बठिंडा. जिले में बुधवार को दोपहर बाद एक और कोरोना पोजटिव मरीज की मौत हो गई। इस तरह से बुधवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हो चुकी है। गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज फरीदकोट में दाखिल कोरोना पाजिटिव सुनील दत्त पुत्र जयप्रशाद उम्र 32 साल निवासी बठिंडा की मौत हुई है। जो 7 मार्च से अस्पताल में दाखिल थे। बुधवार 31 मार्च को दोपहर बाद उनकी हालत खराब होने के बाद मौत हो गई। जिला प्रशासन द्वारा सूचना मिलने पर सुनील दत्त का शव बठिंडा शमशान भूमि दाना मंडी में लाया गया। जहां कोरोना वारियर्स टीम जग्गा, मनी कर्ण, संदीप गिल, हरबंस सिह, तिलक राज व सुमीत ढींगरा ने पीपीई किटें पहन कर पूर्ण सम्मान के साथ परिजनों की मौजूदगी में संस्कार कर दिया। बाद में सहारा कोरोना वारियर्स टीम ने मृतक की आत्मिक शांति के लिए अंतिम अरदास की।
जेल में बंद राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरी इंडस्ट्री:सलमान खान, अजय देवगन,
वरुण ने दी आर्थिक मदद, मैनेजर बोले- कल मिल सकती है जमानत
-
9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस केस में सरेंडर के बाद से एक्टर राजपाल यादव तिहाड़
जेल में बंद हैं। एक्टर इन दिनों आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं और उनके पास
लौ...
10 घंटे पहले

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें