जौड़ा, कंचन जिंदल, जिला महामंत्री उमेश शर्मा, वरिंदर शर्मा, रिशु गर्ग,  बबीता गुप्ता, राजेश नोनी, अशोक बालियांवाली, मुनीश मित्तल, जयंत शर्मा, हरीश बाबू, राम पुकार, रवि मौर्य, दलजीत खुरमी, दीपक कलोई, मुनीश शर्मा, अशोक कुमार , मनोज कुमार जैन, रविन्द्र कुमार, जर्मन गहरी, हर्ष मित्तल गगन गोयल, संजीव डागर, ऋषव जैन, सागर, संजय, दीपक चार्ली व अन्य कार्यकर्ता हाजिर थे।

फोटो सहित-बीटीडी-34,35-भाजपा के नेता विरोध प्रदर्शन कर कैप्टन सरकार का पुतला जलाते वही भाजपा विधायक पर हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन करते भाजपा नेता। 


Attack on BJP MLA in Punjab: हमले के विरोध में पंजाब में उबाल, भाजपा का कई जगह रोष प्रदर्शन, संयुक्त किसान मोर्चे ने किया घटना से किनारा


पटियाला/बठिंडा/संगरूर/लुधियाना। मुक्तसर के मलोट में भाजपा विधायक अरुण नारंग पर हुए जानलेवा हमले एवं कपड़े फाड़ने जैसी घटना से गुस्साए भाजपाइयों ने आज पटियाला में अनारदाना चौक पर पंजाब सरकार के खिलाफ अर्धनग्न अवस्था में रोष प्रदर्शन कर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला भी फूंका। वहीं, घटना को लेकर किसान नेताओं ने किनारा कर लिया है। संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि मारपीट करना उनके एजेंडे में नहीं है। 


बठिंडा में फायर ब्रिग्रेड चौक में भाजपा युवा मोर्चा ने कैप्टन सरकार का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया वही भाजपा के जिला शहरी प्रधान विनोद कुमार बिंटा ने कहा कि पंजाब में कैप्टन सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने व लोगों की जानी व माली सुरक्षा करने में नाकाम रही है। इस स्थिति में पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए। वही भाजपा युवा मोर्चा के प्रधान संदीप अग्रवाल ने भी कैप्टन सरकार पर हमला करते राज्य में भाजपा विधायक पर हुए हमले की निंदा करते सख्त कानूनी कारर्वाई की मांग की। वही आरोप लगाया कि किसान आंदोलन के नाम पर कांग्रेस राज्य मेें विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है व प्रयोजित हमले करवाए जा रहे हैं।


पटियाला में पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते भाजपा नेता। 

पटियाला में भाजपा के जिला प्रधान हरिंदर कोहली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एसके देव एवं सुखविंदर कौर नौलखा की अगुवााई में पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। भाजपा नेताओं की मांग है कि भाजपा के विधायक अरुण नारंग के साथ हुई इस शर्मनाक घटना के आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और पंजाब सरकार इस्तीफा दे।


पंजाब में तुरंत राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग

मलोट में विधायक अरुण नारंग पर हुए हमले के विरोध में संगरूर में भी भाजपा नेताओं ने जिला प्रधान रणदीप दियोल की अगुवाई में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला फूंका और पंजाब में तुरंत राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। भाजपाइयों ने एलान किया कि यदि सरकार की शह पर पंजाब पुलिस उनकी सुरक्षा नहीं कर सकती तो अब वह अपनी सुरक्षा खुद करेंगे और ऐसी घटनाओं का मुंहतोड़ जवाब देंगे। 

संगरूर में लाल बत्ती चौक पर प्रदर्शन करते भाजपाई। जागरण

हरियाणा के सीएम ने भी की घटना की निंदा

पंजाब में बीजेपी विधायक से हुई मारपीट की हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने भी निंदा की है। सीएम ने ट्वीट कर लिखा- पंजाब के अबोहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अरुण नारंग जी के साथ मलोट में हुई जानलेवा और अभद्र घटना की मैं निंदा करता हूं, जनता के निर्वाचित प्रतिनिधि के साथ ऐसी घटना पंजाब में कानून व्यवस्था और कांग्रेस सरकार की विफलता का प्रतीक है।

लुधियाना कार्यालय में बढ़ी सुरक्षा

मलोट में भाजपा विधायक के साथ हुई घटना के बाद लुधियाना पुलिस ने लुधियाना में भाजपा के जिला कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी है। भाजपा कार्यालय के बाहर बेरिकेटिंग कर पुलिस फोर्स तैनात की जा रही है। मलोट में भाजपा विधायक पर हुए हमले के बाद पूरे प्रदेश में भाजपाइयों गुस्सा सातवें आसमान पर है। 

किसान नेता बोले- हमला करना हमारे एजेंडे में नहीं

भाजपा विधायक अरुण नारंग पर हुए हमले के बाद किसान नेता हिंसा की घटना के किनारा कर रहे हैैं। संयुक्त किसान मोर्चा के कन्वीनर दर्शनपाल ने कहा कि किसी भी नेता के कपड़े फाड़नेे या उसके साथ मारपीट करना हमारे एजेंडे में नहीं है। जिन्होंने भी यह काम किया बहुत गलत किया है, लेकिन इसकी जिम्मेदार केंद्र सरकार है। केंद्र की गलती पर लोग छोटे नेताओं पर गुस्सा निकाल रहे हैं।

