शुक्रवार, 25 जून 2021

बठिंडा शहरी क्षेत्र में वार्ड नंबर 46 से आजाद चुनाव लड़ चुके संदीप रेड्डी अकाली दल में शामिल, शिअद हलका इंचार्ज सरुप सिंगला ने दिया सिरोपा



बठिंडा.
अकाली दल के हलका इंचार्ज सरुपचंद सिंगला ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस सरकार की नींव भी हिलती जा रही है। कैप्टन सरकार ने पंजाब पर सिर्फ राज किया परंतु शिरोमणी अकाली दल सरकार बना कर भी सेवा ही करता है। इस दौरान वार्ड नंबर 46 से आजाद चुनाव लड़ चुके संदीप रेड्डी को शिरोमणी अकाली दल में शामिल किया गया। सिंगला ने कहा शिअद का सपना हमेशा ही पंजाबियों का भला करने का रहा है। उन्होंने संदीप रेड्डी को पार्टी का सिरोपा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अकाली दल ने मेहनती वर्करों का सम्मान रखा है तथा संदीप रेड्डी को भी पूरा सत्कार पार्टी में मिलेगा। उन्होंने वित्त मंत्री पर निशाना साधधधततते कहा कि बठिंडा में वित्तमंत्री ने अपने रिश्तेदार को बैठा कर बठिंडा को पूरी तरह लूटने के लिए उसे आजाद छोड़ रखा है। सरूप सिंगला ने कहा कि बेशक कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा मनप्रीत सिंह बादल ने बठिंडा निवासियों से सैकड़ों ऐसे वादे किए थे जो पूरे नहीं हुए, परंतु कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा कांग्रेस के नेता और वित्तमंत्री के सपने जरूर पूरे हो गए। उन्होंने कहा कि बठिंडा निवासियों ने मनप्रीत बादल को विजेता बनाकर विधानसभा में भेजा था, परंतु मनप्रीत बादल ने कानून को अपने हाथों की कठपुतली बनाकर अपने रिश्तेदार को बठिंडा निवासियों पर थोप दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सवाल का जवाब वित्तमंत्री के रिश्तेदार से बठिंडा निवासी नहीं मांग रहे, बल्कि जिसको विधानसभा भेजा, उसी से जवाब मांग रहे हैं और वह विधायक मनप्रीत बादल जवाब देने से भाग रहे है। अब विधानसभा चुनाव में मनप्रीत बादल को बठिंडा निवासियों के जवाब देने ही होंगे। इस दौरान उनके साथ निर्मल सिंह संधू, गुरसेवक सिंह मान, बंत सिंह सिद्धू, हरविंदर सिंह गंजू, देसराज गुर, बलविंदर सिंह बिंदर फर्नीचर वाले, कुलवंत राए, अभय खनगवाल व अन्य अकाली नेता उपस्थित थे।

फोटो -अकाली दल में संदीप रेड्डी को शामिल करते सरुप चंद सिंगला। फोटो- अशोक


1975 में लगी इमरजेंसी के खिलाफ बठिंडा में भाजपा युवा मोर्चा ने काली पट्टियां बांध कर किया प्रदर्शन -इमरजेंसी लगा कर कांग्रेस ने अंबेडकर जी के संविधान की उड़ाई धज्जियां:- सन्दीप अग्रवाल

 


बठिंडा. कांग्रेस की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा घोषित की गई इमरजेंसी में लोगो की आवाज दबाने के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक में काली पट्टियां बांधकर  रोष प्रदर्शन किया गया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सन्दीप अग्रवाल ने कहा डा. अम्बेडकर ने भारत की अखंडता के लिए महान संविधान बनाया था लेकिन कांग्रेस ने 1975  में आज के ही दिन सत्ता के स्वार्थ व अंहकार में देश पर आपातकाल थोपकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की। असंख्य सत्याग्रहियों को रातों रात जेल की कालकोठरी में कैदकर मीडिया की आजादी पर ताले जड़ दिए थे। नागरिकों के मौलिक अधिकार छीनकर संसद व न्यायालय को मूकदर्शक बना दिया। जिलाध्यक्ष सन्दीप अग्रवाल ने कहा कि एक परिवार के विरोध में उठने वाले स्वरों को कुचलने के लिए थोपा गया आपातकाल आजाद भारत के इतिहास का एक काला अध्याय है। 21 महीनों तक शासन की क्रूर यातनाएं सहते हुए देश के संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर लोगो ने बलिदान व त्याग किया।, जिसे भाजपा का हर कार्यकर्ता नमन करता है। भाजयुमो के लीगल सेल के इंचार्ज विकास फुटेला व भाजपा के एडवोकेट सुनील त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस अपने तानाशाह रवैये से आज भी लोगो की आवाज दबाने के पंजाब में नौकरियां मांग रहे बेरोजगारों, नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे लोगो, प्रदर्शन कर हक मांगने वाली महिलाओं पर लाठीचार्ज करवा कर लोकतंत्र का गला दबाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस का इतिहास ही दमनकारी नीतियां रही है जिसे अब लोग सहन नहीं करेंगे। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी सदस्य लविश सिंगला, सेंट्रल मण्डल के उपाध्यक्ष सुमित केजरीवाल, एडवोकेट राहुल गर्ग व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

फोटो -तत्कालीन सरकार की तरफ से एमरजेंसी लगाने के विरोध में प्रदर्शन करते भाजयुमों वर्कर व पदाधिकारी।  


ਬਠਿੰਡਾ ਸ਼ਹਿਰੀ ਕਾਂਗਰਸ ਨੇ ਮਨਾਇਆ ਕਬੀਰ ਦਾਸ ਜਯੰਤੀ ਦਾ ਦਿਹਾੜਾ


 
ਬਠਿੰਡਾ . ਪਿਛਲੀ ਦਿਨੀ ਬਠਿੰਡਾ ਸ਼ਹਿਰੀ ਕਾਂਗਰਸ ਨੇ ਧੂਮ ਧਾਮ ਨਾਲ ਕਬੀਰ ਦਾਸ ਜਯੰਤੀ ਦਾ ਦਿਹਾੜਾ ਮਨਾਇਆ। ਵਾਰਡ ਨੰ. 30 ਵਿੱਚ ਸਥਿਤ ਕਬੀਰ ਦਾਸ ਧਰਮਸ਼ਾਲਾ ਵਿਖੇ ਭਗਤ ਕਬੀਰ ਜੈਅੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਾਰਡ ਦੇ ਕੌਂਸਲਰ ਬਲਜਿੰਦਰ ਠੇਕੇਦਾਰ ਵਲੋਂ ਇਕ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਜਿੱਥੇ ਮੇਅਰ ਰਮਨ ਗੋਇਲ ਅਤੇ ਸ਼ਹਿਰੀ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਰੁਣ ਵਧਾਵਨ ਤੋਂ  ਇਲਾਵਾ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਕਾਂਗਰਸੀ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ । ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਬੋਲਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਸਭ ਨੂੰ ਭਗਤ ਕਬੀਰ ਜੀ ਦੀਆਂ ਸਿੱਖਿਆਵਾਂ ਤੇ ਚੱਲਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਵਾਰਡ ਨੰ.30 ਦੇ ਕੌਂਸਲਰ ਬਲਜਿੰਦਰ ਠੇਕੇਦਾਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀਂ ਖ਼ਜਾਨਾ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਵਾਰਡ ਵਿੱਚ ਸਥਿਤ ਧਰਮਸ਼ਾਲਾ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ ਸੀ, ਜਿਸ ਉਪਰੰਤ ਉਨ੍ਹਾਂ ਧਰਮਸ਼ਾਲਾ ਦੇ ਨਵੀਨੀਕਰਨ ਲਈ 30 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਗਰਾਂਟ ਦੇਣ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਹੈ, ਇਸ ਲਈ ਉਹ ਖਜਾਨਾ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਦਿਲੋਂ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਕੇ ਕੇ ਅਗਰਵਾਲ,  ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਮੇਅਰ ਰਮਨ ਗੌਇਲ, ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਅਸ਼ੋਕ ਪ੍ਰਧਾਨ, ਸ਼ਹਿਰੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਰੁਣ ਵਧਾਵਣ,ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਅਸ਼ੋਕ ਪ੍ਰਧਾਨ, ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਹਰਮੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਪਵਨ ਮਾਨੀ, ਕੌਂਸਲਰ ਪ੍ਰਵੀਨ ਗਰਗ ਅਤੇ ਹੋਰ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਕਾਂਗਰਸੀ ਆਗੂ ਹਾਜਰ ਸਨ।

प्रो. डॉ. वितुल के. गुप्ता ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने का विरोध कर रहे डॉक्टरों का किया समर्थन

 


बठिंडा.
स्वास्थ्य एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता और एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया (मालवा शाखा) के अध्यक्ष प्रो. डॉ. वितुल के. गुप्ता ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने का विरोध कर रहे सरकारी डॉक्टरों को समर्थन दिया है। डॉ. वितुल ने कहा कि छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने से सरकारी डॉक्टरों के वेतन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, जिससे आर्थिक नुकसान हुआ है। डा. वितुल ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि इसी सरकार ने सरकारी डाक्टरों को कोविड योद्धाओं के रूप में सम्मानित किया है और अब छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के कार्यान्वयन के साथ उनके मूल्य का अवमूल्यन करने वाले पेशे का अपमान किया है। सरकारी डॉक्टरों के साथ इस तरह का व्यवहार वित्तीय निहितार्थों की तुलना में उनकी गरिमा को कम करने के लिए बहुत अधिक अपमान का कारण बन रहा है। सरकारी डॉक्टरों को बढ़े हुए वेतन पैकेज के साथ पुरस्कृत किया जाना चाहिए था क्योंकि उन्होंने निजी अस्पतालों के बहुत अधिक वेतन पैकेजों के आकर्षण का विरोध करते हुए प्रतिकूल और संसाधन की कमी वाली परिस्थितियों में बहुत कड़ी मेहनत की है। खासकर कोविड-19 दूसरी लहर के दौरान जब कुछ निजी अस्पतालों को भागने के लिए दोषी ठहराया गया। मरीज बेवजह ज्यादा फीस वसूल रहे हैं। डॉ. वितुल ने मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री, पंजाब को छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के कार्यान्वयन पर पुनर्विचार करने और वास्तविक कोविड योद्धाओं, सरकारी डॉक्टरों को उच्च वेतन पैकेज सुनिश्चित करने के लिए लिखित प्रतिनिधित्व भेजा है।


बठिंडा की सड़कों में क्रांसिग के लिए लगाई जैबरा लाइन में घटिया समाग्री लगाई, उठी जांच की मांग

बठिंडा. बठिंडा शहर में नई सड़क बनाने के बाद अब निगम की तरफ से विभिन्न स्थानों में ज़ेबरा क्रॉसिंग लगाई जा रही है। इसमें ठेकेदार की तरफ से घटिया मट्रियल लगाया जा रहा है। इसके चलते जेबरा लाइन लगाने के कुछ दिन बाद ही मिटने लगी है। लाखों रुपए खर्च कर किए जा रहे काम में घटिया समाग्री का इस्तेमाल कर घपला किया जा रहा है। इसे लेकर समाज सेवी संजीव जिंदल ने डीसी बठिंडा, निकाय विभाग, नगर निगम कमिश्नर व संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजकर मामले की जांच करने व इस बाबत घपला करने वाले ठेकेदार पर कानूनी व विभागीय कारर्वाई करने की मांग की है। संजीव जिंदल ने बताया कि एक दिन पहले निगम के ठेकेदार ने माल रोड पर ज़ेबरा क्रॉसिंग लगाई गई थी। सुबह जेबरा क्रॉसिंग की लाइनें सड़क से लुप्त हो चुकी है। जो थोड़ी बहुत दिख रही है जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उन्होंने कमिश्नर नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से मांग रखी कि  ठेकेदार द्वारा सड़कों पर ज़ेबरा क्रॉसिंग लगाने के लिए जो घटिया मटीरियल इस्तेमाल किया जा रहा है उसके चलते ठेकेदार के ऊपर बनती कार्रवाई की जाए। इस मामले में अधिकारियों की मिलीभगत से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। 