भाकियू उगराहां के प्रदेश महासचिव शिंगारा सिंह मान ने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय है। विरोध प्रदर्शन किसी हद तक रहना चाहिए। सरकार को भी समझना चाहिए कि लोग कब तक सब्र करेंगे। इस घटना की जिम्मेदार केंद्र सरकार है। अभी हमें यह पता नहीं चल पाया है कि वहां पर कौन सी यूनियनों के सदस्य थे, लेकिन कुछ वीडियो मिले हैैं, जिसमें हमारे संगठन का कोई झंडा नहीं दिखा।

भाकियू उगराहां के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोठू सिंह कोटड़ा ने कहा कि कपड़े फाड़ना या हमला करना गलत है। हम काले झंडे दिखाकर रोष प्रदर्शन कर सकते हैं। हमला निंदनीय है और यह शरारती तत्वों का काम हो सकता है। किसान एकता मोर्चा के प्रधान रुलदू सिंह मानसा ने कहा कि हम संयुक्त मोर्चे की बैठक कर रहे हैं। हम इस मामले की पड़ताल करेंगे। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

पड़ताल करने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा

भाकियू सिधुपुर के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष काका सिंह कोटड़ा ने कहा कि हमारे और कुछ और संगठनों के सदस्य घटनास्थल पर थे। संयुक्त किसान मोर्चा ने शांतिमय विरोध के लिए कहा गया है, लेकिन पता नहीं वहां पर क्या हालात बने होंगे कि लोगों को इस घटना को अंजाम देना पड़ा। हमारे संगठन के प्रधान इस मामले की पड़ताल करेंगे, अगर इस घटना में हमारे संगठन के सदस्यों की भूमिका सामने आई तो वह इसकी जिम्मेदारी लेंगे। पड़ताल करने के बाद रविवार को मुक्तसर में मीडिया से बात की जाएगी।

जनता नगर अबोहर रेलवे लाइन पुल के पास नवयुवक की वृक्ष से लटकी लाश मिली, आत्महत्या की आशंका

 


बठिंडा। रविवार प्रातः 6 बजे जनता नगर अबोहर रेलवे लाइन पुल के पास उड़िया कॉलोनी के सामने एक वृक्ष पर नवयुवक की लाश लटक रही है की सूचना सहारा मुख्यालय में मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम राजेंद्र कुमार, मणिकरण शर्मा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पर एक नवयुवक का शव वृक्ष पर लटक रहा था। सहारा टीम ने थाना कैनाल पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची घटना की जांच की मृतक के पास से कोई ऐसी चीज नहीं मिली जिससे मृतक की शिनाख्त हो सके। सहारा टीम ने पुलिस कार्रवाई के बाद मृतक  नवयुवक की लाश को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। सहारा टीम द्वारा लाश को सुरक्षित रख दिया गया है और शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। युवक ने आत्महत्या की है य फिर उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है व मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

 

Bathinda/ कोरोना के दो केस मिले लेकिन दो कोरोना पॉजिटिव की हो गई मौत, सहारा ने किया अंतिम संस्कार


बठिंडा.
रविवार को बेशक जिले में नए कोरोना पोजटिव केस के मामलों में कमी आई है लेकिन इस दौरान दो पोजटिव मरीजों की मौत हो गई। रविवार को फरीदकोट मेडिकल कालेज से मिले रिपोर्ट में दो केस अजीत रोड बठिंडा व एक्सफोर्ड स्कूल भगता से पोजटिव मिले हैं। वही मैक्स अस्पताल बठिंडा में दाखिल कोरोना पॉजिटिव मदन लाल पुत्र बलैती राम उम्र 55 साल वासी रामपुरा फूल की मौत हो गई। उन्हें 26 मार्च को कोरोना पॉजिटिव आने के कारण अस्पताल में दाखिल किया गया था। वही आज सुबह कोरोना पॉजिटिव होने के कारण मृत्यु हो गई। सहारा की करोना वैरीयर्स टीम जग्गा सहारा, संदीप गिल, हरबंस सिंह, सुमित ढींगरा ने मदन लाल के शव को पैक कर कर रामपुरा फूल पहुंचाया जहां स्थानीय श्मशान भूमि में कोरोना वैरीयर्स टीम ने पी.पी.ई. किटस पहन कर पूर्ण सम्मान के साथ संस्कार कर दिया। वही दूसरे पोजटिव व्यक्ति को गुरु गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट में दाखिल करवाया गया था। कोरोना पॉजिटिव बाई सिंह पुत्र हाकम सिंह उम्र 72 साल को 18 मार्च को कोरोना पॉजिटिव होने के कारण दाखिल किया था। उनकी रविवार प्रातः 8:30 बजे उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। कोरोना वैरीयर्स टीम ने बाई सिंह का शव फरीदकोट से लाकर स्थानीय श्मशान भूमि दाना मंडी में पी.पी.ई. किटस पहन कर पूर्ण सम्मान के साथ संस्कार कर दिया। वही फरीदकोट मेडिकल कालेज से मिले सैंपलों में राहत वाली बात यह है कि 347 लोंगों  रिपोर्ट नेगटिव मिली है। 