फोटो सहित-बीटीडी-9-शहर में कुछ दिन पहले लगाई जैबरा लाइन जो अभ धुंधली नजर आने लगी है। 


छठे पे कमिशन के विरोध में सरकारी डाक्टरों ने शुरू की अनिश्तकाल के लिए हड़ताल, मरीज हो रहे परेशान -मांगे पूरी करवाने तक डाक्टरों ने किसी भी तरह की ओपीडी व कोविड सेवा नहीं देने की कर रखी है घोषणा

 


बठिडा:
पंजाब सरकार की ओर से जुलाई माह से लागू किए जा रहे छठे पे कमिशन के विरोध में डाक्टर व सरकारी मुलाजिम पिछले कई दिनों से हड़ताल पर चल रहे हैं। हालांकि डाक्टरों द्वारा ओपीडी सेवाएं बंद कर दो घंटों के लिए प्रदर्शन किया जा रहा था लेकिन शुक्रवार से समूह डाक्टरों ने अनिश्तकाल के लिए पूरा दिन हड़ताल शुरू कर दी व किसी भी तरह से मरीजों को एटेंड नहीं किया। इसके चलते मरीजों व उनके परिजनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासकर दूरदराज से पहुंचे ग्रामीण लोग सुबह से ओपीडी काउंटरों के बाहर इंतजार करते रहे है व भारी भरकम गर्मी के बीच वापिस लौटने को मजबूत हो गए। फिलहाल  मुलाजिमों व डाक्टरों की हड़ताल के कारण आम लोगों को पिछले कई दिनों से परेशान होना पड़ रहा है। डाक्टरों की ओर से पंजाब सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार से हड़ताल शुरू की थी व शुक्रवार को हड़ताल का पांचवा दिन रहा।

शुक्रवार को पूर्ण हड़ताल के दौरान जिला प्रधान डा. गुरमेल सिंह व महासचिव डा. खुशदीप सिंह सिद्धू की अगुआई में सिविल सर्जन दफ्तर के बाहर रोष धरना दिया। डाक्टरों ने आज पूरा दिन ओपीडी सेवाएं बंद रखी, जिसके कारण मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। डाक्टरों ने चेतावनी दी थी कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया व कम किए गए नान प्रेक्टिस अलाउंसेज (एनपीए) वापस नहीं लिए गए तो 25 जून से सभी प्रकार की सेहत सुविधाएं बंद रखकर अनिश्चितिकालीन समय के लिए रोष प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इसमें कोविड सेंटर की सेवाएं भी बंद कर दी गई है। इस अवसर पर एसोसिएशन के डा. अरूण बांसल, डा. रविकांत गुप्ता, डा. धीरज गोयल, डा. सतीश जिदल, डा. जगरूप सिंह, डा. अंजली आदि उपस्थित थे। 


बठिंडा में कैप्टन सरकार से रोजगार की मांग को लेकर किया विजय एमसी ने अनोखा प्रदर्शन


बठिंडा.
कैप्टन सरकार की तरफ से बेरोजगारों को नौकरी देने के चुनावी वायदे को लेकर पूर्व एमसी विजय कुमार शर्मा ने अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने परसराम नगर बठिंडा में कैप्टन अमरिंदर सिंह व नौजवानों का नाट्य रुपांतर कर लोगों को बताने की कोशिश की कि कैप्टन सरकार ने साढ़े चार साल में नौजवानों को नौकरी तो क्या देनी थी बल्कि आए दिन उन पर लाठियां बरसाई जा रही है। इस प्रदर्शन में एक व्यक्ति ने जहां कैप्टन अमरिंदर सिंह का रुप बनाया वही विजय एमसी ने खून से सने कपड़ों में सड़क पर लेटकर प्रदर्शन किया। इस अनोखे प्रदर्शन को देखने के लिए आसपास काफी तादाद में लोग इकट्ठे हुए। वही विजय एमसी ने कहा कि कैप्टन सरकार पिछले साढ़े चार साल से नौजवानों को गुमराह कर रही है।

पहले सभी को स्मार्ट फोन देने  बात कही जिसे आज कर पूरा नहीं किया जा सका है वही बाद में घरृ-घर रोजगार का नारा दिया। इसमें स्थिति यह है कि लोगों को रोजगार तो क्या मिलना था बल्कि जो काम धंधे चल रहे थे वह भी बंद कर दिए गए। अब नौजवान सड़कों में उतरकर नौकरी की मांग कर रहा है तो उस पर लाठियां बरसाई जा रही है। सरकार की इसी वायदा खिलाफी को लेकर उन्होंने प्रदर्शन किया व सरकार से किए गए वायदों को पूरा करने की मांग की है। 

फोटो-बठिंडा के परसराम नगर में नाट्य प्रदर्शन में कैप्टन अमरिंदर सिंह का स्वाग रचे व्यक्ति से नौकरी मांगते व दूसरी फोटो में सड़क पर लाठियां खाने का नाट्य कर विरोध जताते विजय एमसी। फोटो-सुनील    


बठिंडा शहर में विकास के नाम पर हो रहा बड़ा घपला, लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी-सरुप सिंगला

बठिडा: शिअद के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक सरूप चंद सिगला ने एक बार फिर से वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल तथा उनके रिश्तेदार जयजीत सिंह जौहल (जोजो) पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मनप्रीत सिंह बादल और जयजीत जौहल ने विकास के नाम पर ऐसा काम शुरू कर दिया है, जोकि लोगों की जिदगी के साथ खिलवाड़ करने के अलावा उनकी जेबे भर रहा है।

यह काम टोका सैंड तथा इंटरलाक टाइल घोटाले के रूप में उभरकर सामने आया है। अर्जुन नगर इलाके में पहुंचकर उन्होंने कहा कि पूर्व अकाली-भाजपा सरकार के कार्यकाल दौरान यह इंटरलाक टाइलों से गलियां बनाई गईं थीं। इसे अब उखाड़कर दोबारा लगाया जा रहा है। टाइलों की पकड़ को मजबूत करने वाले टोका सैंड की जगह पर मिट्टी डाली जा रही है। इस कारण लगाई जा रही टाइलें जमीन में धंस रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले यह सड़कें अच्छी भली थीं। लोगों को कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन उन्हीं टाइलों को उखाड़कर दोबारा लगाया जा रहा है। इससे लोगों के घरों का पानी उनके द्वार में ही खड़ा रहता है।

सरूप सिगला बाद में ज्ञानी जैल सिंह कालेज के नजदीक बादल रोड पर भी पहुंचे। जहां पर उन्होंने नीचे धंसी हुई सड़क को दिखाया, जोकि हादसों की वजह बन रही है। उन्होंने कहा कि मनप्रीत बादल अपने गांव जाने के लिए यहां से महीने में 20 गुजरते हैं, लेकिन फिर भी सड़क का कोई सुधार नहीं कर रहे। सरूप सिगला ने बताया कि उन्होंने आरटीआइ डालकर भी इन गोरखधंधों का जवाब मांगा है। उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह से जहां विजीलेंस जांच कराने की मांग की है, वहीं उनकी आरटीआइ का जल्दी जवाब दिलाने की मांग भी है। इस मौके निर्मल सिंह संधू, बलविदर सिंह बिदर, कुलवंत राय, अमन ढिल्लों, गुरप्रीत सिंह बेदी आदि भी मौजूद थे।


बठिंडा के धोबियाना बस्ती में घर के बाहर नवजन्मी बच्ची को फैकने वाले लोगों पर केस दर्ज किया

बठिंडा. धोबियाना बस्ती में एक घर के बाहर नवजन्मी बच्ची को फैंकने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में आसपास के घरों में जांच करने के अलावा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपी लोगों की तलाश में जुटी है। सिविल लाइन पुलिस के पास सिमरजीत कौर वासी धोबियाना बस्ती बठिंडा ने शिकायत दी कि दो दिन पहले उसके घर के बाहर एक नवजन्मी लड़की फर्श पर रखी हुई थी जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति जन्म के बाद फैंककर गया था। बच्ची को उठाकर उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया लेकिन गर्मी के कारण हालत गंभीर होने के कारण उसकी कुछ समय बाद मौत हो गई। फिलहाल मामले की जानकारी सिविल लाइन पुलिस के पास दी गई जिसमें अज्ञात महिला व पुरुष के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