घरेलू झगड़े के चलते पत्नी से की मारपीट, पति समेत पांच ससुरालियों पर केस दर्ज


बठिंडा
. गांव जस्सी पौ वाली में घरेलू झगड़े के चलते एक व्यक्ति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी से मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना सदर बठिंडा पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर आरोपित पति समेत पांच ससुरालियों पर मारपीट करने का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत देकर सुनीता रानी निवासी गांव जस्सी पौ वाली ने बताया कि उसका अपने पति गगनदीप सिंह के साथ घरेलू झगड़ा हो गया था। इसके चलते वह अपने मायके जाकर रहने लगी थी। बीते दिनों वह अपने ससुराल वापस आई, तो उसके पति गगनदीप सिंह, देवर अमनदीप सिंह ननंद गुरमेल कौर, देवरानी राजवीर कौर व ससुर बलवंत सिंह ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने सभी आरोपितों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


170 लीटर लाहन व 36 बोतल हरियाणा मार्का शराब बरामद

बठिंडा. थाना कैंट व नंदगढ़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 170 लीटर लाहन व 36 बोतल हरियाणा मार्का शराब बरामद की है, लेकिन आरोपित पहले ही फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपितों को नामजद कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए है। थाना कैंट के हवलदार बलविंदर सिंह के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि गांव भुच्चो खुर्द में अवैध शराब बनाई जाती है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की, तो मौके से 150 लीटर लाहन बरामद की गई, जबकि आरोपित इकबाल सिंह निवासी गांव तुंगवाली फरार होने में सफल रहा। इसके बाद पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए है। इसी तरह थाना नंगदढ़ के हवलदार गुरमीत सिंह ने भी गुप्त सूचना के आधार पर गांव रायके कलां में छापेमारी कर 20 लीटर लाहन और 36 बोतल हरियाणा मार्का शराब बरामद की, जबकि पहले ही फरार हो चुके आरोपित कुलवीर सिंह निवासी गांव रायके कलां के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए है।

Bottom of Form

 

खबर एक नजर में देखे

Labels

पुरानी बीमारी से परेशान है तो आज ही शुरू करे सार्थक इलाज

पुरानी बीमारी से परेशान है तो आज ही शुरू करे सार्थक इलाज
हर बीमारी में रामबाण साबित होती है इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा

संपर्क करे-

Haridutt Joshi. Punjab Ka Sach NEWSPAPER, News website. Shop NO 1 santpura Road Bathinda/9855285033, 01645012033 Punjab Ka Sach www.punjabkasach.com

Popular Posts

हमारे बारे में

Find the latest breaking news and information on the  word top stories, weather, business, entertainment, politics, and more. For in-depth  ...Read Punjab Ka Sach in Google play store App.link......
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkasach  Click on
पंजाब का सच हिंदी में प्रकाशित होने वाला दैनिक अखबार है जो पंजाब के बठिंडा से प्रकाशित होता है। बेवसाइट में आपकों देश, विदेश, धर्म, राजनीति, संस्कृति, खेल, शिक्षा व रोजगार की तमाम खबरे सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। पंजाब का सच न्यूज बेवसाइट की अपनी गूगल प्ले एप है जिसे आप गूगल प्ले में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। -Punjab Ka Sach Newspaper ( RNI Reg. No PUNBIL/2015/63534) contect-9855285033 punjab ka sach registration cr

Followers

Translate

आनलाईन रीडर

देश-विदेश-खेल-सेहत-शिक्षा जगत की खबरे पढ़ने के लिए क्लिक करे।

देश-विदेश-खेल-सेहत-शिक्षा जगत की खबरे पढ़ने के लिए क्लिक करे।
हरिदत्त जोशी, मुख्य संपादक, contect-9855285033

हर गंभीर बीमारी में असरदार-इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा

हर गंभीर बीमारी में असरदार-इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा
संपर्क करे-

Amazon पर करे भारी डिस्काउंट के साथ खरीदारी

संस्थापक एवं मुख्य संपादक

Haridutt JOshi
M.d PKs Group
9855285033
mail.punjabkasach@gmail.com
website-www.punjabkasach.com
google.com, pub-3340556720442224, DIRECT, f08c47fec0942fa0

Search This Blog

google.com, pub-3340556720442224, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नशा छोड़ना चाहते हो या फिर किसी भी बीमारी से राहत तो करे संपर्क ...

नशा छोड़ना चाहते हो या फिर किसी भी बीमारी से राहत तो करे संपर्क ...
वट्सएप नंबर पर मेडिकल रिपोर्ट के साथ घर बैठे संपर्क करे-9855285033

Contact Form

Name

Email *

Message *

Search This Blog

Bathinda Leading NewsPaper

E-Paper Punjab ka Sach 02/05/2024