सड़क हादसों में लापरवाह वाहन चालकों के चलते गई दो की जान, दो घायल 

बठिंडा. जिले में चार स्थानों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी मामलों में लापरवाही से वाहन चलाने वाले आरोपी लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। नहिलावाला पुलिस के पास संदीप सिंह वासी भोखड़ा ने शिकायत दी कि उसके पिता हरभजन सिंह उम्र करीब 65 साल मोटरसाइकिल पर मेन हाईवे पर गांव भोखड़ा के पास से जा रहे थे कि इसी दौरान अक्षय कुमार वासी जैतो जिला फरीदकोट तेज रफ्तार से कार लेकर आया व मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे हरभजन सिंह के सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया व बाद में जमानत पर छोड़ दिया है। इसी तरह सदर रामपुरा पुलिस के पास प्रगट सिंह वासी रामपुरा मंडी ने शिकायत दी कि वह अपने मोटरसाइकिल पर गिल कलां गांव के पास से जा रहा था कि इ दौरान एक इनोवा कार चालक ने उसे टक्कर मारी व मौके से फरार हो गया। हादसे में उसके काफी गंभीर चोट लगी है। रामा पुलिस के पास अमृतपाल सिंह वासी रामा मंडी ने शिकायत दी कि उसकी मौसी का लड़का संदीप सिंह उम्र 21 साल वासी मानसा रामा मंडी के पास मोटरसाइकिल पर जा रहा था कि किसी अज्ञात चार पहिया वाहन ने संदीप सिंह के वाहन में टक्कर मारी व कुचल कर फरार हो गया। इसमें संदीप की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। नहियावाला पुलिस के पास अमनदीप सिंह वासी गांव भगतुआना जिला फरीदकोट ने शिकायत दी कि वह अपने मोटरसाइकिल पर जैतो बाईपास गोनियाना मंडी की तरफ जा रहा था कि एक ट्रैक्टर चालक लापरवाही से उसकी तरफ आया व टक्कर मारकर फरार हो गया। इस हादसे में अमनदीप सिंह घायल हो गया।

जिले में डेढ़ क्विंटल भुक्की व नशीली दवा की तस्करी करने वाले छह लोग गिरफ्तार 

बठिंडा. जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों में डेढ़ क्विंटल भुक्की चूरा पोस्त व 10 नशली दवा की शीशी सहित छह लोगों को नामजद कर गिरफ्तार किया है। दियालपुरा पुलिस के सहायक थानेदार बोघा सिंह ने बताया कि सुखजीत कौर वासी भगता भाईका से 15 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त भगता भाईका से बरामद किया गया। आरोपी महिला को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। सिविल लाइन पुलिस के एसआई बलजीत सिंह ने बताया कि राम नरेश वासी गोनियाना मंडी को मोटरसाइकिल पर रिंग रोड कैंट एरिया के पास श के आधार पर मंदिर के पास रोका गया। जांच के दौरान उसके पास 10 शीशी नशीली दवा की बरामद की गई। आरोपी को मोटरसाइकिल सहित नामजद कर गिरफ्तार किया है। संगत पुलिस के सहायक थानेदार रंजीत सिंह ने बताया कि प्रदीप सिंह वासी सिविया, संतोख सिंह वासी रामपुरा से 60 किलोग्राम भुक्की व चूरा पोस्त बरामद किया है। आरोपी जस्सी बागवाली के पास ट्राला में सब्जी व दूसरे खानपान के साजों सामान के साथ उक्त नशे की खेप लेकर आ रहा था व आगे उसे तस्करी करने जा रहा था। संगत पुलिस के एसआई मेजर सिंह ने बताया कि जगजीत सिंह, मेजर सिंह वासी फिरोजपुर ट्राले में 80 किलोग्राम भुक्की व चूरा पोस्त लादकर तस्करी के लिए लेकर जा रहा था। आरोपी को पथराला के पास शक के आधार पर रोककर तलाशी ली गई तो उक्त नशा बोरियों में बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 


Bathinda-संगुआना बस्ती के घर में पति-पत्नी मिलकर चला रहे थे जिस्मफरोशी का धंधा, 8 नामजद सात गिरफ्तार



बठिंडा. संगुआना बस्ती में जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा हुआ है। एक महिला उक्त धंधे को अपने घर में चला रही थी व बाहर से लड़के व लड़कियों को बुलाकर गौरखधंधा करवाया जाता था व इस काम के बदले मोटी राशि वसूल की जा रही थी। फिलहाल कनाल कालोनी पुलिस ने महिला व उसके पति सहित 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें मुख्य आरोपी महिला अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। कनाल कालोनी पुलिस के इंस्पेक्टर रजिंदर कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि संगुआना बस्ती में स्थित एक घर में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। 

यहां जिले के विभिन्न इलाकों से लड़के व लड़कियों को बुलाया जाता है व इस काम के बदले मोटी राशि ग्राहकों से वसूल की जा रही है। संगुआना बस्ती में उक्त घर बबली के नाम पर है व उसका पति जोगिंदर सिंह भी इस काम में शामिल है। पुलिस ने आसपास के लोगों की मुखबरी के बाद मौके पर छापामारी की। इस दौरान जोगिंदर सिंह वासी संगुआना बस्ती, विकास कुमार वासी बैक साइड बस स्टेंड बठिंडा, सोनू वासी अमरपुरा बस्ती बठिंडा, साहिल वासी नरुआना रोड़ बठिंडा, मनीशा वासी परसराम नगर बठिंडा, राजविंदर कौर वासी बंगी नगर बठिंडा, दर्शना कौर वासी गुरु नानकपुरा मुहल्ला बठिंडा को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया जबकि बबली मौके से फरार होने में सफल रही। पुलिस उक्त आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। 

पुलिस के अनुसार उक्त लोग लंबे समय से इलाके में विभिन्न इलाकों से लड़कियों को बुलाकर जिस्मफरोशी करवाते थे। इसमें ग्राहकों से दो से तीन हजार रुपए की वसूली की जाती थी व इस राशि में अधिकतर पैसा बबली व उसका पति रखता था। इसे लेकर आसपास के लोगों में भारी आक्रोश था व उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस के पास की थी। फिलहाल पुलिस ने इमोरल ट्रैफिक प्रोवेशनल एक्ट के तहत आरोपी लोगों पर केस दर्ज किया है।


खबर एक नजर में देखे

लेबल

पुरानी बीमारी से परेशान है तो आज ही शुरू करे सार्थक इलाज

पुरानी बीमारी से परेशान है तो आज ही शुरू करे सार्थक इलाज
हर बीमारी में रामबाण साबित होती है इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा

फ़ॉलोअर

संपर्क करे-

Haridutt Joshi. Punjab Ka Sach NEWSPAPER, News website. Shop NO 1 santpura Road Bathinda/9855285033, 01645012033 Punjab Ka Sach www.punjabkasach.com

Popular Posts

देश-विदेश-खेल-सेहत-शिक्षा जगत की खबरे पढ़ने के लिए क्लिक करे।

देश-विदेश-खेल-सेहत-शिक्षा जगत की खबरे पढ़ने के लिए क्लिक करे।
हरिदत्त जोशी, मुख्य संपादक, contect-9855285033

हर गंभीर बीमारी में असरदार-इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा

हर गंभीर बीमारी में असरदार-इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा
संपर्क करे-

Amazon पर करे भारी डिस्काउंट के साथ खरीदारी

google.com, pub-3340556720442224, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-3340556720442224, DIRECT, f08c47fec0942fa0

यह ब्लॉग खोजें

Bathinda Leading NewsPaper

E-Paper Punjab Ka Sach Newspaper Digital Edition 29 March 2026

HOME PAGE